Tuesday, June 6, 2023
Home अंतर्राष्ट्रीय क्रिसमस से पहले कोल्ड अटैक, 2000 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द, -13 डिग्री पहुंचा पारा

क्रिसमस से पहले कोल्ड अटैक, 2000 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द, -13 डिग्री पहुंचा पारा

वाशिंगटन: क्रिसमस की छुट्टियों से पहले भारी हिमपात और जमा देने वाले तापमान के कारण 2270 से ज्यादा अमेरिकी उड़ानें रद्द कर दी गईं। इससे लोगों को परेशानी और बढ़ गई है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के एक नोटिस के मुताबिक, गुरुवार को शिकागो के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्नोफॉल से फ्लाइट्स रद्द हो रही हैं। कल शाम 5 बजे के आसपास यहां तापमान 9 डिग्री फ़ारेनहाइट (-13 डिग्री सेल्सियस) तक गिर गया। वहीं कई शहरों में हिमपात, बारिश, बर्फीली हवा और तापमान में गिरावट ने जन जीवन को बाधित किया है।

आर्कटिक की ओर से आने वाली दक्षिणी और पूर्वी हवाओं ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। शीतकालीन तूफान की वजह से मध्य अमेरिका के कई शहरों के तापमान में अप्रत्याशित गिरावट दर्ज की है। कई शहरों में तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। ठंडी और बर्फीली हवाओं का असर ऐसा दिख रहा है कि कुछ शहरों में दो घंटे के अंदर ही तापमान 47 डिग्री फारेनहाइट नीचे चला गया।


अमेरिका के कोलरैडो राज्य की राजधानी डेनवर में तापमान में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वहां दोपहर केवल दो घंटे में तापमान में 47 डिग्री फारेनहाइट की गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर 3.58 बजे 46 डिग्री तापमान था जो शाम 5.58 बजे माइनस 1 डिग्री पर पहुंच गया। यानी दो घंटे में 47 डिग्री तक पारा लुढक़ गया। कैस्पर में 20 मिनट के अंदर 25 डिग्री तापमान लुढक़ गया। वहां सुबह 3 डिग्री तापमान था जो बीती रात 1.35 बजे माअनस 42 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह ठंडी हवा की वजह से पारा माइनस 76 डिग्री पर जा लुढक़ा।

अमेरिका में छह घंटे में पारा 42 डिग्री तक लुढक़ गया। बीती रात में 11.53 बजे 41 डिग्री तापमान था जो सुबह 5.53 बजे माइनस 1 डिग्री पर पहुंच गया। आज सुबह वहां माइनस 7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। कंसास के विचिटा में नौ घंटे में 36 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को 9.53 बजे रात 34 डिग्री तापमान था जो गुरुवार की सुबह 6.53 बजे माइनस 2 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि, बुधवार की रात 11 बजकर 53 मिनट और 12.53 बजे के बीच महज एक घंटे में तापमान 20 डिग्री गिरकर 32 से 12 डिग्री फारेनहाइट हो गया। इन शहरों में तापमान अभी भी गिर रहा है और गुरुवार की सुबह शून्य से 4 डिग्री के करीब नीचे जाने की उम्मीद है।


इस शहर में 14 घंटे में तापमान 34 डिग्री तक लुढक़ चुका है। बुधवार की शाम 4.52 बजे तापमान 42 डिग्री था जो गुरुवार की सुबह 6.52 बजे 8 डिग्री तक लुढक़ गया। इस शहर में गुरुवार की सुबह केवल 2 घंटे में 23 डिग्री की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार की सुबह तापमान माइनस 4 डिग्री के करीब नीचे जाने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

अगर राष्ट्रपति बना तो खत्म करूंगा अवैध प्रवासियों के बच्चों की स्थायी नागरिकता- डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर वह 2024 में दोबारा राष्ट्रपति बनते हैं तो देश में अवैध रूप से...

अगले महीने से बंद हो जाएगी यूट्यूब स्टोरी, कंपनी ने लिया बड़ा फैसला

नई दिल्ली: अगर आप यूट्यूब यूजर हैं तो आपके लिए ये जानकारी बेहद जरूरी है। यूट्यूब अपने प्लेटफॉर्म से एक फीचर को अगले महीने...

पूर्व पीएम इमरान खान को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने 31 मई तक गिरफ्तारी से दी छूट

इस्लामाबाद: हाई कोर्ट (आईएचसी) ने नौ मई के बाद दर्ज मामलों में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया वृक्षारोपण

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास के समीप वृक्षारोपण किया। इस...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 272 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें बधाई दी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 272 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा...

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में लापता हुई महिला का शव हुआ बरामद

चमोली: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकुड़ी ग्लेशियर प्वाइंट के पास ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में लापता हुई महिला की तलाश में आज फिर...

पुराने वाहन खरीदने व बेचने पर अब नहीं चलेगा विक्रय-पत्र और पहचान-पत्र से काम

देहरादून: राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां, अगर आप पुराना वाहन खरीद या बेच रहे हैं, तो केवल विक्रय-पत्र और...

चोरी की गयी गाड़ियों के साथ वाहन चोर को 24 घंटे में कैंट पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

देहरादून: दिनांक 04/06/23 को कमल किशोर पुत्र भगवती प्रसाद निवासी कुमार मंडी ईदगाह देहरादून द्वारा अपनी काले रंग की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर संख्याUK07BQ-9537 जो दिनांक03.06.2023...

लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी, मोबाइल सहित 02 को दबोचा, धमकाकर बड़ी रकम ऐंठने के लिए हार्डवेयर व्यापारियों को किया था टारगेट

हरिद्वार: हार्डवेयर व्यापारी संतोष महेश्वरी को धमकाकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने सम्बन्धी प्रकरण का एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर...

उत्तराखंड एसटीएफ ने काशीपुर में किया नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री का खुलासा

काशीपुर: उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नकली सामान/उत्पादों के निर्माण व तस्करी की रोकथाम हेतु गठित उत्तराखंड एसटीएफ व कोतवाली काशीपुर पुलिस द्वारा एक ज्वांइट...

बैंककर्मी ने साथियों के साथ मिलकर बैंक खाताधारक से 5 लाख की ठगी प्रकरण का हरिद्वार पुलिस ने किया सफल खुलासा

हरिद्वार:- प्रकरण- जमालपुर कलाँ, कनखल निवासी रतन सिंह द्वारा दिनांक 01.06.2023 को थाना कनखल पर लिखित शिकायती प्रार्थनापत्र देकर बताया था कि उनके जगजीतपुर स्थित...

पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी करना चाहता था आरोपी पति, पत्नी के न मानने पर मुंह दबा कर दी हत्या

देहरादून: एक जून को ग्राम ऐथल में महिला की हत्या की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मृत पड़ी महिला के...

फेसबुक पर वीडियो वायरल कर धार्मिक भवनाएं आहत करने वाले अभियुक्त को लक्सर पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार: वादी मुकदमा अक्षय पंवार मण्डल अध्यक्ष बी0जे0पी0 युवा मोर्चा खानपुर हरिद्वार द्वारा कोतवाली लक्सर में दिनांक-02.05.2023 को तहरीर देकर अवगत कराया गया था...