Friday, September 22, 2023
Home उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले 14 पार्षदों ने दिया भाजपा से इस्तीफा

विधानसभा चुनाव से पहले 14 पार्षदों ने दिया भाजपा से इस्तीफा

- Advertisment -

हरिद्वार- जहाँ एक तरफ़ चुनाव नजदीक है वहीं दूसरी तरफ़ चुनाव से कुछ समय पूर्व ही भाजपा को बड़ा झटका लगा है। रुड़की नगर निगम की बोर्ड बैठक के 2 दिन बाद ही भाजपा को बड़ा झटका लगा है। नगर निगम के लगभग 14 पार्षदों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया जिससे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है भाजपा छोड़ने वाले पार्षदों का आरोप है कि भाजपा का बोर्ड होने के बावजूद भी नगर निगम में पार्षदों के क्षेत्र में इस तरह के विकास कार्य नहीं हो पाए जिस तरह से वह चाह रहे थे पार्षदों का आरोप है कि भाजपा का पार्षद बनने के बाद लगातार उनके क्षेत्र की उपेक्षा होती रही और नगर निगम के अधिकारी भाजपा पार्षद उपेक्षा करते रहे।

आज उन्होंने सामूहिक रूप से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया अब सभी पार्षद कौन सी पार्टी में जाएंगे यह तो आने वाला समय ही बताएगा की भारतीय जनता पार्टी पर पार्षदों के इस्तीफे का कितना प्रभाव पड़ेगा लेकिन इतना जरूर है कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के पार्षदों के इस्तीफे से भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

भाजपा के विधायक प्रदीप बत्रा पर भी पार्षदों ने विकास ना करने के साथ साथ अन्य भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि भाजपा विधायक ने भी पार्षदों के क्षेत्र को कभी गंभीरता से नहीं लिया जिसके चलते आज उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ रहा है अब यह सभी पार्षद कौन सी पार्टी में जाएंगे यह सभी सामूहिक रूप से एक बैठक कर निर्णय लेंगे।

जिन पार्षदों ने भाजपा छोड़ी है उनमें पार्षद डॉ नवनीत शर्मा, सचिन चौधरी, अंकित चौधरी, राजेश देवी ,पूनम प्रधान, मंजू भारती, विनीता रावत, वीरेंद्र कुमार गुप्ता ,संजीव राय टोनी ,अनूप राणा ,शक्ति राणा, सपना धारीवाल,रेशमा प्रवीन, देवकी जोशी,राजेश्वरी कश्यप आदि रूप से शामिल हैं।जिन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा दे दिया।

RELATED ARTICLES

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह प्रेक्षागृह, कॉलेज ऑफ़ वेटनेरी, पंतनगर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय महिला...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल, शीघ्र तैयार करें डीपीआर, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द...

देहरादून: सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में प्रथम चरण के अंतर्गत 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री विद्यालय...

चाकू की नोक पर हुयी लूट का रायपुर पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर किया खुलासा, 3 शातिर लूटेरे लूट के माल के साथ...

देहरादून: 20 सितंबर की सायं रायपुर क्षेत्रान्तर्गत सोमनाथ नगर के पास तीन अज्ञात व्यक्तियो द्वारा चाकू की नोक पर सुहैल पुत्र मुन्ना अहमद निवासी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Trending NEWS

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह प्रेक्षागृह, कॉलेज ऑफ़ वेटनेरी, पंतनगर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय महिला...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल, शीघ्र तैयार करें डीपीआर, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द...

देहरादून: सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में प्रथम चरण के अंतर्गत 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री विद्यालय...

चाकू की नोक पर हुयी लूट का रायपुर पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर किया खुलासा, 3 शातिर लूटेरे लूट के माल के साथ...

देहरादून: 20 सितंबर की सायं रायपुर क्षेत्रान्तर्गत सोमनाथ नगर के पास तीन अज्ञात व्यक्तियो द्वारा चाकू की नोक पर सुहैल पुत्र मुन्ना अहमद निवासी...

स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को नगर क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्पा सेंटरों में अनैतिक कार्य किये जाने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर...

मंत्री गणेश जोशी ने महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग साथ ही पलायन से संबंधित बिंदुओ पर...

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह...