Wednesday, March 29, 2023
Home उत्तराखंड त्रिशूल पर्वत के पास बरामद नौसेना के चार पर्वतारोहियों के शव

त्रिशूल पर्वत के पास बरामद नौसेना के चार पर्वतारोहियों के शव

उत्तराखंड: बागेश्वर जिले में स्थित त्रिशूल पर्वत पर चढ़ाई करने गए 5 नौसैनिक हिमस्खलन के बाद लापता हो गए थे। 4 नौसेना पर्वतारोहियों के शव त्रिशूल पर्वत के पास बरामद किए गए हैं, जबकि पांचवें नौ सैनिक पर्वतारोही और एक शेरपा का पता लगाने की कोशिश जारी है। कुल 20 सदस्यों का दल त्रिशूल पर्वत पर चढ़ाई करने के लिए निकला था।
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) उत्तरकाशी के प्राचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने कहा कि बचाव दल ने माउंट त्रिशूल, चमोली से 4 पर्वतारोहियों के शव बरामद किए हैं। अन्य दो सदस्यों की तलाश जारी है। शुक्रवार को हिमस्खलन के बाद एक दल लापता हो गया था।
इनकी पहचान लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव, लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी, लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती और हरिओम हरिओम एमसीपीओ के रूप में हुई है.
तीन सितंबर को मुंबई से नौसेना का 20 सदस्यीय दल त्रिशूल पर्वत की चोटी आरोहण करने के लिए रवाना हुआ। वर्ष 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे स्वर्णिम विजय वर्ष के तहत नौसेना के पर्वतारोही माउंट त्रिशूल अभियान पर निकले हैं। 7120 मीटर ऊंची यह चोटी उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में है।
गुरूवार को छह हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित कैंप-तीन से नौसेना के 10 पर्वतारोही आगे बढ़े। शुक्रवार सुबह करीब 6700 मीटर की ऊंचाई के आसपास दल के पांच सदस्य और एक पोर्टर एवलांच की चपेट में आ गए।
इस पर बाकी सदस्य अभियान रोक कर वापस कैंप में लौट आए। लापता सदस्यों की खोजबीन के लिए शुक्रवार दोपहर बाद से रेस्क्यू शुरू किया गया था।

RELATED ARTICLES

बद्रीनाथ-केदारनाथ में विशेष दर्शन के लिए अब वीआईपी को देने होंगे 300 रुपये, कपाट खुलने के साथ ही शुरू की जाएगी व्यवस्था

देहरादून: बद्रीनाथ-केदारनाथ में विशेष दर्शन के लिए अब वीआईपी को 300 रुपये देने होंगे। कपाट खुलने के साथ ही यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी।...

बद्रीनाथ हाईवे किनारे जगह-जगह लगे मलबे के ढेर, निस्तारण के लिए नहीं मिल पा रही जगह

गोपेश्वर: बद्रीनाथ हाईवे पर ऑल वेदर रोड परियोजना कार्य से निकले मलबे के निस्तारण के लिए एनएचआईडीसीएल को जगह नहीं मिल पा रही है। स्थिति...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिए ये निर्देश

देहरादून: आगामी चार धाम यात्रा के लिए स्थानीय लोगों के पंजीकरण की अनिवार्यता को खत्म किया जाए। देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले सभी श्रद्धालुओं को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय

बद्रीनाथ-केदारनाथ में विशेष दर्शन के लिए अब वीआईपी को देने होंगे 300 रुपये, कपाट खुलने के साथ ही शुरू की जाएगी व्यवस्था

देहरादून: बद्रीनाथ-केदारनाथ में विशेष दर्शन के लिए अब वीआईपी को 300 रुपये देने होंगे। कपाट खुलने के साथ ही यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी।...

सलमान खान के किसी का भाई किसी की जान का प्लॉट हुआ लीक, ऐसी होगी फिल्म

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान काफी समय से चर्चा में है। सलमान के प्रशंसक इस फिल्म का बेसब्री से...

रमजान पर महंगाई से पाकिस्तान की जनता बेहाल, केले 500 रुपए तो अंगूर 1600 रुपए किलो बिक रहे

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में आर्थिक तंगी का असर अब रमजान में भी देखने को मिल रही है। बता दें कि पाकिस्तान में महंगाई रिकॉर्ड स्तर...

बद्रीनाथ हाईवे किनारे जगह-जगह लगे मलबे के ढेर, निस्तारण के लिए नहीं मिल पा रही जगह

गोपेश्वर: बद्रीनाथ हाईवे पर ऑल वेदर रोड परियोजना कार्य से निकले मलबे के निस्तारण के लिए एनएचआईडीसीएल को जगह नहीं मिल पा रही है। स्थिति...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिए ये निर्देश

देहरादून: आगामी चार धाम यात्रा के लिए स्थानीय लोगों के पंजीकरण की अनिवार्यता को खत्म किया जाए। देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले सभी श्रद्धालुओं को...

G-20 Summit: जी-20 सम्मेलन को लेकर कार्बेट पार्क में अतिथियों की सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम

रामनगर: जी-20 सम्मेलन को लेकर कार्बेट पार्क में सफारी के लिए अतिथियों की सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम हैं। सफारी में अतिथियों के साथ केवल...

Uttarakhand News: सोमेश्वर-अल्मोड़ा मोटरमार्ग पर खाई में गिरी आल्टाे कार, मौके पर ही हुई चालक की मौत

अल्मोड़ा: सोमेश्वर-अल्मोड़ा मोटरमार्ग में आल्टाे कार नदी के पास खाई में जा गिरी। दुर्घटना में वाहन सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो...

देश में उत्पादित प्राकृतिक गैस के लिए मूल्य सीमा तय करने पर विचार करेगा मंत्रिमंडल

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल जल्द देश में उत्पादित प्राकृतिक गैस के मूल्य की सीमा तय करने पर विचार करेगा। इस कदम का मकसद सीएनजी...

ऋषिकेश एम्स में प्रदेश की पहली हेली एंबुलेंस सेवा का पायलट प्रोजेक्ट 18 अप्रैल को हो सकता है शुरु

ऋषिकेश: एम्स में प्रदेश की पहली हेली एंबुलेंस सेवा का पायलट प्रोजेक्ट 18 अप्रैल को शुरू हो सकता है। हेली इमरजेंसी मेडिकल सर्विस टीम...

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे निमार्ण कार्यों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया जायजा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने डाटकाली के निकट...