Saturday, March 25, 2023
Home खेल मुंबई ने उत्तराखंड को 725 रनों से हराकर 92 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा

मुंबई ने उत्तराखंड को 725 रनों से हराकर 92 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा

अलूर: रणजी ट्रॉफी 2021-22 के दूसरे क्वार्टरफाइनल में मुंबई ने उत्तराखंड को हरा दिया। 41 बार की चौंपियन टीम मुंबई ने रिकॉर्ड जीत के साथ सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया। वहां उसका मुकाबला उत्तर प्रदेश से होगा। मुंबई ने उत्तराखंड को 725 रनों से हराया। रनों के लिहाज से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में यह सबसे बड़ी जीत है। उसने 92 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत ऑस्ट्रेलिया में न्यू साउथ वेल्स की टीम ने हासिल की थी। उसने 1929-30 सीजन में क्वींसलैंड को 685 रन से हराया था। वहीं, रणजी ट्रॉफी के इतिहास की बात करें तो यह रिकॉर्ड बंगाल के नाम दर्ज था। उसने 1953-54 सीजन में ओडिशा को 540 रनों से हराया था।

उत्तराखंड के नौ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके

कर्नाटक के अलूर स्थित केएससीए क्रिकेट ग्राउंड (2) पर मुंबई ने दूसरी पारी में उत्तराखंड को 69 रनों पर ही ऑलआउट कर दिया। उत्तराखंड के सिर्फ दो बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े को छू सके। शिवम खुराना ने सबसे ज्यादा नाबाद 25 और कुणाल चंडेला ने 21 रन बनाए। मुंबई के लिए धवल कुलकर्णी, शम्स मुलानी और तनुष कोटियान ने तीन-तीन विकेट लिए। मोहित अवस्थी को एक सफलता मिली।

मुंबई ने दोनों पारियों में की बल्लेबाजी

इससे पहले मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने पहली पारी में डेब्यू करने वाले सुवेद पारकर के 252 और सरफराज खान के 153 रनों की बदौलत आठ विकेट पर 647 रन बनाए। वहीं, उत्तराखंड की टीम पहली पारी में 114 रन ही बना सकी। मुंबई को पहली पारी में 533 रनों की बढ़त मिली। इतने रनों के बढ़त के बावजूद मुंबई ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी का फैसला किया। इस बार उसने तीन विकेट पर 261 रन बनाए। दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने 103, पृथ्वी शॉ ने 72 और आदित्य तारे ने 57 रन बनाए। इस तरह उत्तराखंड को जीत के लिए 795 रनों का लक्ष्य मिला।

रणजी में दो दिनों में बने दो रिकॉर्ड

मुंबई की सबसे जीत से एक दिन पहले ही रणजी में बंगाल ने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया था। उसके नौ बल्लेबाजों ने पहली पारी में 50 या उससे ज्यादा रन बनाए थे। यह प्रथम श्रेणी इतिहास के 250 सालों में पहली बार हुआ था। इससे पहले आठ बल्लेबाजों ने प्रथम श्रेणी मैच की एक पारी में 50 या उससे ज्यादा रन बनाए थे। ऐसा 1893 में हुआ था। तब ऑस्ट्रेलियंस और ऑक्सफोर्ड एंड कैंब्रिज यूनिवर्सिटी पास्ट एंड प्रिजेंट टीम के बीच एक मैच खेला गया था। उस मुकाबले की एक पारी में ऑस्ट्रेलियंस टीम के आठ बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए थे।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण अंचलों और छोटे नगरो से निकलने वाले खिलाड़ियों के कल्याण और प्रोत्साहन के लिए सरकार ने लागू की हैं अनेक योजनाएं – रेखा...

रूडकी:- आज प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या रुड़की स्थित नगर निगम टाउन हॉल पहुंची जहां उन्होंने उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट...

गढ़वाली एल्बम का शानदार आगाज, रिलीज होने के कुछ घंटों में ही सोशल मीडिया पर छाया “जुबी-जुबी” गीत

देहरादून: बॉलीवुड गीत “जुबी-जुबी” की धुन पर केपीजी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर पर एक धमाकेदार प्रस्तुति पेश की गई है। एल्बम रिलीज होने के...

41 वर्षीय महिला ने नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर रोशन किया प्रदेश का नाम

देहरादून: उत्तराखंड की पहली महिला बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल ने मध्य प्रदेश के रतलाम में आयोजित नेशनल सीनियर वूमेन बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में गोल्ड...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल रत्न, द्रोणाचार्य और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से खिलाड़ियो को किया सम्मानित

देहरादून: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा भवन पहुंचे जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय स्तर के 168 पदक विजेता खिलाड़ियों एवं 42 प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार से किया सम्मानित

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित नवीन बहुद्देशीय क्रीड़ा भवन, परेड ग्राउण्ड में खेल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वर्ष...

सीएम धामी ने शहद प्रसंस्करण का किया कार्य, 40 किग्रा शहद का हुआ उत्पादन

देहरादून: मुख्यमंत्री आवास परिसर में शुक्रवार को शहद प्रसंस्करण का कार्य किया गया। मुख्यमंत्री आवास परिसर में 22 दिनों के अन्तराल में लगभग 40...

देहरादून एयरपोर्ट के लिए डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने 26 फ्लाइट संचालित करने की दी अनुमति, गोवा के लिए शुरू की जाएगी फ्लाइट

देहरादून: जौलीग्रांट में स्थित देहरादून एयरपोर्ट ( Dehradun Airport) के लिए डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) (Director General of Civil Aviation (DGCA)ने 26...

मैक्स अस्पताल में अपॉइंटमेंट दिलाने का झांसा देकर सेवानिवृत्त कार्मिक से ठगे एक लाख रुपये, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून: मैक्स अस्पताल (Max Hospital Dehradun) में चिकित्सक की अपॉइंटमेंट दिलाने का झांसा देकर ठग ने सेवानिवृत्त कार्मिक से एक लाख रुपये ठग लिए।...

भारत ने जल क्षेत्र में 240 अरब डॉलर निवेश करने का लिया फैसला, भूजल स्तर को बेहतर करने की होगी कोशिश

नई दिल्ली: जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संयुक्त राष्ट्र को बताया कि भारत ने जल क्षेत्र में 240 अरब डॉलर से अधिक...

आंचल दूध के सैंपल फेल मामले में डीएम को दिए जांच के आदेश, एक सप्ताह में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

देहरादून: आंचल दूध (Aanchal milk) के सैंपल फेल होने के मामले में शासन ने डीएम देहरादून को जांच के आदेश दिए हैं। सचिव दुग्ध...

कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, इलाके में चलाया तलाशी अभियान

कुपवाड़ा: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया है। बताया जा रहा है कि जिले...

कंप्यूटर एसेसरीज की बिक्री में गिरावट के चलते लॉजिटेक ने 300 कर्मचारियों को निकाला

नई दिल्ली: स्विस प्रौद्योगिकी फर्म लॉजिटेक (logitech) ने चुनौतीपूर्ण वैश्विक मैक्रो-इकोनॉमिक (macro-economic) माहौल के बीच 300 कर्मचारियों को निकाल दिया है। पीपल मैटर्स की...

पहाड़ का ‘पिस्यूं लूण’ देशभर में बिखेर रहा जायका, विदेश में रहने वाले भी हैं सिलबट्टे पर पिसे नमक के शौकीन

देहरादून: पहाड़ का ‘पिस्यूं लूण’ (पिसा हुआ नमक) नमकवाली ब्रांड के नाम से देशभर में जायका बिखेर रहा है और इसे पहचान दिला रही...