Friday, September 22, 2023
Home राष्ट्रीय बक्सर पुलिस ने दिखाया दम,4 नक्सलियों को धर-दबोचा

बक्सर पुलिस ने दिखाया दम,4 नक्सलियों को धर-दबोचा

- Advertisment -

बक्सर:-  दिल्‍ली से उत्‍तर प्रदेश के रास्‍ते झारखंड जा रहे चार नक्‍सलियों को बिहार में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा ही की इनमे एक महिला भी शामिल है। बक्‍सर जिले की पुलिस ने यूपी की सीमा से बिहार में प्रवेश करते वक्‍त इन्‍हें गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता सोमवार की रात तकरीबन 11:30 बजे नियमित वाहन जांच के दौरान मिली। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में नगद रुपये तथा उनके नक्सली संगठन से जुड़े होने के प्रमाण भी मिले हैं। गिरफ्तार नक्सलियों के विरुद्ध इसी माह की 6 तारीख को झारखंड में लुक आउट नोटिस जारी किया गया था, जिसके आलोक में झारखंड में सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनके गिरफ्तार होने की सूचना मिलने के बाद झारखंड पुलिस बक्सर आ रही है।

आरक्षी अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने बताया कि रात तकरीबन 11:30 बजे वीर कुंवर सिंह सेतु पर नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान उत्तर प्रदेश की सीमा से एक पश्चिम बंगाल नंबर कार जिले की सीमा में प्रवेश करती दिखाई दी। रुकने का इशारा करने पर चालक कार को रोकने के बजाय तेज गति से लेकर भागने की कोशिस करने लगा ।पुलिस टीम ने तुरंत ही औद्योगिक थाने के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-84 पर जांच अभियान चला रही  टीम को इसकी सूचना दी ,जिसके बाद उन्होंने पुलिस ने जीप रास्ते में खड़ी कर बैरिकेडिंग लगा दी।

जैसे ही कार रुकी तुरंत ही तलाशी शुरू की गई ,कार में रांची जिले के धुर्वा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी सुभाष पोद्दार के पुत्र निवेश कुमार, झारखंड के खूंटी जिला के खूंटी थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली निवासी अशोक पोद्दार के पुत्र शुभम पोद्दार, रांची जिले के जगरनाथपुर थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव निवासी बलिराम सिंह के पुत्र ध्रुव कुमार तथा एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया गया साथ ह तलाशी में  कार से नगद 12 लाख बरामद हुए।इसके बाद पुलिस ने  कार सवार सभी से पूछताछ की तो उन्होंने स्वयं के नक्सली संगठन से जुड़े होने की बात बताई। एसपी ने बताया कि सभी नक्सली सड़क मार्ग द्वारा दिल्ली से बलिया होते बक्सर पहुंचे थे, यहां से सभी को झारखंड जाना था। उनके पास से 14 एंड्राइड मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। बाद में पता चला कि सभी के विरुद्ध इसी माह की 6 तारीख को झारखंड पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया था जिसके बाद से सभी फरार चल रहे थे।

एसपी ने बताया कि पूछताछ के लिए झारखंड पुलिस बक्सर आ रही है। इसके पूर्व इनके कुछ साथियों को झारखंड पुलिस ने रांची के धुर्वा में गिरफ्तार किया है। फिलहाल गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ की जा रही है। झारखंड पुलिस के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

रेलवे ने विभिन्न रूटों पर चलने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों के नंबर बदलने का लिया निर्णय

रेलवे ने विभिन्न रूट पर चलने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों के नंबर बदलने का निर्णय लिया है। इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी कर...

जंतर-मंतर पहुंचे, प्रदर्शनकारी शिक्षा शव यात्रा को लेकर

20 सितंबर बुधवार को जंतर मंतर में एक देश एक शिक्षा को लेकर समान शिक्षा संघर्ष मोर्चा द्वारा एक दिवसीय प्रदर्शन किया। देश में...

राहुल गाँधी ने कुलियों से की मुलाकात, रेलवे स्टेशन पहुंच यात्रियों का उठाया सामान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे स्टेशन पर उन्होंने कुलियों से मुलाकात की इस दौरान राहुल ने वह...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Trending NEWS

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह प्रेक्षागृह, कॉलेज ऑफ़ वेटनेरी, पंतनगर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय महिला...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल, शीघ्र तैयार करें डीपीआर, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द...

देहरादून: सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में प्रथम चरण के अंतर्गत 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री विद्यालय...

चाकू की नोक पर हुयी लूट का रायपुर पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर किया खुलासा, 3 शातिर लूटेरे लूट के माल के साथ...

देहरादून: 20 सितंबर की सायं रायपुर क्षेत्रान्तर्गत सोमनाथ नगर के पास तीन अज्ञात व्यक्तियो द्वारा चाकू की नोक पर सुहैल पुत्र मुन्ना अहमद निवासी...

स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को नगर क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्पा सेंटरों में अनैतिक कार्य किये जाने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर...

मंत्री गणेश जोशी ने महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग साथ ही पलायन से संबंधित बिंदुओ पर...

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह...