Wednesday, March 29, 2023
Home उत्तराखंड भारत ने रूस से खरीदा 50 गुना ज्यादा तेल, सस्ती दरों पर मिले ऑफर

भारत ने रूस से खरीदा 50 गुना ज्यादा तेल, सस्ती दरों पर मिले ऑफर

नई दिल्ली:- भारत ने रूस से इस बार 50 गुना अधिक कच्चा तेल आयात किया इसी के साथ कच्चे तेल की सप्लाई में रूस की हिस्सेदारी 10 फीसदी हो चुकी है। बीते गुरुवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी उपलब्ध करवाई। 50 गुना अधिक कच्चा तेल आयात करने का ये आंकड़ा इस साल अप्रैल से अब तक का रहा है। जानकारी हो कि भारत अपनी तेल की जरूरतों का 85 प्रतिशत हिस्सा दूसरे देशों से आयात करता है।

देश में सबसे ज्यादा मात्रा में तेल ईराक और उसके बाद सऊदी अरब से आयात किया जाता रहा है। जबकि इस साल पहली तिमाही और बीते साल 2021 की पहली तिमाही में भारत रूस से 1 फीसदी से भी कम तेल आयात कर रहा था। रूस से कच्चा तेल आयात करने में इस साल अप्रैल से ही तेजी देखी गई जब देश में तेल की कुल जरूरत का 5 फीसदी हिस्सा रूस से आयात किया गया। इसी के साथ बीते महीने रूस भारत को तेल सप्लाई करने में ईराक के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया था।

रूस- यूक्रेन महायुद्ध के बाद से ही कच्चे तेल पर रूस के दिए ऑफर्स का भारत ने लाभ उठाना शुरू कर दिया था। इसी कड़ी में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस अब भारत को कच्चा तेल सप्लाई करने वाले टॉप 10 देशों में आ चुका है। देश में आयात किए गए कुल रूसी तेल का 40 फीसदी हिस्सा दो प्राइवेट कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्री और नायरा एनर्जी ने खरीदा। बता दें भारत कच्चे तेल का आयात करने वाला दुनिया के तीसरे सबसे बड़ा देश है।
रूस ने कच्चे तेल पर आकर्षक ऑफर्स उपलब्ध करवाए यही वजह रही कि रूस से तेल ज्यादा मात्रा में आने लगा। बीते तीन हफ्तों में तेल की सप्लाई पिछले साल के मुकाबले 31 गुना बढ़ गई है। इसी के साथ रूस से कच्चे तेल की खरीद अब 2।2 अरब डॉलर तक पहुंच चुकी है। आंकड़े बताते हैं कि बीते महीने मई में भारतीय रिफाइनर कंपनियों ने 2।5 करोड़ बैरल रूसी तेल खरीदा।

RELATED ARTICLES

बद्रीनाथ-केदारनाथ में विशेष दर्शन के लिए अब वीआईपी को देने होंगे 300 रुपये, कपाट खुलने के साथ ही शुरू की जाएगी व्यवस्था

देहरादून: बद्रीनाथ-केदारनाथ में विशेष दर्शन के लिए अब वीआईपी को 300 रुपये देने होंगे। कपाट खुलने के साथ ही यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी।...

बद्रीनाथ हाईवे किनारे जगह-जगह लगे मलबे के ढेर, निस्तारण के लिए नहीं मिल पा रही जगह

गोपेश्वर: बद्रीनाथ हाईवे पर ऑल वेदर रोड परियोजना कार्य से निकले मलबे के निस्तारण के लिए एनएचआईडीसीएल को जगह नहीं मिल पा रही है। स्थिति...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिए ये निर्देश

देहरादून: आगामी चार धाम यात्रा के लिए स्थानीय लोगों के पंजीकरण की अनिवार्यता को खत्म किया जाए। देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले सभी श्रद्धालुओं को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय

बद्रीनाथ-केदारनाथ में विशेष दर्शन के लिए अब वीआईपी को देने होंगे 300 रुपये, कपाट खुलने के साथ ही शुरू की जाएगी व्यवस्था

देहरादून: बद्रीनाथ-केदारनाथ में विशेष दर्शन के लिए अब वीआईपी को 300 रुपये देने होंगे। कपाट खुलने के साथ ही यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी।...

सलमान खान के किसी का भाई किसी की जान का प्लॉट हुआ लीक, ऐसी होगी फिल्म

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान काफी समय से चर्चा में है। सलमान के प्रशंसक इस फिल्म का बेसब्री से...

रमजान पर महंगाई से पाकिस्तान की जनता बेहाल, केले 500 रुपए तो अंगूर 1600 रुपए किलो बिक रहे

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में आर्थिक तंगी का असर अब रमजान में भी देखने को मिल रही है। बता दें कि पाकिस्तान में महंगाई रिकॉर्ड स्तर...

बद्रीनाथ हाईवे किनारे जगह-जगह लगे मलबे के ढेर, निस्तारण के लिए नहीं मिल पा रही जगह

गोपेश्वर: बद्रीनाथ हाईवे पर ऑल वेदर रोड परियोजना कार्य से निकले मलबे के निस्तारण के लिए एनएचआईडीसीएल को जगह नहीं मिल पा रही है। स्थिति...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिए ये निर्देश

देहरादून: आगामी चार धाम यात्रा के लिए स्थानीय लोगों के पंजीकरण की अनिवार्यता को खत्म किया जाए। देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले सभी श्रद्धालुओं को...

G-20 Summit: जी-20 सम्मेलन को लेकर कार्बेट पार्क में अतिथियों की सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम

रामनगर: जी-20 सम्मेलन को लेकर कार्बेट पार्क में सफारी के लिए अतिथियों की सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम हैं। सफारी में अतिथियों के साथ केवल...

Uttarakhand News: सोमेश्वर-अल्मोड़ा मोटरमार्ग पर खाई में गिरी आल्टाे कार, मौके पर ही हुई चालक की मौत

अल्मोड़ा: सोमेश्वर-अल्मोड़ा मोटरमार्ग में आल्टाे कार नदी के पास खाई में जा गिरी। दुर्घटना में वाहन सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो...

देश में उत्पादित प्राकृतिक गैस के लिए मूल्य सीमा तय करने पर विचार करेगा मंत्रिमंडल

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल जल्द देश में उत्पादित प्राकृतिक गैस के मूल्य की सीमा तय करने पर विचार करेगा। इस कदम का मकसद सीएनजी...

ऋषिकेश एम्स में प्रदेश की पहली हेली एंबुलेंस सेवा का पायलट प्रोजेक्ट 18 अप्रैल को हो सकता है शुरु

ऋषिकेश: एम्स में प्रदेश की पहली हेली एंबुलेंस सेवा का पायलट प्रोजेक्ट 18 अप्रैल को शुरू हो सकता है। हेली इमरजेंसी मेडिकल सर्विस टीम...

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे निमार्ण कार्यों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया जायजा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने डाटकाली के निकट...