Friday, September 22, 2023
Home मनोरंजन आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2 को मिला यू/ए सर्टिफिकेट

आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2 को मिला यू/ए सर्टिफिकेट

- Advertisment -

आयुष्मान खुराना पिछले कुछ वक्त से अपनी आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म साल 2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इसमें उनकी जोड़ी पहली बार अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ बनी है, जिसे देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। अब खबर है कि ड्रीम गर्ल 2 को सेंसर बोर्ड ने यू/ए सर्टिफिकेट द्वारा पास कर दिया है। इसका मतलब फिल्म को बच्चे बड़ों की निगरानी में देख सकते हैं।

ड्रीम गर्ल 2, 2 घंटे और 13 मिनट की होगी। फिल्म के भारत में लगभग 1,500 स्क्रीन्स पर रिलीज होने की उम्मीद है। फिल्म में अन्नू कपूर, परेश रावल, सीमा पहवा, विजय राज, मनोज जोशी, राजपाल यादव और असरानी जैसे कई शानदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ड्रीम गर्ल 2, 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है। इसकी कहानी भी इन्होंने ही लिखी है।

ड्रीम गर्ल 2, 2019 में आई ड्रीम गर्ल का सीक्वल है। 28 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने टिकट खिडक़ी पर 142.26 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसका निर्देशन राज शांडिल्य ने किया था, जबकि फिल्म की कहानी निर्माण डी सिंह और राज शांडिल्य ने मिलकर लिखी थी। ड्रीम गर्ल में नुसरत भरूचा, अन्नू कपूर, मनजोत सिंह, विजय राज और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित थी।

RELATED ARTICLES

दिशा परमार और राहुल वैद्य बने माता-पिता, दिया एक बेटी को जन्म

टीवी सीरियल ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा’ फेम एक्ट्रेस दिशा परमार और उनके सिंगर हस्बैंड राहुल वैद्य पैरेंट्स बन गए हैं।...

करण जौहर के इस स्पेशल प्रोजेक्ट पर बॉलीवुड के दबंग सलमान खान कर रहे काम

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट में बिजी चल रहे है। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ दिवाली के मौके पर...

अभिनेत्री कंगना रनौत और ईशा गुप्ता ने महिला आरक्षण बिल पर दी अपनी प्रतिक्रिया

नए संसद भवन का पहला सत्र जो हुआ है वह महिला सशक्तिकरण एवं महिला उत्थान को समर्पित किया गया। महिला आरक्षण बिल पर तमाम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Trending NEWS

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह प्रेक्षागृह, कॉलेज ऑफ़ वेटनेरी, पंतनगर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय महिला...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल, शीघ्र तैयार करें डीपीआर, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द...

देहरादून: सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में प्रथम चरण के अंतर्गत 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री विद्यालय...

चाकू की नोक पर हुयी लूट का रायपुर पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर किया खुलासा, 3 शातिर लूटेरे लूट के माल के साथ...

देहरादून: 20 सितंबर की सायं रायपुर क्षेत्रान्तर्गत सोमनाथ नगर के पास तीन अज्ञात व्यक्तियो द्वारा चाकू की नोक पर सुहैल पुत्र मुन्ना अहमद निवासी...

स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को नगर क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्पा सेंटरों में अनैतिक कार्य किये जाने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर...

मंत्री गणेश जोशी ने महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग साथ ही पलायन से संबंधित बिंदुओ पर...

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह...