Wednesday, June 7, 2023
Home राजनीति सीएम धामी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस ने दिया गरीबी हटाओ का नारा, लेकिन देश...

सीएम धामी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस ने दिया गरीबी हटाओ का नारा, लेकिन देश से गरीबी तो नहीं गरीब हटते चले गए

हरिद्वार: भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रबुद्ध जन सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि लंबे समय तक देश में राज करने वाली कांग्रेस पार्टी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया। लेकिन, देश से गरीबी तो नहीं गरीब हटते चले गए। विपक्ष ने हमेशा हर वर्ग को केवल और केवल वोट बैंक समझने का घिनौना कार्य किया है। देश के साथ समझौतों पर समझौता किया। देश को बांटने का कार्य किया। पिछड़ा वर्ग 70 सालों से हक हकूक के लिए लड़ता रहा। 1955 में कालेलकर कमीशन ने अपनी सिफारिश में ओबीसी कमीशन को संवैधानिक मान्यता दिए जाने की बात कही। तब से कितनी ही कांग्रेस की सरकार आयी। लेकिन, पिछड़ी जाति को न्याय नहीं मिला। उन्हें न्याय मिला तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में।

रविवार को ऋषिकुल आडिटोरियम में आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के कारण ही राहुल बाबा कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा निकाल सके। कहा कि कश्मीर में एक देश, एक विधान और एक निशान नहीं था। आतंकवाद चरम पर था। 70 वर्षों की जिद्दोजहद के बाद पूरे हिंदुस्तान में एक देश, एक विधान और एक निशान का सपना साकार हुआ।

धारा 370 खत्म कर मोदी सरकार ने कश्मीर का माहौल बेहतर कर दिया। राहुल गांधी को भारत जोड़ो नहीं भारत समझो यात्रा निकालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज पिछड़ा वर्ग को केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में आरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने भाजपानीत केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाएं गरीब पिछड़ों को समर्पित है।

सरकार ने 1.76 लाख अंत्योदय कार्ड धारकों को तीन रसोई गैस मुफ्त देने की योजना लागू कर दी है। सरकार की कथनी और करनी में अंतर नहीं है। इसलिए घोषणा पत्र को संकल्प पत्र का नाम दिया गया है। विकास में सभी की भागेदारी हो यह सरकार का प्रयास है।

कहा कि राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता के लिए कमेटी बनायी। मतांतरण रोकने को कठोर कानून बनाया। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो इसके लिए नकलरोधी कानून लाया गया। विपक्षियों ने छात्रों के कंधे पर रखकर बंदूक चलाई। बावजूद पटवारी परीक्षा में एक लाख तीन हजार अभ्यर्थी बैठे।

पीसीएस मुख्य परीक्षा में भी अभ्यर्थियों की अच्छी खासी तादात रही। मुख्यमंत्री ने ओबीसी समाज से यह बातें जन-जन तक पहुंचानी की अपील की। इस मौके पर केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने किसानों के साथ अन्य समाज के लिए सहकारिता विभाग की ओर से चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनके प्रचार प्रसार पर जोर दिया।

सम्मेलन को ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. के लक्ष्मण, राज्यसभा सदस्य डा. कल्पना सैनी, हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, शोभाराम प्रजापति, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान, प्रदीप बत्रा, जिपं अध्यक्ष किरण चौधरी, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, समेत ओबीसी समाज के लोग शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

भाजपा के जन सम्पर्क महाअभियान के खिलाफ कांग्रेस ने राजधानी देहरादून में शुरू किया पोल खोल महा अभियान

देहरादून: केंद्र की मोदी सरकार के सत्ता में नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा शुरू किए गए जनसंपर्क महाअभियान के जवाब...

बड़ी खबर: सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में ‘द केरला स्टोरी’ के बैन को हटाया

सुप्रीम कोर्ट द्वारा पश्चिम बंगाल में 'द केरला स्टोरी' के बैन को रद्द किया गया है, ममता सरकार को बड़ा झटका। नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट...

कर्नाटक चुनाव के नतीज से मध्यप्रदेश के दलबदलु नेताओं की बढ़ी धड़कनें

भोपाल: कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजों से मध्यप्रदेश में दल-बदलू नेताओं की धडक़नें बढ़ गई हैं। कर्नाटक के मतदाताओं ने दलबदलुओं को खारिज कर दिया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, देहरादून ने ब्रेन ट्यूमर पर जागरूकता फैलाने के लिए ‘विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस’ पर मीडिया को किया संबोधित

देहरादून: ब्रेन ट्यूमर तेजी से युवा और बूढ़े समान रूप से प्रभावित कर रहे हैं। ये घातक और सौम्य हो सकते हैं।मैक्स अस्पताल की...

सिगरेट पीने के विवाद में छात्रों व सिक्योरिटी गार्ड के बीच मारपीट, 15 घायल

ग्रेटर नोएडा: एक बार फिर सिक्योरिटी गार्डस की दबंगई देखने को मिली है, जब देर रात सिगरेट पीने को लेकर उनका जिम्स हॉस्टल के...

सीएम धामी का ऐलान- चार मैदानी जिलों में बनेंगे साइकिल ट्रैक

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि राज्य के चार मैदानी जिलों में 50-50 किमी लंबे साइकिल ट्रैक बनाएं जाएंगे। उन्होंने उत्तराखंड में स्प्रिंग...

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल कल

इंग्लैंड के ओवल में होगा मुकाबला नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। दोनों टीमें इंग्लैंड के ओवल...

फेसबूक यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट, एक छोटी सी गलती से लग सकता है लाखों का चूना

नई दिल्ली: फेसबुक पर एक नए स्कैम का खुलासा हुआ है, जो एक लिंक की मदद से लोगों को लाखों का चूना लगा रहा...

चीन में पहाड़ ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हुई

बीजिंग: चीन के सिचुआन प्रांत के लेशान शहर में पहाड़ ढहने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य...

‘थैला घर’ की अनूठी पहल के बाद देहरादून छावनी ने किया प्लास्टिक को रीसायकल कर प्रदूषण का समाधान

देहरादून: उत्तराखंड का देहरादून स्टेशन जोश के साथ प्लास्टिक से लड़ रहा है। 05 जून को दून सैनिक संस्थान में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस...

सीएम ने पुलिस विभाग में चयनित 1425 आरक्षियों को नियुक्ति पत्र किये प्रदान

देहरादून: 1425 अभ्यर्थियों को आज उत्तराखण्ड पुलिस में नियुक्ति दी गई है। पुलिस लाईन, देहरादून में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया वृक्षारोपण

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास के समीप वृक्षारोपण किया। इस...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 272 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें बधाई दी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 272 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा...