Wednesday, June 7, 2023
Home उत्तराखंड महाराज ने नैनीताल जनपद को दिया 20 विकास योजनाओं का तोहफा

महाराज ने नैनीताल जनपद को दिया 20 विकास योजनाओं का तोहफा

हल्द्वानी: प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन,सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति, जलागम एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं मंत्री सतपाल महाराज ने एक कार्यक्रम के दौरान 24 करोड़ 78 लाख 62 हजार की 20 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन,सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति, जलागम एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान 24 करोड़ 78 लाख 62 हजार की 20 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुये कहा कि इन योजनाओें के पूर्ण होने पर क्षेत्र का सर्वार्गींण विकास होगा।

महाराज ने 16 करोड 69 लाख 17 हजार की धनराशि की 10 योजनाओं का लोकार्पण एवं 7 करोड, 90 लाख, 12 हजार की धनराशि की 6 योजनाओं का किया शिलान्यास किया। इसके अन्तर्गत 2 करोड 37 लाख 81 हजार की लागत से रामगढ के अन्तर्गत खुटानी-भवाली-धानाचुली-ओखलकांडा-खनस्यू-पतलोट मोटर मार्ग से मल्ला सूपी रूसानी दीगड कपूवा लोधिया तक मोटर मार्ग का लोकार्पण, 2 करोड 83 लाख 93 हजार की लागत से छीडाखान से हाईस्कूल तल्ली पोखरी तक मार्ग निर्माण, 7 करोड 50 लाख की लागत से पर्यटन आवास गृह सूखाताल, तल्लीताल, नौकुचियाताल एवं मुक्तेश्वर का उच्चीकरण, 81 लाख 88 हजार की लागत से पर्यटन आवास गृह काठगोदाम का नवीनीकरण, 1 करोड 65 लाख 75 हजार की लागत से विकास खण्ड बेतालघाट के ग्राम तोराड में लिफ्ट सिचाई योजना, 12 लाख की लागत से ब्लाक रामनगर में हिम्मतपुर पंचायत भवन का निर्माण,12 लाख की लागत से रामनगर में गांधीनगर पंचायत भवन का निर्माण, 20 लाख की लागत से हल्द्वानी के पंचायत भवन का निर्माण, लघु सिचाई विभाग की 50 लाख 75 हजार की लागत से 6 सोलर लिफ्ट तथा 74 लाख 38 हजार की लागत से 23 रिचार्ज साफ्टों के निर्माण की योजनाओं का लोकार्पण के अलावा 7 करोड, 90 लाख, 12 हजार की धनराशि से 6 योजनाओं का शिलान्यास भी किया।

जिसमें 68 लाख 2 हजार की धनराशि से हॉलीडे कैम्प ढिकुली का उच्चीकरण, 62 लाख 42 हजार की लागत से भटेलिया में पेट्रोल पम्प का निर्माण, 55 लाख 12 हजार की लागत से गरमपानी में पेट्रोल पम्प निर्माण, 1 करोड 77 लाख 99 हजार की लागत से रीखाकोट के तोक स्याली गौलानदी में 45 मी स्पान पैदल झूला पुल निर्माण, थपलिया मेहरागांव क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग के सुधारीकरण तथा 2 करोड 63 लाख 7 हजार की लागत से रामनगर कोसी बैराज के अपस्ट्रीम में दांए पार्श्व की कोसी नदी के बाढ सुरक्षात्मक कार्य का शिलान्यास करने के अलावा 1 करोड़ 63 लाख 50 हजार की लागत की 4 सड़क योजनाओं के सुधारी करण के कार्यों का भी शिलान्यास किया किया।

लोकार्पण एवं शिलान्यास के अवसर पर कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि पंचायती राज विभाग को सशक्त करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा राज्य को 242 करोड की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। उन्होंने कहा इससे हमारे उत्तराखण्ड की पंचायतें मजूबत होंगी वही हमारा राज्य भी मजबूत होगा। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड में चार धाम यात्रा सुगमता के साथ चल रही है, अभी वर्तमान में चारधाम में बर्फवारी हो रही है जैसे ही बर्फवारी कम होगी श्रद्वालुओं को सूचित कर दिया जायेगा। उन्होंने यात्रियों से कहा कि वह मौसम विभाग की जानकारी के तहत ही अपनी यात्रा प्रारम्भ करें। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण होने से जनपद के विकास को एक गति प्रदान होगी।

कार्यक्रम में विधायक एवं पूर्व मंत्री बंशीधर भगत, विधायक सरिता आर्या, रामसिंह कैडा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, रंजन बर्गली, प्रताप बोरा, नीतिन राणा, हरीश आर्य, भावना साह, कार्तिक हर्बोला, मोहन पाठक के साथ ही जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भटट, मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी, प्रबन्ध निदेशक केएमवीएम विनीत तोमर, महाप्रबन्धक एपी बाजपेयी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक चौधरी, सिंचाई केएस बिष्ट, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी रश्मि पंत, प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन के साथ ही विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

सीएम धामी का ऐलान- चार मैदानी जिलों में बनेंगे साइकिल ट्रैक

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि राज्य के चार मैदानी जिलों में 50-50 किमी लंबे साइकिल ट्रैक बनाएं जाएंगे। उन्होंने उत्तराखंड में स्प्रिंग...

सीएम ने पुलिस विभाग में चयनित 1425 आरक्षियों को नियुक्ति पत्र किये प्रदान

देहरादून: 1425 अभ्यर्थियों को आज उत्तराखण्ड पुलिस में नियुक्ति दी गई है। पुलिस लाईन, देहरादून में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया वृक्षारोपण

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास के समीप वृक्षारोपण किया। इस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, देहरादून ने ब्रेन ट्यूमर पर जागरूकता फैलाने के लिए ‘विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस’ पर मीडिया को किया संबोधित

देहरादून: ब्रेन ट्यूमर तेजी से युवा और बूढ़े समान रूप से प्रभावित कर रहे हैं। ये घातक और सौम्य हो सकते हैं।मैक्स अस्पताल की...

सिगरेट पीने के विवाद में छात्रों व सिक्योरिटी गार्ड के बीच मारपीट, 15 घायल

ग्रेटर नोएडा: एक बार फिर सिक्योरिटी गार्डस की दबंगई देखने को मिली है, जब देर रात सिगरेट पीने को लेकर उनका जिम्स हॉस्टल के...

सीएम धामी का ऐलान- चार मैदानी जिलों में बनेंगे साइकिल ट्रैक

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि राज्य के चार मैदानी जिलों में 50-50 किमी लंबे साइकिल ट्रैक बनाएं जाएंगे। उन्होंने उत्तराखंड में स्प्रिंग...

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल कल

इंग्लैंड के ओवल में होगा मुकाबला नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। दोनों टीमें इंग्लैंड के ओवल...

फेसबूक यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट, एक छोटी सी गलती से लग सकता है लाखों का चूना

नई दिल्ली: फेसबुक पर एक नए स्कैम का खुलासा हुआ है, जो एक लिंक की मदद से लोगों को लाखों का चूना लगा रहा...

चीन में पहाड़ ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हुई

बीजिंग: चीन के सिचुआन प्रांत के लेशान शहर में पहाड़ ढहने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य...

‘थैला घर’ की अनूठी पहल के बाद देहरादून छावनी ने किया प्लास्टिक को रीसायकल कर प्रदूषण का समाधान

देहरादून: उत्तराखंड का देहरादून स्टेशन जोश के साथ प्लास्टिक से लड़ रहा है। 05 जून को दून सैनिक संस्थान में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस...

सीएम ने पुलिस विभाग में चयनित 1425 आरक्षियों को नियुक्ति पत्र किये प्रदान

देहरादून: 1425 अभ्यर्थियों को आज उत्तराखण्ड पुलिस में नियुक्ति दी गई है। पुलिस लाईन, देहरादून में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया वृक्षारोपण

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास के समीप वृक्षारोपण किया। इस...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 272 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें बधाई दी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 272 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा...