Sunday, March 26, 2023
Home मनोरंजन फरहान-शिबानी 21 फरवरी को शादी करने वाले हैं।

फरहान-शिबानी 21 फरवरी को शादी करने वाले हैं।

मुंबई: पिछले काफी समय से फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की खबरों से गपशप गली गुलजार है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस पर कुछ नहीं कहा है। अब फरहान के पिता और जाने-माने लेखक जावेद अख्तर ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। उन्होंने हाल ही में पहली बार फरहान और शिबानी की शादी को लेकर बातचीत की और साथ ही कुछ खुलासे भी किए।

खबरें थीं कि फरहान-शिबानी 21 फरवरी को शादी करने वाले हैं। जावेद ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, हां शादी हो रही है। कोरोना की स्थिति देखते हुए हम शादी बड़े स्तर पर नहीं कर सकते। यह एक साधारण समारोह होगा। खैर, अभी तो इंविटेशन भी नहीं भेजे गए हैं। उन्होंने कहा, शिबानी बहुत प्यारी बच्ची है। हमारा परिवार उन्हें बहुत पसंद करता है। अच्छी बात यह है कि फरहान और शिबानी की बहुत जमती है।

एक सूत्र ने बताया कि फरवरी में शादी करने के बाद फरहान और शिबानी अप्रैल में एक बड़ी पार्टी रखेंगे, जहां दोनों इंडस्ट्री के दोस्तों को बुलाएंगे। फरहान और शिबानी मुंबई में भव्य शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन कोरोना के बढ़ते खतरे और कई बॉलीवुड सितारों को कोरोना की चपेट में आता देखकर दोनों ने करीबी रिश्तेदारों और परिवार की मौजूदगी के बीच शादी करने का फैसला किया है।

शिबानी से यह फरहान की यह दूसरी शादी होगी। उन्होंने सेलेब्रिटी हेयर स्टालिस्ट अधुना भबानी को तीन साल तक डेट करने के बाद 2000 में उनसे शादी की थी। शादी के 16 साल बाद 2017 में उनका तलाक हुआ। फरहान और अधुना की दो बेटियां हैं शाक्या और अकीरा। अब जहां फरहान, शिबानी के साथ हैं, वहीं अधुना, डीनो मोरिया के भाई निकोलो मोरियो के साथ रिलेशनशिप में हैं। अधुना अपनी दोनों बेटियों को भी निकोलो से मिलवा चुकी हैं।

शिबानी और फरहान सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के प्रति प्यार जाहिर करने से कतराते नहीं हैं। दोनों अक्सर इंस्टाग्राम पर मस्ती भरी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। फरहान-शिबानी की पहली मुलाकात एक रियलिटी टीवी शो में हुई थी। इस शो को फरहान ने होस्ट किया था, वहीं शिबानी इस शो का हिस्सा बनी थीं। इस शो के बाद से ही दोनों सुर्खियों का हिस्सा बन गए थे और दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सामने आने लगी थीं।

एक्ट्रेस, मॉडल और होस्ट शिबानी ने कई फिल्मों में आइटम नंबर किए हैं। वह फिल्म रॉय में जोया की भूमिका में नजर आई थीं। वह सुल्तान, शानदार, नूर, नाम शबाना और भावेश जोशी सुपर हीरो जैसी फिल्मों में छोटी-मोटी भूमिकाओं में दिख चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

सलमान की फिल्म “किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan” का नया गाना ‘जी रहे थे हम’ #JeeRaheTheHum हुआ...

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान ( Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म "किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi...

फिल्म 16 अगस्त 1947 की रिलीज तारीख का ऐलान, 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में होगी रिलीस

दक्षिण भारत के ख्यातनाम निर्माता निर्देशकों में शुमार ए.आर. मुरुगादास ने अपनी अगली फिल्म अगस्त 16, 1947 का आधिकारिक पोस्टर जारी करते हुए इसके...

फिल्म भोला (BHOLAA) का ट्रेलर रिलीज, महादेव की भस्म लगाकर बुराई का नाश करने आए अजय देवगन

अजय देवगन पिछली बार फिल्म दृश्यम 2 में नजर आए थे और एक बार फिर उन्होंने अपने धाकड़ अभिनय से दर्शकों का दिल जीत...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय

उत्तराखंड में अब तक 30 लाख लोगों की बन चुकी आभा आईडी

देहरादून: उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग से अच्छी खबर है। राज्य में अब तक 30 लाख लोगों की आभा आईडी बन चुकी है। अच्छी बात ये...

‘जनसेवा कार्यक्रम’ के तहत स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने पाबौ में बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर का किया शुभारम्भ

पौड़ी: उत्तराखंड सरकार की ‘एक साल नई मिसाल’ के अंतर्गत आयोजित ‘जनसेवा कार्यक्रम’ के तहत आज पाबौ में बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर का...

पैसा नहीं दिया तो गायब हो जाएगा आपका फ्री टिवटर ब्लू टिक

नई दिल्ली: लोकप्रिय माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म टिवटर पर अब केवल उन्हीं यूजर्स के अकाउंट पर ब्लू टिक दिखेगा, जो इसके लिए भुगतान कर रहे हैं।...

लोकसभा की सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी का पहला बयान, ट्वीट कर कहा – मैं भारत की आवाज़ के लिए लड़ रहा हूं।...

नई दिल्ली: लोकसभा की सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट कर लड़ाई जारी रखने की हुंकार...

चारधाम यात्रा के लिए एक ही दिन में कराए गए छह लाख से अधिक पंजीकरण, श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए जारी किए...

देहरादून: चारधाम यात्रा के लिए आनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। भारी संख्या में श्रद्धालु रोजाना पंजीकरण करा रहे हैं। यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को किया सम्मानित

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया। दिव्या नेगी ने नई...

Uttarakhan News: सीएम धामी की अध्यक्षता में आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत 50 हेल्थ ए.टी.एम. को गढ़वाल मण्डल के चिन्हित चिकित्सा इकाईयों में हस्ताक्षरित...

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार...

हरिद्वार धनौरी के एक कॉलेज में एमएससी की परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में नकल करते पकड़े गए बच्चे, हैरत में पड़ गई फ्लाइंग...

हरिद्वार: धनौरी के एक कॉलेज में 22 और दूसरे में दो बच्चे नकल करते पकड़े गए हैं। कॉलेजों में एमएससी की परीक्षाएं चल रही...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल रत्न, द्रोणाचार्य और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से खिलाड़ियो को किया सम्मानित

देहरादून: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा भवन पहुंचे जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय स्तर के 168 पदक विजेता खिलाड़ियों एवं 42 प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार से किया सम्मानित

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित नवीन बहुद्देशीय क्रीड़ा भवन, परेड ग्राउण्ड में खेल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वर्ष...