Monday, September 25, 2023
Home उत्तराखंड कार्मिकों के द्वारा हड़ताल / कार्य बहिष्कार किए जाने की स्थिति में "कार्य नहीं तो वेतन नहीं"

कार्मिकों के द्वारा हड़ताल / कार्य बहिष्कार किए जाने की स्थिति में “कार्य नहीं तो वेतन नहीं”

- Advertisment -

उत्तराखंड- विषयक शासनादेश संख्या 04/XXX (2)/2013 दिनांक 08 जनवरी, 2013 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें जिसके द्वारा यह स्पष्ट करते हुए कि राज्याधीन सेवाओं से सम्बन्धित कार्मिकों के द्वारा प्रदर्शन तथा हड़ताल राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली के अन्तर्गत प्रतिबन्धित है, कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर कार्मिकों के द्वारा हड़ताल / कार्य बहिष्कार किए जाने की स्थिति में कार्य नहीं तो वेतन नहीं, के सिद्धान्त को लागू करने सहित अन्य कतिपय दिशा-निर्देश निर्गत किए गए थे।

2 शासन के संज्ञान में यह आया है कि शासन द्वारा विभिन्न कर्मचारी संगठनों की मांगों पर समय-समय पर कर्मचारी संगठनों के साथ वार्ता करते हुए उनकी कतिपय मांगे स्वीकार की गयी हैं, इसके बावजूद भी कुछ कर्मचारी संगठनों के कार्य बहिष्कार प्रदर्शन अथवा हड़ताल जैसी गतिविधियों में संलग्न होने अथवा कार्मिकों को तत्सम्बन्धी आह्वान करने की संभावना है जोकि व्यापक जनहित में नहीं है। इसके अतिरिक्त यदा-कदा कार्य करने हेतु इच्छुक अन्य कार्मिकों के कार्य सम्पादन में बाधा पहुंचाने का प्रयास भी किया जाता है जोकि भारतीय दण्ड संहिता के आलोक में भी दण्डनीय अपराध है। इन परिस्थितियों में सम्यक विचारोपरान्त कार्मिकों के द्वारा राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली के प्राविधानों के प्रतिकूल कार्य बहिष्कार / प्रदर्शन / हड़ताल की स्थिति उत्पन्न किए जाने की घटना के सम्बन्ध में निम्नवत् कार्यवाही किए जाने का निर्णय लिया गया है :

(1) कार्य नहीं तो वेतन नहीं के सिद्धान्त के अनुरूप हड़ताल / कार्य बहिष्कार पर रहने वाले कार्मिकों को वेतन का भुगतान नहीं किया जायेगा। विभागाध्यक्ष कार्यालयाध्यक्ष द्वारा हड़ताल पर रहने वाले कार्मिक का विवरण आहरण वितरण अधिकारी के माध्यम से कोषागार को उपलब्ध कराया जायेगा तथा कोषागार द्वारा तद्नुसार निर्दिष्ट अवधि के वेतन का भुगतान नहीं किया जायेगा। यदि किसी कार्यदिवस के पूर्ण बहिष्कार के स्थान पर घंटों के आधार पर सामयिक बहिष्कार | किया जाता है तो कार्य बहिष्कार के आठ घंटों को एक कार्यदिवस मानकर तदनुसार कुल कार्य बहिष्कार के दिवसों घंटों के लिए अनुपातिक गणना एवं कटौती की जायेगी।

(2) प्रत्येक विभागाध्यक्ष कार्यालयाध्यक्ष द्वारा अपने अधीनस्थ कार्यालयों में कार्मिकों की उपस्थिति की कड़ाई से जांच की जायेगी और यदि कोई कार्मिक उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करने के तो उन्हें भी हड़ताल / कार्य बहिष्कार में सम्मिलित माना जायेगा एवंउनके सम्बन्ध में भी उपरोक्तानुसार कार्यवाही की जायेगी।

(3) हड़ताल / कार्य बहिष्कार अवधि को बाद में किसी भी दशा में उपार्जित अवकाश या अन्य प्रकार के अवकाश के रूप में आगणित/समायोजित नहीं किया जायेगा, बल्कि इस अवधि को सम्बन्धित कार्मिक की सेवा में व्यवधान माना जायेगा।

(4) हड़ताल / कार्य बहिष्कार अवधि में अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी कार्मिक को सामान्य रूप से अवकाश स्वीकृत नहीं किया जायेगा।

(5) जिन सेवाओं में अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम के प्राविधान प्रभावी है, वहां उक्त अधिनियम के प्राविधानों के अनुसार कार्यवाही की जायेगी।

(6) हड़ताल कार्य बहिष्कार की अवधि में जो कार्मिक कार्य पर आते हैं, उन्हें पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जायेगी।

RELATED ARTICLES

नैनीताल जिले में पहली बार झीलनगरी भीमताल में 3 दिवसीय “किताब कौतिक” 5 अक्टूबर से शुरू

समाज में “पढ़ने लिखने की संस्कृति” को बढ़ावा देने और महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को प्रचारित–प्रसारित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “किताब कौतिक”...

ऋषिकेश-गंगोत्री जाने वाली टनल में के अंदर कई जगहों पर आई दरारें, लोगों में डर का माहौल, डीएम ने दिए जांच करवाने के निर्देश

टिहरी जिले के चंबा शहर के नीचे बनी ऋषिकेश-गंगोत्री जाने वाली टनल के अंदर कई जगहों पर दरारें पड़ गई हैं। इन दरारों से...

मंत्री सतपाल महाराज ने नैनीताल जनपद को दिया 14 करोड़ 77 लाख की विकास योजनाओं का तोहफा

नैनीताल: प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति, जलागम एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं मंत्री सतपाल महाराज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Trending NEWS

एशियाई खेल 2023- शूटिंग टीम ने दिलाया भारत को पहला स्वर्ण पदक साथ ही बनाया विश्व रिकॉर्ड

एशियाई खेल 2023 में भारत को पहला स्वर्ण पदक शूटिंग टीम ने दिलाया है। एशियाई खेलों का आधिकारिक आगाज होने के बाद दूसरे दिन...

नैनीताल जिले में पहली बार झीलनगरी भीमताल में 3 दिवसीय “किताब कौतिक” 5 अक्टूबर से शुरू

समाज में “पढ़ने लिखने की संस्कृति” को बढ़ावा देने और महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को प्रचारित–प्रसारित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “किताब कौतिक”...

‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ फिल्म के सामने ‘सुखी’ फिल्म दम तोड़ते आई नज़र

बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) स्टारर फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ (The Great Indian Family) सिनेमाघरों...

कैसरबाग स्थित अवध बस डिपो में बड़ा टिकट घोटाला, साढ़े छह लाख रुपये के टिकट गायब, हुए 3 सस्पेंड

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के कैसरबाग स्थित अवध बस डिपो में बड़ा टिकट घोटाला सामने आया है। डिपो के बैग कक्ष से 29 जुलाई...

भारत सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) के तहत माइक्रोन टेक्नोलॉजी प्लांट का काम शुरू, 2024 तक आएगी पहली ‘मेड इन इंडिया’ चिप

मेड इन इंडिया आईफोन से लेकर मेड इन इंडिया लैपटॉप तक, आने वाले समय में भारत सभी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर अपनी छाप छोड़ने की...