Friday, September 22, 2023
Home उत्तराखंड मतगणना से पहले कोई कर रहा बैठक की तैयारी तो कोई मन्दिरों में जा कर रहे पूजा-पाठ

मतगणना से पहले कोई कर रहा बैठक की तैयारी तो कोई मन्दिरों में जा कर रहे पूजा-पाठ

- Advertisment -

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना में पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका तय करने के लिए सात मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इस बैठक को पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी संबोधित करेंगे। बैठक में विधानसभा वार मतगणना की तैयारियों के लिए रणनीति बनेगी। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि 10 मार्च को मतगणना होनी है। इसकी तैयारी के लिए सुभाष रोड स्थित एक होटल में सात मार्च को एक बैठक रखी गई है। यह बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी। बैठक में मतगणना को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री के अलावा इसमें सभी सांसद, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, विधानसभा प्रत्याशी व सभी विधानसभा प्रभारी शामिल होंगे।

सक्रिय कार्यकर्ताओं का होगा चयन

मतगणना के दौरान हर टेबल पर भाजपा अपना एक-एक कार्यकर्ता तैनात करेगी। बैठक में पार्टी के सक्रिय और तेजतर्रार कार्यकर्ताओं के बारे में चर्चा होगी। इसके लिए बैठक में उपस्थित प्रत्याशियों व पार्टी पदाधिकारियों से भी सुझाव मांगे जाएंगे।

मदन कौशिक पहुंचे वैष्णो देवी

भोपाल में महाकाल के मंदिर में दर्शन करने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए जम्मू रवाना हो गए हैं।उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित हो जाएंगे। इससे पहले सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी भगवान के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार मंदिरों व शिवालयों में दर्शन कर रहे हैं।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक कुछ दिन पूर्व राजधानी भोपाल में महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे तो बृहस्पतिवार को उन्होंने जम्मू का रुख किया। बताया गया कि वहां वह माता वैष्णोदेवी के दर्शन करने गए हैं और उनका शुक्रवार तक लौटने का कार्यक्रम है। कांग्रेस व अन्य दलों के प्रत्याशी भी भगवान के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह प्रेक्षागृह, कॉलेज ऑफ़ वेटनेरी, पंतनगर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय महिला...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल, शीघ्र तैयार करें डीपीआर, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द...

देहरादून: सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में प्रथम चरण के अंतर्गत 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री विद्यालय...

चाकू की नोक पर हुयी लूट का रायपुर पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर किया खुलासा, 3 शातिर लूटेरे लूट के माल के साथ...

देहरादून: 20 सितंबर की सायं रायपुर क्षेत्रान्तर्गत सोमनाथ नगर के पास तीन अज्ञात व्यक्तियो द्वारा चाकू की नोक पर सुहैल पुत्र मुन्ना अहमद निवासी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Trending NEWS

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह प्रेक्षागृह, कॉलेज ऑफ़ वेटनेरी, पंतनगर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय महिला...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल, शीघ्र तैयार करें डीपीआर, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द...

देहरादून: सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में प्रथम चरण के अंतर्गत 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री विद्यालय...

चाकू की नोक पर हुयी लूट का रायपुर पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर किया खुलासा, 3 शातिर लूटेरे लूट के माल के साथ...

देहरादून: 20 सितंबर की सायं रायपुर क्षेत्रान्तर्गत सोमनाथ नगर के पास तीन अज्ञात व्यक्तियो द्वारा चाकू की नोक पर सुहैल पुत्र मुन्ना अहमद निवासी...

स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को नगर क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्पा सेंटरों में अनैतिक कार्य किये जाने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर...

मंत्री गणेश जोशी ने महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग साथ ही पलायन से संबंधित बिंदुओ पर...

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह...