Wednesday, October 4, 2023
Home राष्ट्रीय अन्य राज्य हिमाचल में कांग्रेस बहुमत की ओर, मुरझा रहा कमल

हिमाचल में कांग्रेस बहुमत की ओर, मुरझा रहा कमल

हिमाचल प्रदेश: विधानसभा चुनाव में इस बार बड़ा उलटफेर होता दिखाई दे रहा है। यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। अभी तक सामने आए रुझानों व नतीजों  में जयराम कैबिनेट के मंत्रियों की हालत खराब है। छह मंत्री अभी भी अपनी ही सीट पर पीछे हैं जबकि तीन मंत्री हार गए हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सेराज सीट से बढ़त बनाए हुए हैं। लाहौल स्पीति में कांग्रेस के रवि ठाकुर जीत गए हैं, उन्होंने तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मरकाण्डा को हरा दिया है। मंत्री सुरेश भारद्वाज भी अपनी सीट हार गए हैं।जयराम कैबिनेट में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहीं सरवीन इस चुनाव में हार गईं। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह पहले आगे चल रहे थे लेकिन वो भी अब अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं।

बता दें, विधानसभा चुनाव में इस बार सूबे की 68 सीटों पर कुल 412 प्रत्याशी मैदान में थे। इन प्रत्याशियों में जयराम कैबिनेट के 11 मंत्री चुनाव लड़े थे। आइए जानते हैं सीएम जयराम ठाकुर समेत कैबिनेट मंत्रियों की सीटों का क्या है हाल

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति विधानसभा सीट पर भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां से भाजपा के कद्दावर नेता व कैबिनेट मंत्री रामलाल मरकांडा चुनाव हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर ने हरा दिया है। रामलाल मरकांडा के पास तकनीकी शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सेराज सीट से मैदान में हैं। मुख्यमंत्री नें कांग्रेस के चेतराम के सामने बढ़त बनाई हुई है। 2012 से जयराम सेराज सीट सीट से ही चुनाव लड़ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

बिहार में जाति जनगणना को लेकर दायर याचिका की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में छह अक्तूबर को

बिहार मंत्रिमंडल ने पिछले साल दो जून को जाति आधारित गणना कराने की मंजूरी देने के साथ इसके लिए 500 करोड़ रुपये की राशि...

जानिए.. 14 अक्टूबर को अमेरिका में किसकी मूर्ति का होने जा रहा है अनावरण …

विदेशी सरजमीं पर डॉ. भीम राव अंबेडकर की सबसे बड़ी प्रतिमा ! अमेरिका में 14 अक्टूबर को होगा मूर्ति का अनावरण होगा. भारतीय सविंधान के...

पीएम मोदी ने अंकित बैयनपुरिया को चुना अपने साथ श्रमदान के लिए

पीएम मोदी ने अंकित बैयनपुरिया के साथ साफ-सफाई की। इस दौरान दोनों ने ‘फिटनेस स्वच्छता के साथ किस तरह से जुड़ी है’ इस पर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Trending NEWS

देहरादून में आयोजित होगा 6वां वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मलेन- सीएम पुष्कर सिंह धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा 6वें वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मलेन देहरादून में आयोजित होगा, इस सम्मेलन के माध्यम...

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य योजना के अंतर्गत हरिद्वार रोड पर नाली एवं फुटपाथ निर्माण कार्य का स्थलीय किया निरीक्षण

देहरादून: कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य योजना के अंतर्गत हरिद्वार रोड पर आराघर से रिस्पना पुल तक मार्ग में ऐज से ऐज...

आंखों की रोशनी जा सकती है ज्यादा मोबाइल के इस्तेमाल से

क्या आप भी मोबाइल फोन से दिनभर चिपके रहते हैं? अगर हां, तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है, ये आपके आंखों की...

क्रिकेटर ऋषभ पंत ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन

पहले ऋषभ पंत बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए गए। वहां तीर्थ पुरोहितों ने उनका स्वागत किया और पूजा अर्चना कराई। इसके बाद अब...

साउथ अभिनेता प्रभास ने सीधे शाहरुख खान से टकराने का किया फैसला, हिला बॉलीवुड

Salaar Vs Dunki: एक ही साल में हजार, हजार करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वाली दो वर्ल्डवाइड हिट फिल्में देने वाले ‘बॉक्स ऑफिस के...