Friday, September 22, 2023
Home उत्तराखंड नई टिहरी : सीएम ने किया नवनिर्मित घटाकर्ण मंदिर का लोकापर्ण

नई टिहरी : सीएम ने किया नवनिर्मित घटाकर्ण मंदिर का लोकापर्ण

- Advertisment -

नई टिहरी- गजा कस्बे के घडिंयाल डांडा स्थित करीब एक करोड़ की लागत से नवनिर्मित घंटाकर्ण मंदिर का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लोकार्पण किया। सीएम ने कहा देहरादून से टिहरी के बीच आठ हजार करोड़ की लागत से बनने वाली सुरंग के निर्माण की प्रधानमंत्री ने सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। कहा उत्तराखंड दिवस के 25 वर्ष पूरे होने तक उत्तराखंड देश का नंबर वन राज्य होगा।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घंटाकर्ण मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और घंटाकर्ण भगवान से प्रदेश और जिले की सुख-समृद्धि की कामना की। सीएम, माता मंगला और भोले महाराज ने घंटाकर्ण धाम में ठाकुर भगत सिंह सजवाण की मूर्ति स्थल का भी भूमि पूजन किया। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री के विजन को साकार करने का कार्य में लगी है। कहा सभी को मिलकर उत्तराखण्ड को देश का पहला समृद्ध राज्य बनाना है, जिसके लिये राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। कहा केंद्र और प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रदेश की जनता को लाभ मिल रहा है।

सीएम ने करीब 16 लाख 50 हजार की लागत से बनी घंटाकर्ण पम्पिंग योजना, दस लाख की लागत से मंदिर में बने विश्राम गृह, सात लाख 50 हजार की लागत से बने रैन शेल्टर, बेंचेज साइनेज का लोकार्पण किया। साथ ही सीएम ने घंटाकर्ण मंदिर में करीब पाचास लाख की लागत से बनने वाले एक विश्राम गृह का शिलान्यास भी किया। माता मंगला और भोले महाराज ने घंटाकर्ण धाम में धर्मशाला निर्माण के लिये 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। भाजपा कार्यकर्ताओं और मंदिर के समिति के लोगों ने सीएम का फूल-मालाओं से स्वागत किया। मौके पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव, एसएसपी तृप्ति भट्ट, जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, बीसूका उपाध्यक्ष दिनेश डोभाल, पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट, प्रमुख नरेंद्रनगर राजेन्द्र भंडारी, घंटाकर्ण धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय प्रकाश बिजल्वाण, सचिव रघुवीर सजवाण, गजा नपं अध्यक्ष मीना खाती, राजेंद्र भंडारी, आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह प्रेक्षागृह, कॉलेज ऑफ़ वेटनेरी, पंतनगर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय महिला...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल, शीघ्र तैयार करें डीपीआर, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द...

देहरादून: सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में प्रथम चरण के अंतर्गत 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री विद्यालय...

चाकू की नोक पर हुयी लूट का रायपुर पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर किया खुलासा, 3 शातिर लूटेरे लूट के माल के साथ...

देहरादून: 20 सितंबर की सायं रायपुर क्षेत्रान्तर्गत सोमनाथ नगर के पास तीन अज्ञात व्यक्तियो द्वारा चाकू की नोक पर सुहैल पुत्र मुन्ना अहमद निवासी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Trending NEWS

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह प्रेक्षागृह, कॉलेज ऑफ़ वेटनेरी, पंतनगर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय महिला...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल, शीघ्र तैयार करें डीपीआर, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द...

देहरादून: सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में प्रथम चरण के अंतर्गत 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री विद्यालय...

चाकू की नोक पर हुयी लूट का रायपुर पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर किया खुलासा, 3 शातिर लूटेरे लूट के माल के साथ...

देहरादून: 20 सितंबर की सायं रायपुर क्षेत्रान्तर्गत सोमनाथ नगर के पास तीन अज्ञात व्यक्तियो द्वारा चाकू की नोक पर सुहैल पुत्र मुन्ना अहमद निवासी...

स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को नगर क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्पा सेंटरों में अनैतिक कार्य किये जाने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर...

मंत्री गणेश जोशी ने महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग साथ ही पलायन से संबंधित बिंदुओ पर...

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह...