Tuesday, June 6, 2023
Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत दर्शन पर जा रहे विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के मेधावी छात्रों से...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत दर्शन पर जा रहे विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के मेधावी छात्रों से की भेंट

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में भारत दर्शन पर जा रहे विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के मेधावी छात्रों से भेंट की। उन्होंने कहा कि देवप्रयाग के विधायक विनोद कण्डारी द्वारा मेधावी बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर ले जाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। मेधावी छात्रों को भारत भ्रमण में नई-नई चीजें सीखने को मिलेंगी। भारत दर्शन करने के साथ-साथ ये भविष्य दर्शन भी करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के अन्य मेधावी छात्रों को भी इस तरह से भारत भ्रमण पर ले जाने के लिए भविष्य में राज्य सरकार की ओर से कार्ययोजना बनाई जायेगी।

मुख्यमंत्री ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे भविष्य में जिस भी क्षेत्र में कार्य करें, एक लीडर की भूमिका में कार्य करें। यदि हम किसी कार्य को पूर्ण मनोयोग एवं दृढ़ निश्चय से करते हैं, तो उसमें सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य अनंत ऊर्जा का भंडार है। ऊर्जा का संचार सकारात्मक दृष्टि से हो तो कोई भी कार्य असंभव नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भ्रमण के दौरान इन मेधावियों को शैक्षिक एवं औद्योगिक संस्थानों के बारे में भी जानकारी प्राप्त होगी।

विधायक विनोद कण्डारी ने बताया कि 19 दिसम्बर 2022 तक देवप्रयाग विधानसभा के हाईस्कूल में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विभिन्न स्थानों पर शैक्षिक भ्रमण कराया जा रहा है। शैक्षिक संस्थानों के अलावा इन मेधावी छात्रों को औद्योगिक एवं अन्य संस्थानों का भ्रमण भी कराया जायेगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष, टिहरी सोना सजवाण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया वृक्षारोपण

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास के समीप वृक्षारोपण किया। इस...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 272 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें बधाई दी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 272 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा...

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में लापता हुई महिला का शव हुआ बरामद

चमोली: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकुड़ी ग्लेशियर प्वाइंट के पास ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में लापता हुई महिला की तलाश में आज फिर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया वृक्षारोपण

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास के समीप वृक्षारोपण किया। इस...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 272 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें बधाई दी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 272 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा...

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में लापता हुई महिला का शव हुआ बरामद

चमोली: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकुड़ी ग्लेशियर प्वाइंट के पास ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में लापता हुई महिला की तलाश में आज फिर...

पुराने वाहन खरीदने व बेचने पर अब नहीं चलेगा विक्रय-पत्र और पहचान-पत्र से काम

देहरादून: राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां, अगर आप पुराना वाहन खरीद या बेच रहे हैं, तो केवल विक्रय-पत्र और...

चोरी की गयी गाड़ियों के साथ वाहन चोर को 24 घंटे में कैंट पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

देहरादून: दिनांक 04/06/23 को कमल किशोर पुत्र भगवती प्रसाद निवासी कुमार मंडी ईदगाह देहरादून द्वारा अपनी काले रंग की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर संख्याUK07BQ-9537 जो दिनांक03.06.2023...

लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी, मोबाइल सहित 02 को दबोचा, धमकाकर बड़ी रकम ऐंठने के लिए हार्डवेयर व्यापारियों को किया था टारगेट

हरिद्वार: हार्डवेयर व्यापारी संतोष महेश्वरी को धमकाकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने सम्बन्धी प्रकरण का एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर...

उत्तराखंड एसटीएफ ने काशीपुर में किया नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री का खुलासा

काशीपुर: उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नकली सामान/उत्पादों के निर्माण व तस्करी की रोकथाम हेतु गठित उत्तराखंड एसटीएफ व कोतवाली काशीपुर पुलिस द्वारा एक ज्वांइट...

बैंककर्मी ने साथियों के साथ मिलकर बैंक खाताधारक से 5 लाख की ठगी प्रकरण का हरिद्वार पुलिस ने किया सफल खुलासा

हरिद्वार:- प्रकरण- जमालपुर कलाँ, कनखल निवासी रतन सिंह द्वारा दिनांक 01.06.2023 को थाना कनखल पर लिखित शिकायती प्रार्थनापत्र देकर बताया था कि उनके जगजीतपुर स्थित...

पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी करना चाहता था आरोपी पति, पत्नी के न मानने पर मुंह दबा कर दी हत्या

देहरादून: एक जून को ग्राम ऐथल में महिला की हत्या की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मृत पड़ी महिला के...

फेसबुक पर वीडियो वायरल कर धार्मिक भवनाएं आहत करने वाले अभियुक्त को लक्सर पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार: वादी मुकदमा अक्षय पंवार मण्डल अध्यक्ष बी0जे0पी0 युवा मोर्चा खानपुर हरिद्वार द्वारा कोतवाली लक्सर में दिनांक-02.05.2023 को तहरीर देकर अवगत कराया गया था...