Sunday, March 26, 2023
Home उत्तराखंड आध्यात्म ज्ञान से ही युग परिवर्तन संभव है- सतपाल महाराज

आध्यात्म ज्ञान से ही युग परिवर्तन संभव है- सतपाल महाराज

हरिद्वार:- मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में ऋषिकुल कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय सद्भावना सम्मेलन के दूसरे दिन अपार जन समुदाय को संबोधित करते हुए सुविख्यात समाजसेवी, राष्ट्र संत व उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि अध्यात्म ज्ञान से ही युग परिवर्तन संभव है। जब भारत से आध्यात्म ज्ञान का प्रचार-प्रसार पूरे विश्व में फैलेगा और सकारात्मक परिवर्तन होगा, तभी युग परिवर्तन संभव है।

मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में ऋषिकुल कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय सद्भावना सम्मेलन के दूसरे दिन बुद्धवार को विशाल जन समुदाय को संबोधित करते हुए सुविख्यात समाजसेवी, राष्ट्र संत व उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कुरुक्षेत्र के मैदान में जब महाभारत का युद्ध होने वाला था। तब अर्जुन भगवान श्रीकृष्ण से करते हैं कि मेरा रथ दोनों सेनाओं के मध्य में ले चलो, मैं देखना चाहता हूं कि कौन-कौन योद्धा यहां लड़ने आया है। जब अर्जुन रथ से उतरकर अवलोकन करते हैं तो कहते हैं कि हे कृष्ण, यह जो मेरे भाई कौरव हैं, गुरुजन हैं, मित्र-रिश्तेदार हैं, मैं इनको मार कर पाप का भागीदार नहीं बनना चाहता हूं, मैं भीख मांग कर जीवन का निर्वाह कर लूंगा लेकिन उनके विरूद्ध युद्ध नहीं करूंगा। वह युद्ध के मैदान में कायरता को प्राप्त हो जाते हैं। तब भगवान श्रीकृष्ण उन्हें आत्मा का क्रियात्मक उपदेश देते हुए कर्तव्यों का बोध करवाते हैं और उन्हें अपने विश्वरूप का दर्शन कराते हैं। भगवान श्रीकृष्ण का विराट रुप देखकर तब अर्जुन कर्तव्य परायण होकर युद्ध करते हैं, फिर उनको विजय प्राप्त होती है।

उन्होंने कहा कि जब साधक अपने सद्गुरु से आत्मा का क्रियात्मक ज्ञान लेकर साधना करता हैं तो उसके समस्त विकार, संसय नष्ट हो जाते हैं तथा उसमें सकारात्मक परिवर्तन होता है।सद्भावना सम्मेलन में देश-विदेश से आये लाखों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए श्री महाराज ने कहा कि देश में बढ़ रही सकारात्मक सोच का ही परिणाम है कि कोविड-19 की त्रासदी में भारत ने कम समय में ही वैक्सीन तैयार करके देशवासियों को मुफ्त वैक्सीन की डोज लगाई, साथ ही अन्य देशों को भी वैक्सीन भेजकर दुनिया को आश्चर्यचकित कर दिया। उन्होंने कहा कि भारत में कोविड-19 का प्रभाव कम जरूर हुआ है, लेकिन सावधानी और सतर्कता अभी भी जरूरी है।

उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार सेना में जो बंदूक चलाने वाला व्यक्ति होता है उसका यही लक्ष्य होता है कि मेरा निशाना सही जगह पर ही लगे, ऐसे ही हमारा लक्ष्य परमपिता-परमात्मा हैं, उसमें हमारा मन लगना चाहिए। हमें अज्ञानी नहीं बल्कि आत्मज्ञानी बनना है। ज्ञानमय  कर्म जीवन में करते रहना है। आत्मज्ञानी व्यक्ति तभी बनता है जब वह सत्संग कार्यक्रम में आकर सत्संग को ध्यान से सुनता है।

