Friday, September 22, 2023
Home उत्तराखंड प्रदेश मुख्यालय में 10 मार्च को होने वाली मतगणना को लेकर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया, जिम्मेदारी...

प्रदेश मुख्यालय में 10 मार्च को होने वाली मतगणना को लेकर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया, जिम्मेदारी कांग्रेस प्रदेश मीडिया कमेटी के चेयरमैन राजीव महर्षि को दी गई।

- Advertisment -

देहरादून: कांग्रेस जोर-शोर से मतगणना की तैयारियों में जुटी हुई है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 का रिजल्ट 10 मार्च को आएगा। कांग्रेस ने मतगणना को लेकर प्रदेश मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। सभी राजनीतिक पार्टियां 10 मार्च को आने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के रिजल्ट की तैयारियों में जुटी हुई हैं। कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी कांग्रेस प्रदेश मीडिया कमेटी के चेयरमैन राजीव महर्षि को दी गई है।

कांग्रेस के बड़े नेताओं ने बताया कि पार्टी के पदाधिकारियों को पूरे राज्य के विधानसभा चुनाव की सूचना एकत्रित करने की जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। इसमें संगठन महामंत्री मथुरा दत्त जोशी, मीडिया कमेटी के चेयरमैन राजीव महर्षि, गढ़वाल मंडल की मीडिया प्रभारी गरिमा दसौनी, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ आरपी रतूड़ी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के सोशल मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह कौशल, सदस्यता अभियान के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी, रिसर्च विभाग के प्रेम बहुखंडी, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र, पौराणिक संवर्धन विभाग के अध्यक्ष नरेशानंद नौटियाल, प्रदेश सचिव परिणिता बडोनी, प्रदेश सचिव शांति रावत और प्रदेश सचिव विशाल मौर्य को विधानसभा चुनाव की सूचना एकत्रित करने का दायित्व सौंपा गया है।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि का कहना है कि मतगणना पर नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही जो सूचनाएं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आएंगी, उनका आकलन किया जाएगा।इन तमाम चीजों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है। कंट्रोल रूम पूरी तरह से आधुनिक तकनीक पर आधारित रहेगा।

RELATED ARTICLES

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह प्रेक्षागृह, कॉलेज ऑफ़ वेटनेरी, पंतनगर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय महिला...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल, शीघ्र तैयार करें डीपीआर, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द...

देहरादून: सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में प्रथम चरण के अंतर्गत 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री विद्यालय...

चाकू की नोक पर हुयी लूट का रायपुर पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर किया खुलासा, 3 शातिर लूटेरे लूट के माल के साथ...

देहरादून: 20 सितंबर की सायं रायपुर क्षेत्रान्तर्गत सोमनाथ नगर के पास तीन अज्ञात व्यक्तियो द्वारा चाकू की नोक पर सुहैल पुत्र मुन्ना अहमद निवासी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Trending NEWS

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह प्रेक्षागृह, कॉलेज ऑफ़ वेटनेरी, पंतनगर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय महिला...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल, शीघ्र तैयार करें डीपीआर, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द...

देहरादून: सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में प्रथम चरण के अंतर्गत 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री विद्यालय...

चाकू की नोक पर हुयी लूट का रायपुर पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर किया खुलासा, 3 शातिर लूटेरे लूट के माल के साथ...

देहरादून: 20 सितंबर की सायं रायपुर क्षेत्रान्तर्गत सोमनाथ नगर के पास तीन अज्ञात व्यक्तियो द्वारा चाकू की नोक पर सुहैल पुत्र मुन्ना अहमद निवासी...

स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को नगर क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्पा सेंटरों में अनैतिक कार्य किये जाने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर...

मंत्री गणेश जोशी ने महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग साथ ही पलायन से संबंधित बिंदुओ पर...

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह...