Friday, September 22, 2023
Home उत्तराखंड रुद्रप्रयाग डीएम के खिलाफ कर्मचारियों ने जमकर करी नारेबाजी

रुद्रप्रयाग डीएम के खिलाफ कर्मचारियों ने जमकर करी नारेबाजी

- Advertisment -

उत्तराखंड: रूद्रप्रयाग निर्वाचन ड्यूटी से वापस लौटे कर्मचारी अव्यवस्थाओं पर बिफर पड़े और इंकलाब जिंदाबाद के नारों के साथ जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी करने लगे। दरअसल रूद्रप्रयाग जिले की दोनों विधानसभाओं की रवानगी और वापसी अगस्त्यमुनि से सुनिश्चित की गई थी। यहां से जिले भर की 361 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई जिसमें 173 केदारनाथ विधानसभा में और 188 रूद्रप्रयाग विधानसभा में 12-13 फरवरी को पहुंची।

आदेशानुसार इन्हें 14 फरवरी को चुनाव संपन्न कराने के बाद समस्त सामग्री के साथ वापस अगस्त्यमुनि केंद्र पहुंचना था। मतदान 6 बजे सांय संपन्न हुआ और संपूर्ण निर्वाचन सामग्री को निर्धारित मानकों के हिसाब से क्लोजिंग करते-करते तीन चार घंटों का समय लग गया, ऐसे में देर रात तकरीबन साढ़े तीन बजे तक कर्मचारी लौटते रहे। लेकिन जब वो अगस्त्यमुनि पहुंचे तो अव्यवस्थाएं देख अधिकांश लोग भड़क गए और अव्यवस्थाओं के खिलाफ नारेबाजी होने लगी।

दरअसल इस पूरी अव्यवस्था के पीछे मूवमेंट प्लान का झोल सामने आ रहा है जिस पर उच्चाधिकारियों ने धरातलीय स्थिति को दरकिनार कर स्वीकृति दे दी। जबकि निर्वाचन अधिकारियों को पहाड़ की भौगोलिक स्थितियों का पहले संज्ञान लेना चाहिए था और उसी हिसाब से वापसी कार्यक्रम तय होने चाहिए थे। मूवमेंट प्लान फेल होने के पीछे कानूनगो पटवारियों की हड़ताल भी एक कारण रहा, प्लान बनाने में डेलीवेज कर्मचारियों की अनुभवहीनता और उच्चाधिकारियों की आंख मूंद कर की गई स्वीकृति भारी पड़ी।

दरअसल पहाड़ की भौगोलिक स्थिति के अनुसार यह आदेश अव्यवहारिक था। क्योंंकि कई पोलिंग बूथ काफी दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में थे जहां सड़क होने के बावजूद भी आना जाना जोखिम भरा था। बावजूद जान हथेली पर रखकर निर्वाचन ड्यूटी में लगे कर्मचारी जैसे तैसे लौटते गए। कोई 11 बजे पहुंचा तो किसी को पहुंचते पहुंचते 3.30 बज गई, फिर निर्वाचन सामग्री को जमा करते करते जो वक्त लगा वो अलग। आलम ये था कि थकान से भरे कर्मचारी बेहाल हो गए। ऊपर से हर पोलिंग पार्टी के वेरिफिकेशन में हुई देरी से अव्यवस्थाएं फैल गई। सुबह से मतदान में डटे कर्मचारी थकान से चूर होकर बाद में अव्यवस्थाओं से हार कर जहां तहां परेशान दिखे।

RELATED ARTICLES

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह प्रेक्षागृह, कॉलेज ऑफ़ वेटनेरी, पंतनगर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय महिला...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल, शीघ्र तैयार करें डीपीआर, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द...

देहरादून: सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में प्रथम चरण के अंतर्गत 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री विद्यालय...

चाकू की नोक पर हुयी लूट का रायपुर पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर किया खुलासा, 3 शातिर लूटेरे लूट के माल के साथ...

देहरादून: 20 सितंबर की सायं रायपुर क्षेत्रान्तर्गत सोमनाथ नगर के पास तीन अज्ञात व्यक्तियो द्वारा चाकू की नोक पर सुहैल पुत्र मुन्ना अहमद निवासी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Trending NEWS

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह प्रेक्षागृह, कॉलेज ऑफ़ वेटनेरी, पंतनगर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय महिला...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल, शीघ्र तैयार करें डीपीआर, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द...

देहरादून: सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में प्रथम चरण के अंतर्गत 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री विद्यालय...

चाकू की नोक पर हुयी लूट का रायपुर पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर किया खुलासा, 3 शातिर लूटेरे लूट के माल के साथ...

देहरादून: 20 सितंबर की सायं रायपुर क्षेत्रान्तर्गत सोमनाथ नगर के पास तीन अज्ञात व्यक्तियो द्वारा चाकू की नोक पर सुहैल पुत्र मुन्ना अहमद निवासी...

स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को नगर क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्पा सेंटरों में अनैतिक कार्य किये जाने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर...

मंत्री गणेश जोशी ने महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग साथ ही पलायन से संबंधित बिंदुओ पर...

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह...