Tuesday, June 6, 2023
Home उत्तराखंड मौसम विभाग ने चमोली जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में अगले 24 घंटे में एवलांच आने की...

मौसम विभाग ने चमोली जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में अगले 24 घंटे में एवलांच आने की दी चेतावनी

गोपेश्वर: उत्‍तराखंड के चमोली जिले में पिछले 24 घंटे से रुक रुक कर वर्षा व बद्रीनाथ, हेमकुंड की चोटियों में बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले इलाकों में अगले 24 घंटे में एवलांच आने की चेतावनी दी है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 24 घंटे में 3500 मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में एवलांच की चेतावनी दी है और उन्होंने सतर्क रहने की हिदायत दी है।

चमोली जिले में शनिवार को भी दिनभर रुक रुक कर वर्षा हुई है जिससे ठंड महसूस की जा रही है। वर्षा व बर्फबारी से बदरीनाथ धाम में यात्रा तैयारियों को लेकर भी दिक्कतें आ रही हैं। धाम में रंगरोगन सहित यात्रा तैयारियों के कार्यों में मंदिर समिति के मजदूर जुटे हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं। चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है। वहीं, सोमवार और मंगलवार को पहाड़ों में वर्षा और निचले इलाकों में ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं अंधड़ चलने के भी आसार हैं।

केदारनाथ धाम में पिछले सात दिन से लगातार बर्फबारी हो रही है। रुक-रुक कर हुई वर्षा ने राहगीरों की परेशानियां बढ़ा रखी, वहीं ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है। ऊंचाई वाले स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बीते एक सप्ताह से केदारनाथ समेत ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो रही है। जबकि निचले इलाकों में गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच रहा है। वहीं केदारनाथ यात्रा तैयारियों में जुटे विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं मजदूरों को यात्रा तैयारियों को करने में दिक्कतें आ रही हैं। दो दिनों से पैदल मार्ग से बर्फ नहीं हटाई गई। जबकि केदारनाथ धाम में भी बर्फबारी से निर्माण कार्य नहीं हो पा रहे हैं।

हालांकि मौसम के खुलने की उम्मीद जताई जा रही है किंतु यात्रा तैयारियों में मौसम जिस तरह बाधक बन रहा है उससे आने वाले दिनों में सरकार, प्रशासन और बीकेटीसी को यात्रा व्यवस्थाएं आनन-फानन में करनी पड़ेगी।वहीं देहरादून के डोईवाला में बेमौसम वर्षा से ग्रामसभा कालूवाला में सिंचाई नहर का कुछ हिस्सा ढह कर नीचे खेतों में गिर गया। जिससे सिंचाई नहर के साथ ही खेतों में गिरे मलबे के चलते फसल भी खराब हुई हैं।

ग्राम प्रधान कालूवाला पंकज रावत ने बताया कि मार्च माह में अत्यधिक वर्षा के चलते कालूवाला सिंचाई नहर का लगभग 20 मीटर हिस्सा ढह कर नीचे खेतों में चला गया, जिससे जहां मरम्मत होने तक उक्त नहर में सिंचाई व्यवस्था बाधित रहेगी। तो वहीं खेतों में मलबा जाने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि रात्रि नहर में जलस्तर बढ़ने के बाद नहर में अत्यधिक कूड़ा फंस गया। जिससे पानी का दबाव नहर नहीं झेल पाई और टूट कर बिखर गई। उन्होंने सिंचाई विभाग से जल्द से जल्द उक्त नहर को ठीक कराने की मांग की है। जिससे की जरूरत पड़ने पर सिंचाई की व्यवस्था सुचारू की जा सके।

RELATED ARTICLES

सीएम ने पुलिस विभाग में चयनित 1425 आरक्षियों को नियुक्ति पत्र किये प्रदान

देहरादून: 1425 अभ्यर्थियों को आज उत्तराखण्ड पुलिस में नियुक्ति दी गई है। पुलिस लाईन, देहरादून में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया वृक्षारोपण

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास के समीप वृक्षारोपण किया। इस...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 272 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें बधाई दी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 272 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल कल

इंग्लैंड के ओवल में होगा मुकाबला नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। दोनों टीमें इंग्लैंड के ओवल...

फेसबूक यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट, एक छोटी सी गलती से लग सकता है लाखों का चूना

नई दिल्ली: फेसबुक पर एक नए स्कैम का खुलासा हुआ है, जो एक लिंक की मदद से लोगों को लाखों का चूना लगा रहा...

चीन में पहाड़ ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हुई

बीजिंग: चीन के सिचुआन प्रांत के लेशान शहर में पहाड़ ढहने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य...

‘थैला घर’ की अनूठी पहल के बाद देहरादून छावनी ने किया प्लास्टिक को रीसायकल कर प्रदूषण का समाधान

देहरादून: उत्तराखंड का देहरादून स्टेशन जोश के साथ प्लास्टिक से लड़ रहा है। 05 जून को दून सैनिक संस्थान में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस...

सीएम ने पुलिस विभाग में चयनित 1425 आरक्षियों को नियुक्ति पत्र किये प्रदान

देहरादून: 1425 अभ्यर्थियों को आज उत्तराखण्ड पुलिस में नियुक्ति दी गई है। पुलिस लाईन, देहरादून में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया वृक्षारोपण

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास के समीप वृक्षारोपण किया। इस...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 272 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें बधाई दी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 272 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा...

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में लापता हुई महिला का शव हुआ बरामद

चमोली: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकुड़ी ग्लेशियर प्वाइंट के पास ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में लापता हुई महिला की तलाश में आज फिर...

पुराने वाहन खरीदने व बेचने पर अब नहीं चलेगा विक्रय-पत्र और पहचान-पत्र से काम

देहरादून: राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां, अगर आप पुराना वाहन खरीद या बेच रहे हैं, तो केवल विक्रय-पत्र और...

चोरी की गयी गाड़ियों के साथ वाहन चोर को 24 घंटे में कैंट पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

देहरादून: दिनांक 04/06/23 को कमल किशोर पुत्र भगवती प्रसाद निवासी कुमार मंडी ईदगाह देहरादून द्वारा अपनी काले रंग की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर संख्याUK07BQ-9537 जो दिनांक03.06.2023...