अंत में राष्ट्र संत महाराज ने कहा कि हमारे मन के अंदर गुरु महाराज के प्रति सच्चा प्रेम और सेवा भाव होना चाहिए। इसी में भक्तों का कल्याण है।कार्यक्रम से पूर्व पूज्य माता अमृता रावत, विभु जी महाराज व अन्य विभूतियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सम्मेलन में संत महात्माओं व बाईगणों ने भी गीता, रामायण पर सारगर्भित विचार रखें। मुंबई से आयी कबीर कैफे पार्टी ने अपने भजनों द्वारा श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। मंच का संचालन महात्मा हरीसंतोषानंद जी ने किया।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड में अब तक 30 लाख लोगों की बन चुकी आभा आईडी

देहरादून: उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग से अच्छी खबर है। राज्य में अब तक 30 लाख लोगों की आभा आईडी बन चुकी है। अच्छी बात ये...

‘जनसेवा कार्यक्रम’ के तहत स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने पाबौ में बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर का किया शुभारम्भ

पौड़ी: उत्तराखंड सरकार की ‘एक साल नई मिसाल’ के अंतर्गत आयोजित ‘जनसेवा कार्यक्रम’ के तहत आज पाबौ में बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर का...

चारधाम यात्रा के लिए एक ही दिन में कराए गए छह लाख से अधिक पंजीकरण, श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए जारी किए...

देहरादून: चारधाम यात्रा के लिए आनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। भारी संख्या में श्रद्धालु रोजाना पंजीकरण करा रहे हैं। यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय

उत्तराखंड में अब तक 30 लाख लोगों की बन चुकी आभा आईडी

देहरादून: उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग से अच्छी खबर है। राज्य में अब तक 30 लाख लोगों की आभा आईडी बन चुकी है। अच्छी बात ये...

‘जनसेवा कार्यक्रम’ के तहत स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने पाबौ में बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर का किया शुभारम्भ

पौड़ी: उत्तराखंड सरकार की ‘एक साल नई मिसाल’ के अंतर्गत आयोजित ‘जनसेवा कार्यक्रम’ के तहत आज पाबौ में बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर का...

पैसा नहीं दिया तो गायब हो जाएगा आपका फ्री टिवटर ब्लू टिक

नई दिल्ली: लोकप्रिय माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म टिवटर पर अब केवल उन्हीं यूजर्स के अकाउंट पर ब्लू टिक दिखेगा, जो इसके लिए भुगतान कर रहे हैं।...

लोकसभा की सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी का पहला बयान, ट्वीट कर कहा – मैं भारत की आवाज़ के लिए लड़ रहा हूं।...

नई दिल्ली: लोकसभा की सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट कर लड़ाई जारी रखने की हुंकार...

चारधाम यात्रा के लिए एक ही दिन में कराए गए छह लाख से अधिक पंजीकरण, श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए जारी किए...

देहरादून: चारधाम यात्रा के लिए आनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। भारी संख्या में श्रद्धालु रोजाना पंजीकरण करा रहे हैं। यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को किया सम्मानित

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया। दिव्या नेगी ने नई...

Uttarakhan News: सीएम धामी की अध्यक्षता में आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत 50 हेल्थ ए.टी.एम. को गढ़वाल मण्डल के चिन्हित चिकित्सा इकाईयों में हस्ताक्षरित...

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार...

हरिद्वार धनौरी के एक कॉलेज में एमएससी की परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में नकल करते पकड़े गए बच्चे, हैरत में पड़ गई फ्लाइंग...

हरिद्वार: धनौरी के एक कॉलेज में 22 और दूसरे में दो बच्चे नकल करते पकड़े गए हैं। कॉलेजों में एमएससी की परीक्षाएं चल रही...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल रत्न, द्रोणाचार्य और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से खिलाड़ियो को किया सम्मानित

देहरादून: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा भवन पहुंचे जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय स्तर के 168 पदक विजेता खिलाड़ियों एवं 42 प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार से किया सम्मानित

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित नवीन बहुद्देशीय क्रीड़ा भवन, परेड ग्राउण्ड में खेल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वर्ष...