Monday, September 25, 2023
Home उत्तराखंड पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया ने बताया, 'मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं'।

पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया ने बताया, ‘मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं’।

- Advertisment -

देहरादून: भाजपा टिकट वितरण के बाद नाराज चल रहे शेर सिंह गड़िया की नाराजगी दूर होने की औपचारिक घोषणा भाजपा नहीं कर पाई। उनकी नाराजगी दूर करने के लिए सीएम पुष्कर धामी खटीमा में मौसम खराब होने के कारण कपकोट को उड़ान नहीं भर पाए। एक बार फिर मौसम ने मालूम हो कि टिकट वितरण के बाद से पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया प्रत्याशी घोषित नहीं होने से नाराज चल रहे हैं जिसे वे सार्वजनिक भी कर चुके हैं।

शेर सिंह गड़िया के समर्थकों के रुख को देखते हुए भाजपा हाईकमान चिंतित हो गया था। प्रदेश में उच्च पदस्थ नेताओं की बैठक के बाद सह चुनाव प्रभारी लॉकेट चटर्जी को कपकोट भेजने का निर्णय लिया गया। चटर्जी का 24 जनवरी को कपकोट आने का कार्यक्रम तय हुआ, परंतु उस दिन मौसम ने साथ नहीं दिया तथा चटर्जी का हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया। इधर, शेर सिंह गड़िया को मनाने के लिए शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं कपकोट आने का कार्यक्रम बनाया।

उनको कपकोट के केदारेश्वर मैदन में डेढ़ बजे उतरना था इसके बाद नजदीक के एक होटल में शेर सिंह गड़िया व उनके बीच वार्ता होनी थी तथा इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और पत्रकारों के समक्ष गड़िया एवं सीएम धामी की संयुक्त मुलाकात तय थी। शुक्रवार को जहां जनपद में मौसम में चटख धूप थी वहीं खटीमा में घने कोहरे के कारण धामी का हेलीकॉप्टर उड़ान ही नहीं भर पाया।

बागेश्वर जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने बताया, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को शुक्रवार को हवाई मार्ग से कपकोट आना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह नहीं आ पाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मोबाइल फोन के माध्यम से संबोधित किया। सीएम जल्द ही कपकोट आयेंगे।

पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया ने बताया, मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। मैं पार्टी में उम्मीदवार था, परंतु पार्टी ने सुरेश गड़िया को उम्मीदवार बनाया है। यह पार्टी का निर्णय है। फिलहाल मैं अपने गांव जा रहा हूं।

RELATED ARTICLES

नैनीताल जिले में पहली बार झीलनगरी भीमताल में 3 दिवसीय “किताब कौतिक” 5 अक्टूबर से शुरू

समाज में “पढ़ने लिखने की संस्कृति” को बढ़ावा देने और महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को प्रचारित–प्रसारित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “किताब कौतिक”...

ऋषिकेश-गंगोत्री जाने वाली टनल में के अंदर कई जगहों पर आई दरारें, लोगों में डर का माहौल, डीएम ने दिए जांच करवाने के निर्देश

टिहरी जिले के चंबा शहर के नीचे बनी ऋषिकेश-गंगोत्री जाने वाली टनल के अंदर कई जगहों पर दरारें पड़ गई हैं। इन दरारों से...

मंत्री सतपाल महाराज ने नैनीताल जनपद को दिया 14 करोड़ 77 लाख की विकास योजनाओं का तोहफा

नैनीताल: प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति, जलागम एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं मंत्री सतपाल महाराज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Trending NEWS

Adani Connex, Adani Ports & Logistics ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो में लगाए स्टाल

अडानी समूह लॉजिस्टिक्स, बिजली उत्पादन और वितरण, नवीकरणीय ऊर्जा, गैस और हरित उर्जा की क्षेत्र में भारत की अग्रणी कंपनियों में से एक है....

गाजियाबाद में भारत ड्रोन शक्ति-2023 प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे राजनाथ सिंह, प्रदर्शनी में स्वदेशी रूप से विकसित ड्रोन का प्रदर्शन किया जाएगा

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार, 25 सितंबर को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हिंडन एयर बेस पर भारत ड्रोन शक्ति-2023 प्रदर्शनी का उद्घाटन...

हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार अनिल कपूर का फिल्म एनिमल से फर्स्ट लुक पोस्टर किया गया रिवील

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म एनिमल को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त हाइप बना हुआ है। रणबीर कपूर स्टारर एनिमल का हर...

एशियाई खेल 2023- शूटिंग टीम ने दिलाया भारत को पहला स्वर्ण पदक साथ ही बनाया विश्व रिकॉर्ड

एशियाई खेल 2023 में भारत को पहला स्वर्ण पदक शूटिंग टीम ने दिलाया है। एशियाई खेलों का आधिकारिक आगाज होने के बाद दूसरे दिन...

नैनीताल जिले में पहली बार झीलनगरी भीमताल में 3 दिवसीय “किताब कौतिक” 5 अक्टूबर से शुरू

समाज में “पढ़ने लिखने की संस्कृति” को बढ़ावा देने और महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को प्रचारित–प्रसारित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “किताब कौतिक”...