Friday, September 22, 2023
Home ब्लॉग कांग्रेस और आप में सीट बंटवारे की चर्चा

कांग्रेस और आप में सीट बंटवारे की चर्चा

- Advertisment -

दिल्ली के सेवा बिल पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में भाजपा की डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की नई बनी दोस्ती को लेकर कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा, ‘गुजरात में आपका वोट हाफ कर दिया, पंजाब में स्विच ऑफ कर दिया, दिल्ली में साफ कर दिया और आपने उनको माफ कर दिया’। सवाल है कि क्या सचमुच कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को माफ कर दिया है? जिस तरह से कांग्रेस नेताओं ने संसद के दोनों सदनों में दिल्ली के बिल पर आप का साथ दिया और उसके बाद केजरीवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और राहुल गांधी को चि_ी लिख कर आभार जताया उसके बाद कोई संदेह नहीं बचा है।

तभी अब चर्चा है कि दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे की बात हो रही है, जिसका दिल्ली और पंजाब के कांग्रेस नेता कई तरह से विरोध कर रहे हैं। पंजाब में तो यहां तक कहा जा रहा है कि कांग्रेस सरकार में शामिल हो सकती है। हालांकि इन खबरों का खंडन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजा अमरिंदर सिंह वडिंग ने कहा कि अगर ऐसा किसी हाल में नहीं होगा और अगर होगा तो वे इस्तीफा दे देंगे। ध्यान रहे पंजाब की 117 सदस्यों की विधानसभा में आप के 92 विधायक हैं। कांग्रेस मुख्य विपक्षी है, जिसके 18 विधायक हैं। अगर कांग्रेस सरकार में शामिल होती है तो उसके बाद अकाली दल, भाजपा, बसपा और एक निर्दलीय की कुल संख्या सात रह जाएगी। यानी कोई विपक्ष नहीं बचेगा।

जानकार सूत्रों के मुताबिक पंजाब की 13 लोकसभा सीटों को लेकर कांग्रेस और आप के बीच बात हो रही है। इस समय आप का सिर्फ एक सांसद है, जबकि कांग्रेस का सात है। कांग्रेस ने पिछली बार आठ सीटें जीती थीं लेकिन जालंधर के सांसद संतोष चौधरी के निधन के बाद वहां हुए उपचुनाव में आप जीत गई। बाकी पांच में से एक संगरूर सीट सिमरनजीत सिंह मान ने जीती है और भाजपा व अकाली दल के पास दो-दो सीटें हैं। बताया जा रहा है कि आप ज्यादा सीटों की मांग कर रही है। कांग्रेस कम से कम सात सीट चाहती है। अगर कांग्रेस और आप का गठबंधन बनता है तो दूसरी ओर अकाली और भाजपा का भी गठबंधन बनेगा। यानी पिछले दो चुनावों से उलट इस बार आमने-सामने का चुनाव हो सकता है।

दिल्ली के बारे में कहा जा रहा है कि आम आदमी पार्टी पांच सीटों पर लडऩा चाहती है और कांग्रेस को दो सीट दे सकती है। कांग्रेस के तमाम बड़े नेता इसका विरोध कर रहे हैं। अजय माकन और संदीप चौधरी ने मोर्चा खोला है। दूसरी ओर तालमेल का समर्थन करने वालों का कहना है कि इन दोनों को अपनी लोकसभा सीट की चिंता है। कांग्रेस के कई नेता पिछले 10 साल से सत्ता से बाहर होने की वजह से परेशान हैं और लगता है कि तालमेल हो गया तो उनको कोई न कोई पद मिल जाएगा। या विधानसभा चुनाव में जीतने की संभावना बनेगी। आप को भी लग रहा है कि मुस्लिम वोट का रूझान कांग्रेस की ओर हुआ है इसलिए तालमेल जरूरी है नहीं तो अगले चुनावों में दिक्कत होगी।

RELATED ARTICLES

सिर्फ बातों से तो नहीं हारेगी भाजपा

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की मुंबई बैठक में खूब बातें हुईं। ममता बनर्जी और इक्का दुक्का अन्य नेताओं को छोड़ कर सभी विपक्षी नेताओं ने...

एक साथ चुनाव की मंशा कब थी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक देश, एक चुनाव की बात करीब 10 साल से कह रहे हैं और चुनाव आयोग करीब 40 साल से कह...

ड्रोन हमलों से रूस में आतंक

श्रुति व्यास इस तीस अगस्त को यूक्रेन ने रूस पर सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया। यह हमला रूस के छह अलग-अलग इलाकों में किया। इसे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Trending NEWS

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह प्रेक्षागृह, कॉलेज ऑफ़ वेटनेरी, पंतनगर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय महिला...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल, शीघ्र तैयार करें डीपीआर, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द...

देहरादून: सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में प्रथम चरण के अंतर्गत 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री विद्यालय...

चाकू की नोक पर हुयी लूट का रायपुर पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर किया खुलासा, 3 शातिर लूटेरे लूट के माल के साथ...

देहरादून: 20 सितंबर की सायं रायपुर क्षेत्रान्तर्गत सोमनाथ नगर के पास तीन अज्ञात व्यक्तियो द्वारा चाकू की नोक पर सुहैल पुत्र मुन्ना अहमद निवासी...

स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को नगर क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्पा सेंटरों में अनैतिक कार्य किये जाने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर...

मंत्री गणेश जोशी ने महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग साथ ही पलायन से संबंधित बिंदुओ पर...

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह...