पिथौरागढ़, गौचर और चिन्यालीसौड़ के लिए शुरू हुई हेली सेवाएं

0

 देहरादून: प्रदेश में शुक्रवार को देहरादून से पिथौरागढ़, गौचर व चिन्यालीसौड़ के लिए तीन हेली सेवाएं शुरू हो गई हैं। पिथौरागढ़ हेली सेवा हल्द्वानी व पंतनगर होते हुए जाएगी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन हेली सेवाओं की शुरुआत की।

ये होगा हेली सेवाओं का किराया प्रति सीट

  • देहरादून से चिन्यालीसौड़, प्रस्तावित समय सुबह 9.25 बजे, किराया- 2500 रुपये।
  • देहरादून से गौचर- प्रस्तावित समय सुबह 7.15 बजे, किराया 3000 रुपये।
  • देहरादून से श्रीनगर, प्रस्तावित समय सुबह 11.15 बजे, किराया 3760 रुपये।
  • देहरादून से पिथौरागढ़, प्रस्तावित समय सुबह नौ बजे, किराया 7999 रुपये। यह सेवा हल्द्वानी व पंतनगर होते हुए जाएगी। ऐसे में देहरादून से हल्द्वानी व पंतनगर का किराया 5876 रुपये है। हल्द्वानी-पंतनगर से पिथौरागढ़ का किराया 4856 रुपये रखा गया है।