Friday, September 22, 2023
Home उत्तराखंड दलित, महिला और संविधान विरोधी है भाजपा : राजेश लिलोठिया

दलित, महिला और संविधान विरोधी है भाजपा : राजेश लिलोठिया

- Advertisment -

हल्द्वानी: कांग्रेस कमेटी अनुसूचित प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने भाजपा की केंद्र और उत्तराखंड सरकार पर दलित, महिला और संविधान विरोधी होने का आरोप लगाया है। लिलोठिया ने बैकलॉग पदों पर भर्ती न करने, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में नियुक्ति और प्रमोशन में आरक्षण न देने के मामले में भी भाजपा सरकार को जमकर कोसा। स्वराज आश्रम में रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में लिलोठिया ने कहा कि देशभर में महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ गए हैं। हाथरस में किशोरी के साथ घिनौना अपराध करने वालों को वहां की योगी सरकार ने बचाने का काम किया। एससी/एसटी/ओबीसी के मुद्दों पर भी भाजपा गंभीर नहीं है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि राज्य में बैकलॉग के 40 हजार पद भरे ही नहीं गए।

इस मुद्दे को बाहर लाने के लिए कांग्रेस एससी विभाग ने लगातार 65 दिनों तक धरना और विरोध प्रदर्शन किया। उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार आने पर सभी रिक्त बैकलॉग पदों को भरा जाएगा। लिलोठिया ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 56 पदों पर की गई भर्ती मामले में भी भाजपा सरकार पर आरोप लगाए। कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को खपाने के लिए गुपचुप भर्ती करा दी। सत्तासीन होने के बाद कांग्रेस इन सभी भर्तियों की जांच कराएगी। प्रमोशन में आरक्षण मामले में लिलोठिया ने कहा कि कांग्रेस द्वारा हाईकोर्ट में रिट दायर की गई। जिसका फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने सरकार को प्रमोशन में आरक्षण लागू करने के निर्देश दिए। लेकिन अपनी दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाते हुए भाजपा ने लाखों रुपये लुटकार एक वकील के जरिए मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा दिया। जिससे कि हाईकोर्ट के फैसले को निरस्त कराया जा सके। भाजपा सरकार के इस कृत्य का कांग्रेस हर मोर्चे पर विरोध करती है।

पत्रकार वार्ता में एआईसीसी की सचिव जरिता लैतफलांग, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल, इंदरपाल आर्य, यशपाल आर्य, सूरज प्रकाश, हेमा, लक्ष्मण धपोला, मनीष, कल्याण चन्याल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह प्रेक्षागृह, कॉलेज ऑफ़ वेटनेरी, पंतनगर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय महिला...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल, शीघ्र तैयार करें डीपीआर, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द...

देहरादून: सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में प्रथम चरण के अंतर्गत 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री विद्यालय...

चाकू की नोक पर हुयी लूट का रायपुर पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर किया खुलासा, 3 शातिर लूटेरे लूट के माल के साथ...

देहरादून: 20 सितंबर की सायं रायपुर क्षेत्रान्तर्गत सोमनाथ नगर के पास तीन अज्ञात व्यक्तियो द्वारा चाकू की नोक पर सुहैल पुत्र मुन्ना अहमद निवासी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Trending NEWS

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह प्रेक्षागृह, कॉलेज ऑफ़ वेटनेरी, पंतनगर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय महिला...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल, शीघ्र तैयार करें डीपीआर, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द...

देहरादून: सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में प्रथम चरण के अंतर्गत 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री विद्यालय...

चाकू की नोक पर हुयी लूट का रायपुर पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर किया खुलासा, 3 शातिर लूटेरे लूट के माल के साथ...

देहरादून: 20 सितंबर की सायं रायपुर क्षेत्रान्तर्गत सोमनाथ नगर के पास तीन अज्ञात व्यक्तियो द्वारा चाकू की नोक पर सुहैल पुत्र मुन्ना अहमद निवासी...

स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को नगर क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्पा सेंटरों में अनैतिक कार्य किये जाने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर...

मंत्री गणेश जोशी ने महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग साथ ही पलायन से संबंधित बिंदुओ पर...

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह...