Friday, September 22, 2023
Home राजनीति मतदान के संबंध में लिया गया फीडबैक

मतदान के संबंध में लिया गया फीडबैक

- Advertisment -

पौड़ी: सोमवार को मतदान होने के बाद मंगलवार को पार्टी प्रत्याशी अपने-अपने कामों में व्यस्त दिखाई दिए। कोई कार्यकर्ताओं से सोमवार को हुए वोटिंग की फीड बैक लेता मिला तो कोई अपने खर्चों का लेखा-जोखा देखता हुआ। मंगलवार को भी पार्टी के दफ्तरों में चहल-कदमी रही। कार्यकर्ताओं और समर्थकों का क्षेत्रों से आने का सिलसिला लगा रहा। जिन जगहों से समर्थक या कार्यकर्ता नहीं पहुंचे वहां मोबाइल पर बात करते हुए अपनी-अपनी स्थति का पता लगाया गया। फीडबैक से कभी आश्वस्त होते तो कभी नहीं भी, फिर कनफर्म करने के लिए दूसरी जगह बात करते। मतदान के बाद मंगलवार को गुणा भाग बूथ वार अपडेट होता रहा।

चुनाव अभिकर्ता से लेकर बूथों पर तैनात पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा वहां पड़े वोटों का आंकलन और अपने पक्ष में हुए मतदान को लेकर फीड बैक लिया गया। पौड़ी सीट से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार पोरी सुबह तहसील पहुंचे और यहां चुनावी खर्चों को लेकर जरूरी कामकाज निपटाते दिखाई दिए। इसी दौरान क्षेत्र से फोन भी आते रहे और वह वहां हुए मतदान को लेकर अपडेट में भी लेते रहे। साथ में पार्टी कार्यकर्ताओं की रायशुमारी होती रही। यहां थकान जैसी हालत बिल्कुल नहीं दिखी। इसके बाद शहर में भी भ्रमण हुआ। कार्यकर्ता अपने स्तर से मतदाताओं को टटोलते रहे और उसके बाद अपने फीडबैक को चेक करते रहे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी नवल किशोर भी मंगलवार को पौड़ी मुख्यालय में रहे। रास्ते में जो भी आता उसी से मिलते। लंबी चर्चा होती और फिर आगे बढ़ जाते। साथ-साथ फोन भी सुनते और चर्चा में व्यस्त हो जाते। पार्टी दफ्तर में भी कार्यकर्ता चुनाव को लेकर चर्चा में व्यस्त दिखाई दिए। जिलाध्यक्ष से लेकर अन्य पदाधिकारी शहर और विधानसभा सीट के ग्रामीण इलाकों में हुए पोल पर चर्चा करते।

सतपुली में महाराज और पोखड़ा में केशर सिंह कार्यकर्ताओं से मिले

मंगलवार को पार्टी प्रत्याशी अपने-अपने हिसाब से व्यस्त दिखाई दिए। चौबट्टाखाल विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज सुबह सेडियाखाल थे। यहां से चलते हुए वह नौगांवखाल पहुंचे। रास्ते भर उन्होंने चुनाव प्रचार में व्यस्त रहे कार्यकर्ता और पदाधिकारियों का भी धन्यवाद दिया। जगह-जगह उन्होंने कार्यकर्ता से मुलाकात की और सोमवार को हुई वोटिंग को लेकर भी फीडबैक लिया। इसके बाद सतपुली पहुंचे महाराज ने कार्यकर्ताओं संग बातचीत की और पार्टी के पक्ष में हुए मतदान को लेकर जानकारी ली।

महाराज ने कहा कि जिस तरह से कार्यकर्ता चुनावी प्रचार में दिन रात मेहनत करते रहे उसी तरह से कर्मचारियों ने भी चुनाव ड्यूटी की। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी भी मंगलवार को पोखड़ा से लेकर अन्य जगहों पर लोगों से मिलते रहे। समर्थक और कार्यकर्ताओं ने उन्हें जगह-जगह फीडबैक दिया। बूथों को लेकर भी केशर सिंह नेगी ने कार्यकर्ताओं और अपनी टीम से बातचीत की। विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को सुबह से ही केशर सिंह नेगी ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करनी शुरू कर दी थी। रास्ते में आ रहे फोनों को भी उन्होंने सुना। उनके साथ पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी थे।

RELATED ARTICLES

राहुल गाँधी ने कुलियों से की मुलाकात, रेलवे स्टेशन पहुंच यात्रियों का उठाया सामान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे स्टेशन पर उन्होंने कुलियों से मुलाकात की इस दौरान राहुल ने वह...

लोकसभा में सर्वसम्मति से हुआ महिला आरक्षण बिल पारित, राज्यसभा में आज पेश होगा बिल

संसद का विशेष सत्र आज अपने दूसरे-आखिरी चरण पर है. नई इमारत में अपना कामकाज शुरू करके भारत के विधायी इतिहास में एक नया...

‘नई संसद के पहले सत्र में हमने महिला आरक्षण बिल पेश किया’ बोलीं अनुप्रिया पटेल

संसद में नेता पक्ष और नेता विपक्ष की ओर से महिला आरक्षण बिल पर प्रतिक्रिया दी गई।  इसी कड़ी में महिला आरक्षण बिल पर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Trending NEWS

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह प्रेक्षागृह, कॉलेज ऑफ़ वेटनेरी, पंतनगर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय महिला...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल, शीघ्र तैयार करें डीपीआर, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द...

देहरादून: सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में प्रथम चरण के अंतर्गत 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री विद्यालय...

चाकू की नोक पर हुयी लूट का रायपुर पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर किया खुलासा, 3 शातिर लूटेरे लूट के माल के साथ...

देहरादून: 20 सितंबर की सायं रायपुर क्षेत्रान्तर्गत सोमनाथ नगर के पास तीन अज्ञात व्यक्तियो द्वारा चाकू की नोक पर सुहैल पुत्र मुन्ना अहमद निवासी...

स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को नगर क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्पा सेंटरों में अनैतिक कार्य किये जाने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर...

मंत्री गणेश जोशी ने महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग साथ ही पलायन से संबंधित बिंदुओ पर...

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह...