Monday, September 25, 2023
Home उत्तराखंड एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 11 जुलाई को आ रही हैं उत्तराखंड, भाजपा करेगी भव्य स्वागत

एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 11 जुलाई को आ रही हैं उत्तराखंड, भाजपा करेगी भव्य स्वागत

- Advertisment -

देहरादून: एनडीए यानि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सोमवार को उत्तराखंड आ रही हैं। मुख्यमंत्री आवास में भाजपा विधायक और सांसदों से मुलाकात कर अपने लिए समर्थन मांगेंगी। भाजपा संगठन की ओर से उनके स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी गई है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सोमवार को सुबह 10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी।

जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद मुर्मू बीजापुर स्थित सेफ हाउस पहुचेंगी। जहां कुछ देर विश्राम के बाद उसका मुख्यमंत्री आवास में कार्यक्रम हैं। उन्होंने बताया कि सीएम आवास में द्रौपदी मुर्मू की पार्टी के विधायकों और सांसदों के साथ बैठक करेंगी। इस दौरान वह राष्ट्रपति पद के लिए सभी से अपने लिए समर्थन की अपील करेंगी।

विदित है कि एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। उसके बाद से मुर्मू देश के कई राज्यों में विधायक और सांसदों से मुलाकात कर अपने लिए समर्थन मांग रही हैं। इसी कड़ी में सोमवार को राज्य में उनका कार्यक्रम तय किया गया है।

RELATED ARTICLES

मंत्री सतपाल महाराज ने नैनीताल जनपद को दिया 14 करोड़ 77 लाख की विकास योजनाओं का तोहफा

नैनीताल: प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति, जलागम एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं मंत्री सतपाल महाराज...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 105वाँ संस्करण सुना

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को करनपुर, देहरादून स्थित डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का...

शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पॉलीथिन कचरा बैंक का किया उद्घाटन

देहरादून: शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने छावनी परिषद देहरादून द्वारा स्थापित पॉलीथिन कचरा बैंक का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Trending NEWS

मंत्री सतपाल महाराज ने नैनीताल जनपद को दिया 14 करोड़ 77 लाख की विकास योजनाओं का तोहफा

नैनीताल: प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति, जलागम एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं मंत्री सतपाल महाराज...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 105वाँ संस्करण सुना

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को करनपुर, देहरादून स्थित डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का...

शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पॉलीथिन कचरा बैंक का किया उद्घाटन

देहरादून: शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने छावनी परिषद देहरादून द्वारा स्थापित पॉलीथिन कचरा बैंक का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह देश...

भारत मैच के तीनों प्रारूप में दुनिया की नंबर एक टीम बन गया

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में जीत दर्ज करने से भारत वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गया...

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 105वाँ संस्करण सुना साथ ही...

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को करनपुर, देहरादून स्थित डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का...