Friday, September 22, 2023
Home राष्ट्रीय अन्य राज्य मणिपुर में सुरक्षाबलों का बिग एक्शन, 40 आतंकी ढेर, कई गिरफ्तार

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बिग एक्शन, 40 आतंकी ढेर, कई गिरफ्तार

- Advertisment -

इंफाल: हिंसाग्रस्त मणिपुर में हालात सामान्य होने की बजाय दिनोंदिन बिगड़ते जा रहे हैं। पिछले 8 घंटों से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इसी बीच मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बताया कि अब तक अलग-अलग स्थानों पर हुई मुठभेड़ों में 40 आतंकी मारे गएहैं। इसकेअलावा कुछको गिरफ्तार किया गया है। सीएम एन बीरेन सिंह ने बताया कि ये कार्रवाई आतंकवादी समूहों के खिलाफ जवाबी और रक्षात्मक अभियानों के तहत की गई है। उधर, मणिपुर की तलहटी में रविवार को लगभग 14 स्थानों पर हथियारबंद लोगों ने हमला किया, जिस घटना में कम से कम चार लोगों की मौत और कई अन्य लोगों के घायल होने का आशंका है।

हमलावरों की भीड़ ने उरीपोक के भारतीय जनता पार्टी विधायक के. रघुमणि के आवास पर भी हमला किया। पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी में कई लोग घायल हुए। भाजपा विधायक के घर को आग के हवाले भी किया गया। आग पर काबू पा लिया गया लेकिन उनका घर पूरी तरह से तहस-नहस हो गया। राज्य में हालात सामान्य होने के साथ ही, हथियारों से लैस कुकी, जिनमें सरकार के साथ शांति भंग करने वाले कैडर भी शामिल हैं, मेइतेई समुदाय के लोगों पर हमले और रोजाना लोगों की हत्या कर रहे हैं तथा घरों को आग के हवाले कर रहे हैं। भारी संख्या में स्थानीय लोग सरकार की विफलता और सैनिकों द्वारा कुकी उपद्रवियों को रूप से संरक्षण प्रदान करने के विरोध में सामने आ रहे हैं।

मणिपुर संकट पर प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी से लोग परेशान होकर राज्य में भाजपा नेताओं पर हमला कर रहे है। अब तक लोग केंद्रीय मंत्री डॉ. आरके रंजन, राज्य में मंत्री गोविंददास, बिश्वजीत और खेमचंद के आवास पर पहले हमला कर चुके हैं। देश की सेना के प्रमुख मनोज पांडे स्थिति की समीक्षा करने के लिए राज्य के दौरे पर हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी 30 मई को राज्य का दौरा करेंगे।

RELATED ARTICLES

रेलवे ने विभिन्न रूटों पर चलने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों के नंबर बदलने का लिया निर्णय

रेलवे ने विभिन्न रूट पर चलने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों के नंबर बदलने का निर्णय लिया है। इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी कर...

जंतर-मंतर पहुंचे, प्रदर्शनकारी शिक्षा शव यात्रा को लेकर

20 सितंबर बुधवार को जंतर मंतर में एक देश एक शिक्षा को लेकर समान शिक्षा संघर्ष मोर्चा द्वारा एक दिवसीय प्रदर्शन किया। देश में...

राहुल गाँधी ने कुलियों से की मुलाकात, रेलवे स्टेशन पहुंच यात्रियों का उठाया सामान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे स्टेशन पर उन्होंने कुलियों से मुलाकात की इस दौरान राहुल ने वह...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Trending NEWS

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह प्रेक्षागृह, कॉलेज ऑफ़ वेटनेरी, पंतनगर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय महिला...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल, शीघ्र तैयार करें डीपीआर, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द...

देहरादून: सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में प्रथम चरण के अंतर्गत 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री विद्यालय...

चाकू की नोक पर हुयी लूट का रायपुर पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर किया खुलासा, 3 शातिर लूटेरे लूट के माल के साथ...

देहरादून: 20 सितंबर की सायं रायपुर क्षेत्रान्तर्गत सोमनाथ नगर के पास तीन अज्ञात व्यक्तियो द्वारा चाकू की नोक पर सुहैल पुत्र मुन्ना अहमद निवासी...

स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को नगर क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्पा सेंटरों में अनैतिक कार्य किये जाने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर...

मंत्री गणेश जोशी ने महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग साथ ही पलायन से संबंधित बिंदुओ पर...

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह...