Tuesday, June 6, 2023
Home राष्ट्रीय पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनेगी मिर्जापुर की सानिया मिर्जा, अवनी चतुर्वेदी को माना अपना आदर्श

पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनेगी मिर्जापुर की सानिया मिर्जा, अवनी चतुर्वेदी को माना अपना आदर्श

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की बेटी सानिया मिर्जा ने एनडीए की परीक्षा में 148वां रैंक प्राप्त किया हैं। सानिया देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटे से गांव जसोवर की रहने वाली हैं। सानिया वायु सेना में भारत की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनने जा रही है। इससे उनके परिजनों व गांव में खुशी की लहर पाई जा रही है।

सानिया ने मिर्जापुर के गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज से 12वीं की परीक्षा पास की है और यूपी 12वीं बोर्ड में डिस्ट्रिक्ट टॉपर रही हैं। 10 अप्रैल को, वह एनडीए परीक्षा 2022 के लिए बैठी थीं। एग्जाम क्लियर करने के बाद वह अपने इंटरव्यू की तैयारी के लिए अकादमी में शामिल हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सानिया 27 दिसंबर, 2022 को पुणे में एनडीए खडकवासला में शामिल होंगी। पेशे से टीवी मकैनिक सानिया के पिता शाहिद अली ने कहा कि सानिया मिर्जा देश की पहली फाइटर पायलट अवनी चतुर्वेदी को अपना आदर्श मानती है। वह शुरू से ही उनके जैसा बनना चाहती थी सानिया देश की दूसरी ऐसी लडक़ी हैं, जिसे फाइटर पायलट के तौर पर चुना गया है।

वहीं सानिया की मां तबस्सुम मिर्जा ने कहा कि हमारी बेटी ने हमें और पूरे गांव को गौरवान्वित किया है। उसने फाइटर पायलट बनने का सपना पूरा कर अपने गांव की हर लड़कियों को प्रेरित किया है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी 2022 की परीक्षा में पुरुष और महिला के लिए कुल मिलाकर कुल 400 सीटें थीं, जिसमें 19 सीटें महिलाओं के लिए थीं। वहीं इनमें से दो सीटें लड़ाकू पायलटों के लिए आरक्षित थीं। इन्हीं दो सीटों में से एक सानिया मिर्जा ने हासिल कर ली है।

RELATED ARTICLES

फेसबूक यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट, एक छोटी सी गलती से लग सकता है लाखों का चूना

नई दिल्ली: फेसबुक पर एक नए स्कैम का खुलासा हुआ है, जो एक लिंक की मदद से लोगों को लाखों का चूना लगा रहा...

गूगल ने अपने एप स्टोर से ऑनलाइन पर्सनल लोन देने वाले कई एप को किया बैन

नई दिल्ली: टेक दिग्गज गूगल (Google) ने अपने एप स्टोर से ऑनलाइन पर्सनल लोन देने वाले कई सारे एप को बैन कर दिया है।...

मौसम के विपरीत चारधाम यात्रा हो सकती है घातक, मौसम का अपडेट लेकर ही करें यात्रा

उत्तराखंड: जहां एक तरफ पूरा मैदानी क्षेत्र सूर्य की तपिश से सुलग रहा है तो वही उत्तराखंड का चार धाम मार्ग अभी भी खराब...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल कल

इंग्लैंड के ओवल में होगा मुकाबला नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। दोनों टीमें इंग्लैंड के ओवल...

फेसबूक यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट, एक छोटी सी गलती से लग सकता है लाखों का चूना

नई दिल्ली: फेसबुक पर एक नए स्कैम का खुलासा हुआ है, जो एक लिंक की मदद से लोगों को लाखों का चूना लगा रहा...

चीन में पहाड़ ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हुई

बीजिंग: चीन के सिचुआन प्रांत के लेशान शहर में पहाड़ ढहने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य...

‘थैला घर’ की अनूठी पहल के बाद देहरादून छावनी ने किया प्लास्टिक को रीसायकल कर प्रदूषण का समाधान

देहरादून: उत्तराखंड का देहरादून स्टेशन जोश के साथ प्लास्टिक से लड़ रहा है। 05 जून को दून सैनिक संस्थान में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस...

सीएम ने पुलिस विभाग में चयनित 1425 आरक्षियों को नियुक्ति पत्र किये प्रदान

देहरादून: 1425 अभ्यर्थियों को आज उत्तराखण्ड पुलिस में नियुक्ति दी गई है। पुलिस लाईन, देहरादून में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया वृक्षारोपण

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास के समीप वृक्षारोपण किया। इस...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 272 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें बधाई दी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 272 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा...

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में लापता हुई महिला का शव हुआ बरामद

चमोली: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकुड़ी ग्लेशियर प्वाइंट के पास ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में लापता हुई महिला की तलाश में आज फिर...

पुराने वाहन खरीदने व बेचने पर अब नहीं चलेगा विक्रय-पत्र और पहचान-पत्र से काम

देहरादून: राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां, अगर आप पुराना वाहन खरीद या बेच रहे हैं, तो केवल विक्रय-पत्र और...

चोरी की गयी गाड़ियों के साथ वाहन चोर को 24 घंटे में कैंट पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

देहरादून: दिनांक 04/06/23 को कमल किशोर पुत्र भगवती प्रसाद निवासी कुमार मंडी ईदगाह देहरादून द्वारा अपनी काले रंग की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर संख्याUK07BQ-9537 जो दिनांक03.06.2023...