अल्मोड़ा के ख़गमराकोट में भाजपा कार्यकताओं ने दिया त्यागपत्र
अल्मोड़ा: हाल ही में भाजपा सगठन ने ग्रामीण अध्यक्ष कन्हैया बिष्ट व मंडल मंत्री दीपेंद्र राणा को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था जिसके बाद समस्त पदाधिकारी ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया था इसके बाद आज बूथ संख्या 100,123,124 के समस्त अध्यक्ष व उनकी पूरी टीम के द्वारा आज इस्तीफा दे दिया गया है।
साथ ही कार्यकर्ताओं का मानना है कि हाल ही में पार्टी नेतृत्व द्वारा समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ किए जा रहे पक्षपातपूर्ण व्यवहार और उपेक्षा से हम अत्यंत निराश और आहत हैं। विशेष रूप से, हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय चुनावों में पार्षद प्रत्याशी की घोषणा में बूथ कमेटी से किसी भी प्रकार का सुझाव अथवा सहमति लिए बिना निर्णय लिया गया। यह न केवल लोकतांत्रिक प्रक्रिया के विपरीत है, बल्कि जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की भूमिका को भी अनदेखा करने जैसा है।
ऐसी स्थिति में, जब हमारी मेहनत, निष्ठा और संगठन के प्रति योगदान को सम्मान नहीं मिल रहा है, तब इस पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं रह जाता। अतः, हम बूथ संख्या 123 (खगमराकोट) की संपूर्ण बूथ कमेटी, सामूहिक रूप से अपने पदों से त्यागपत्र देने का निर्णय लेते हैं। कृपया इसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार करें।