Friday, September 22, 2023
Home मनोरंजन नेहा धूपिया भी हुई एमटीवी रोडीज से बाहर

नेहा धूपिया भी हुई एमटीवी रोडीज से बाहर

- Advertisment -

मुंबई: काफी समय से एमटीवी रोडीज का नया सीजन सुर्खियां बटोर रहा है। हालांकि, इस बार यह अपने होस्ट को लेकर ज्यादा चर्चा में है। दरअसल, रोडीज से अब रणविजय सिंह का पत्ता कट गया है और उनकी जगह इसमें सोनू सूद को लिया गया है। अभी तक दर्शक इस खबर से उदास थे कि अब नेहा धूपिया भी शो से अलग हो गई हैं। उन्होंने खुद इस खबर की पुष्टि कर ली है।

नेहा ने कहा, मैं रोडीज के इस सीजन का हिस्सा नहीं हूं। दुर्भाग्यवश में शो से नहीं जुड़ रही हूं, क्योंकि काफी चीजें बदल गई हैं और यह मेरे और चैनल के बीच की बातें हैं। नेहा पिछले पांच सालों से इस शो की मेंटर और गैंग लीडर रही हैं। प्रिंस नरूला संग उनकी फाइट भी खूब चर्चा में रही है। नेहा को शो में दर्शकों ने बेहद पसंद किया और अब आखिरकार उन्होंने भी इसे अलविदा कह दिया है।

शो को 18 साल तक होस्ट करने वाले रणविजय को लेकर पिछले दिनों नेहा ने कहा था, यह सुनकर मेरा दिल बहुत टूटा। मैंने शो में आधा शतक बिताया है। मुझे पता है कि सोनू शो को होस्ट करेंगे, जो मेरे अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने कहा, पता है कि वह अच्छा काम करेंगे, लेकिन शो का हिस्सा बनने से पहले मेरा रोडीज देखने का एक कारण रणविजय भी थे। मैंने उनके साथ बिताए हर पल का लुत्फ उठाया है। नेहा 2016 में एमटीवी रोडीज की गैंग लीडर बनी थीं। इससे उन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। नेहा कई टीवी शोज का हिस्सा रहीं। उन्होंने कॉमेडी सर्कस और बीएफएफ विद वोग को होस्ट किया। वह शो छोटे मियां धाकड़ से बतौर जज जुड़ चुकी हैं।

एमटीवी रोडीज के आने वाले यानी 19वें सीजन को एक नया प्रोडक्शन हाउस बना रहा है। नए सीजन की शूटिंग 14 फरवरी से साउथ अफ्रीका में शुरू हो गई है। मार्च तक शो को टेलिकास्ट कर दिया जाएगा। सोनू सूद इस शो का नया चेहरा होंगे। हालांकि, उन्हें केवल एक साल के लिए साइन किया गया है। शो के फॉर्मेट में भी कई बदलाव किए गए हैं। चर्चा है कि इसमें दूसरे गैंग लीडर प्रिंस नरूला भी दिखाई नहीं देंगे।

एमटीवी रोडीज छोटे पर्दे का लोकप्रिय एडवेंचर रियलिटी शो है। 2003 में इस शो की शुरुआत हुई थी। यह भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले रियलिटी शोज में से एक है। इस शो के पहले सीजन को सइरस साहूकार ने होस्ट किया था। रणविजय सिंह पहले सीजन के विजेता थे। इसके बाद वह शो के होस्ट और फिर गैंग लीडर बने। पिछले सीजन के विजेता हामिद बर्कीजी थे। रोडीज खासतौर पर युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय है।

RELATED ARTICLES

दिशा परमार और राहुल वैद्य बने माता-पिता, दिया एक बेटी को जन्म

टीवी सीरियल ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा’ फेम एक्ट्रेस दिशा परमार और उनके सिंगर हस्बैंड राहुल वैद्य पैरेंट्स बन गए हैं।...

करण जौहर के इस स्पेशल प्रोजेक्ट पर बॉलीवुड के दबंग सलमान खान कर रहे काम

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट में बिजी चल रहे है। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ दिवाली के मौके पर...

अभिनेत्री कंगना रनौत और ईशा गुप्ता ने महिला आरक्षण बिल पर दी अपनी प्रतिक्रिया

नए संसद भवन का पहला सत्र जो हुआ है वह महिला सशक्तिकरण एवं महिला उत्थान को समर्पित किया गया। महिला आरक्षण बिल पर तमाम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Trending NEWS

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह प्रेक्षागृह, कॉलेज ऑफ़ वेटनेरी, पंतनगर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय महिला...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल, शीघ्र तैयार करें डीपीआर, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द...

देहरादून: सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में प्रथम चरण के अंतर्गत 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री विद्यालय...

चाकू की नोक पर हुयी लूट का रायपुर पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर किया खुलासा, 3 शातिर लूटेरे लूट के माल के साथ...

देहरादून: 20 सितंबर की सायं रायपुर क्षेत्रान्तर्गत सोमनाथ नगर के पास तीन अज्ञात व्यक्तियो द्वारा चाकू की नोक पर सुहैल पुत्र मुन्ना अहमद निवासी...

स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को नगर क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्पा सेंटरों में अनैतिक कार्य किये जाने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर...

मंत्री गणेश जोशी ने महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग साथ ही पलायन से संबंधित बिंदुओ पर...

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह...