Tuesday, June 6, 2023
Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने किया राज्यस्तरीय युवा महोत्सव...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने किया राज्यस्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ

देहरादून: आज देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने 22वें राज्यस्तरीय युवा महोत्सव-2023 का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री व खेल मंत्री ने विभिन्न स्टालो का अवलोकन भी किया।इस महोत्सव में 13 जनपदों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।यह महोत्सव 4 जनवरी से 6 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा।

इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवक व महिला मंगल दलों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री जी इस अवसर पर केंद्र की भांति हर वर्ष जिला व राज्य स्तर पर युवा दिवस मनाये जाने की घोषणा के साथ ही युवक व महिला मंगल दलों की प्रोत्साहन राशि को 4 हजार से बढ़ाकर 5 हजार की भी घोषणा की,जिसके लिए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री का हार्दिक धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश व प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है।आज हम दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके है।कहा कि आज हम युवा महोत्सव मना रहे है हमे विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज हम स्वामी विवेकानंद जी से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके दिखाए मार्ग व धेय वाक्य को हमे अपने जीवन मे आत्मसात करने की आवश्यकता है ।हमारी वर्तमान पीढ़ी को अपनी संस्कृति व सभ्यता बचाने पर कार्य करना चाहिए।खेल मंत्री ने कहा कि आज हमारा देश व प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। साथ ही खेल मंत्री ने युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवर्ति को रोकने के लिए जागरूक किया।

कहा की युवा पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद के पदचिन्हों पर चलना चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने सभी धंर्मो,जातियों,स्त्री-पुरुषों के समानता के लिए कार्य किया।उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और उसकी उपयोगिता एवं उद्देश्य से कार्यक्रम में उपस्थित समस्तजनों एवं कलाकारों को अवगत कराया। उन्होंने युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग को प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने के उद्देश्य से करवाए जा रहे युवा महोत्सव के आयोजन पर बधाई देते हुए विकासखंडों से चयनित प्रतिभागियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन भी किया।

इस अवसर पर राजपुर से विधायक खजानदास ,डोईवाला विधायक ब्रजभूषण गैरोला ,निदेशक खेल एवं युवा कल्याण जितेंद्र सोनकर ,अपर निदेशक राकेश डिमरी ,संयुक्त निदेशक खेल धर्मेंद्र भट्ट ,संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल ,उपनिदेशक शक्ति सिंह , जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरुंग सहित अधिकारीगण ,कर्मचारी और खिलाड़ी उपस्थित रहे!

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया वृक्षारोपण

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास के समीप वृक्षारोपण किया। इस...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 272 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें बधाई दी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 272 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा...

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में लापता हुई महिला का शव हुआ बरामद

चमोली: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकुड़ी ग्लेशियर प्वाइंट के पास ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में लापता हुई महिला की तलाश में आज फिर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया वृक्षारोपण

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास के समीप वृक्षारोपण किया। इस...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 272 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें बधाई दी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 272 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा...

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में लापता हुई महिला का शव हुआ बरामद

चमोली: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकुड़ी ग्लेशियर प्वाइंट के पास ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में लापता हुई महिला की तलाश में आज फिर...

पुराने वाहन खरीदने व बेचने पर अब नहीं चलेगा विक्रय-पत्र और पहचान-पत्र से काम

देहरादून: राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां, अगर आप पुराना वाहन खरीद या बेच रहे हैं, तो केवल विक्रय-पत्र और...

चोरी की गयी गाड़ियों के साथ वाहन चोर को 24 घंटे में कैंट पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

देहरादून: दिनांक 04/06/23 को कमल किशोर पुत्र भगवती प्रसाद निवासी कुमार मंडी ईदगाह देहरादून द्वारा अपनी काले रंग की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर संख्याUK07BQ-9537 जो दिनांक03.06.2023...

लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी, मोबाइल सहित 02 को दबोचा, धमकाकर बड़ी रकम ऐंठने के लिए हार्डवेयर व्यापारियों को किया था टारगेट

हरिद्वार: हार्डवेयर व्यापारी संतोष महेश्वरी को धमकाकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने सम्बन्धी प्रकरण का एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर...

उत्तराखंड एसटीएफ ने काशीपुर में किया नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री का खुलासा

काशीपुर: उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नकली सामान/उत्पादों के निर्माण व तस्करी की रोकथाम हेतु गठित उत्तराखंड एसटीएफ व कोतवाली काशीपुर पुलिस द्वारा एक ज्वांइट...

बैंककर्मी ने साथियों के साथ मिलकर बैंक खाताधारक से 5 लाख की ठगी प्रकरण का हरिद्वार पुलिस ने किया सफल खुलासा

हरिद्वार:- प्रकरण- जमालपुर कलाँ, कनखल निवासी रतन सिंह द्वारा दिनांक 01.06.2023 को थाना कनखल पर लिखित शिकायती प्रार्थनापत्र देकर बताया था कि उनके जगजीतपुर स्थित...

पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी करना चाहता था आरोपी पति, पत्नी के न मानने पर मुंह दबा कर दी हत्या

देहरादून: एक जून को ग्राम ऐथल में महिला की हत्या की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मृत पड़ी महिला के...

फेसबुक पर वीडियो वायरल कर धार्मिक भवनाएं आहत करने वाले अभियुक्त को लक्सर पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार: वादी मुकदमा अक्षय पंवार मण्डल अध्यक्ष बी0जे0पी0 युवा मोर्चा खानपुर हरिद्वार द्वारा कोतवाली लक्सर में दिनांक-02.05.2023 को तहरीर देकर अवगत कराया गया था...