Saturday, March 25, 2023
Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई अपने कार्यकाल की उपलब्धियां, कहा- पीएम मोदी हैं देश के अभिभावक

मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई अपने कार्यकाल की उपलब्धियां, कहा- पीएम मोदी हैं देश के अभिभावक

ऋषिकेश: मुख्यमंत्री धामी ने देवभूमि की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा के 20 साल पूरे हो रहे हैं। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे लिए प्रेणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए खुशी की बात है कि पीएम मोदी हमारे बीच में हैं। सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि देश में स्वास्थ्य सेवाओं में शानदार काम हुआ है। देश में आज एम्स को पूरा नेटवर्क खड़ा हो रहा है। आत्मनिर्भर भारत से लेकर उज्जवला योजना तक कई ऐसी योजनाएं हैं, जिनसे देश प्रगति पथ पर बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पीएम मोदी ने एक अभिभावक के रूप में पूरे देश का हाथ थामा और कोरोना में देशवासियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि देश के साथ ही दुनिया को भी वैक्सीन दी है। सीएम धामी ने पीएम मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आपने मुझ जैसे सैनिक पुत्र को भी राज्य का मुख्य सेवक बनाया है। सीएम धामी ने कहा कि सैनिकों के प्रति आपका प्यार और सम्मान दुनिया जानती है। आप अपनी हर दीपावली सैनिकों के साथ मनाते हैं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में देवों की भूमि और वीरों की भूमि है। राज्य के प्रति पीएम मोदी को खास लगाव हैं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है। केदारनाथ धाम में पुर्ननिर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं।

भारतमाला प्रोजेक्ट और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के लिए सीएम ने पीएम मोदी का आभार जताया। उन्होंने केदारनाथ पुर्ननिर्माण कार्यों और बद्ररीनाथ धाम के मास्टर प्लान की जानकारी भी थी। साथ ही राज्य में उड़ान योजना की प्रगति के बारे में बताया। टिहरी लेक योजना के लिए आभार जताया।

सीएम धामी ने अपने कार्यकाल की जानकारियां भी दी। उन्होंने कहा कि 24 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। कोरोनाकाल में प्रभावित लोगों के लिए हत पैकेज जारी किए गए हैं। उन्होंने आययुष्मान कार्ड की जानकारी भी पीएम मोदी को दी। सीएम धामी ने कहा कि राज्य में वैक्सीनेशन भी तेजी से चल रहा है।

उन्होंने बताया कि राज्य के पीएम केयर्स फंड से 25 ऑक्सीजन प्लांट काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने यह प्रण लिया है कि राज्य के आखिरी छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने अंत में स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी कही गई पंक्तियां भी दोहराई।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल रत्न, द्रोणाचार्य और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से खिलाड़ियो को किया सम्मानित

देहरादून: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा भवन पहुंचे जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय स्तर के 168 पदक विजेता खिलाड़ियों एवं 42 प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार से किया सम्मानित

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित नवीन बहुद्देशीय क्रीड़ा भवन, परेड ग्राउण्ड में खेल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वर्ष...

सीएम धामी ने शहद प्रसंस्करण का किया कार्य, 40 किग्रा शहद का हुआ उत्पादन

देहरादून: मुख्यमंत्री आवास परिसर में शुक्रवार को शहद प्रसंस्करण का कार्य किया गया। मुख्यमंत्री आवास परिसर में 22 दिनों के अन्तराल में लगभग 40...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल रत्न, द्रोणाचार्य और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से खिलाड़ियो को किया सम्मानित

देहरादून: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा भवन पहुंचे जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय स्तर के 168 पदक विजेता खिलाड़ियों एवं 42 प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार से किया सम्मानित

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित नवीन बहुद्देशीय क्रीड़ा भवन, परेड ग्राउण्ड में खेल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वर्ष...

सीएम धामी ने शहद प्रसंस्करण का किया कार्य, 40 किग्रा शहद का हुआ उत्पादन

देहरादून: मुख्यमंत्री आवास परिसर में शुक्रवार को शहद प्रसंस्करण का कार्य किया गया। मुख्यमंत्री आवास परिसर में 22 दिनों के अन्तराल में लगभग 40...

देहरादून एयरपोर्ट के लिए डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने 26 फ्लाइट संचालित करने की दी अनुमति, गोवा के लिए शुरू की जाएगी फ्लाइट

देहरादून: जौलीग्रांट में स्थित देहरादून एयरपोर्ट ( Dehradun Airport) के लिए डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) (Director General of Civil Aviation (DGCA)ने 26...

मैक्स अस्पताल में अपॉइंटमेंट दिलाने का झांसा देकर सेवानिवृत्त कार्मिक से ठगे एक लाख रुपये, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून: मैक्स अस्पताल (Max Hospital Dehradun) में चिकित्सक की अपॉइंटमेंट दिलाने का झांसा देकर ठग ने सेवानिवृत्त कार्मिक से एक लाख रुपये ठग लिए।...

भारत ने जल क्षेत्र में 240 अरब डॉलर निवेश करने का लिया फैसला, भूजल स्तर को बेहतर करने की होगी कोशिश

नई दिल्ली: जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संयुक्त राष्ट्र को बताया कि भारत ने जल क्षेत्र में 240 अरब डॉलर से अधिक...

आंचल दूध के सैंपल फेल मामले में डीएम को दिए जांच के आदेश, एक सप्ताह में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

देहरादून: आंचल दूध (Aanchal milk) के सैंपल फेल होने के मामले में शासन ने डीएम देहरादून को जांच के आदेश दिए हैं। सचिव दुग्ध...

कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, इलाके में चलाया तलाशी अभियान

कुपवाड़ा: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया है। बताया जा रहा है कि जिले...

कंप्यूटर एसेसरीज की बिक्री में गिरावट के चलते लॉजिटेक ने 300 कर्मचारियों को निकाला

नई दिल्ली: स्विस प्रौद्योगिकी फर्म लॉजिटेक (logitech) ने चुनौतीपूर्ण वैश्विक मैक्रो-इकोनॉमिक (macro-economic) माहौल के बीच 300 कर्मचारियों को निकाल दिया है। पीपल मैटर्स की...

पहाड़ का ‘पिस्यूं लूण’ देशभर में बिखेर रहा जायका, विदेश में रहने वाले भी हैं सिलबट्टे पर पिसे नमक के शौकीन

देहरादून: पहाड़ का ‘पिस्यूं लूण’ (पिसा हुआ नमक) नमकवाली ब्रांड के नाम से देशभर में जायका बिखेर रहा है और इसे पहचान दिला रही...