Saturday, March 25, 2023
Home उत्तराखंड सेलाकुई को जाम से निजात दिलाने की मांग को लेकर बुधवार को नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रेमनगर...

सेलाकुई को जाम से निजात दिलाने की मांग को लेकर बुधवार को नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रेमनगर के सीओ दीपक सिंह को ज्ञापन सौंपा

विकासनगर: कांग्रेस ने सेलाकुई क्षेत्र में लगने वाले जाम का मुद्दा पुलिस के समक्ष उठाया है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने आमजन को जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। नगर पंचायत सेलाकुई क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग समेत अन्य संपर्क मार्गों पर दुकानों के बाहर सामान लगाने और आड़े तिरछे वाहनों को खड़ा करने से अक्सर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। जाम की इसी समस्या के निकारण की मांग को लेकर बुधवार को नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रेमनगर के सीओ दीपक सिंह को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सेलाकुई कस्बे में यातायात का दबाव अधिक रहता है।

यहां एनएच के दोनों किनारों पर औद्योगिक इकाइयों के मालवाहक वाहन खड़े रहते हैं। इसके साथ ही व्यापारी भी अपनी दुकानों के आगे वाहन खड़े कर देते हैं। इसके साथ ही व्यापारी एनएच पर दुकान का सामान और साइन बोर्ड रख देते हैं। सुबह और शाम के समय औद्योगिक इकाइयों में मजदूरों के आने जाने और शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं के आने जाने से एनएच पर जाम लग जाता है। निकाय प्रशासन और स्थानीय पुलिस प्रशासन से कई बार जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सिडकुल प्रशासन भी मालवाहक वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था नहीं कर रहा है। कहा कि जाम के चलते यहां कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

बताया कि निगम रोड से प्रगति विहार, जमनपुर रोड से हरिपुर मुख्य रोड पर सुबह और शाम के समय पुलिस के जवान तैनात किए जाने चाहिए। इसके साथ ही निगम रोड की तंग गली में व्यापारियों के दुकान से बाहर सामान रखने पर रोक लगाई जानी चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित पंवार, सुमित चौधरी, अशोक नेगी, चरण सिंह कोठियाल, पवन कुमार, सुरेंद्र कुमार, बाबू धीमान आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल रत्न, द्रोणाचार्य और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से खिलाड़ियो को किया सम्मानित

देहरादून: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा भवन पहुंचे जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय स्तर के 168 पदक विजेता खिलाड़ियों एवं 42 प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार से किया सम्मानित

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित नवीन बहुद्देशीय क्रीड़ा भवन, परेड ग्राउण्ड में खेल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वर्ष...

सीएम धामी ने शहद प्रसंस्करण का किया कार्य, 40 किग्रा शहद का हुआ उत्पादन

देहरादून: मुख्यमंत्री आवास परिसर में शुक्रवार को शहद प्रसंस्करण का कार्य किया गया। मुख्यमंत्री आवास परिसर में 22 दिनों के अन्तराल में लगभग 40...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल रत्न, द्रोणाचार्य और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से खिलाड़ियो को किया सम्मानित

देहरादून: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा भवन पहुंचे जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय स्तर के 168 पदक विजेता खिलाड़ियों एवं 42 प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार से किया सम्मानित

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित नवीन बहुद्देशीय क्रीड़ा भवन, परेड ग्राउण्ड में खेल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वर्ष...

सीएम धामी ने शहद प्रसंस्करण का किया कार्य, 40 किग्रा शहद का हुआ उत्पादन

देहरादून: मुख्यमंत्री आवास परिसर में शुक्रवार को शहद प्रसंस्करण का कार्य किया गया। मुख्यमंत्री आवास परिसर में 22 दिनों के अन्तराल में लगभग 40...

देहरादून एयरपोर्ट के लिए डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने 26 फ्लाइट संचालित करने की दी अनुमति, गोवा के लिए शुरू की जाएगी फ्लाइट

देहरादून: जौलीग्रांट में स्थित देहरादून एयरपोर्ट ( Dehradun Airport) के लिए डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) (Director General of Civil Aviation (DGCA)ने 26...

मैक्स अस्पताल में अपॉइंटमेंट दिलाने का झांसा देकर सेवानिवृत्त कार्मिक से ठगे एक लाख रुपये, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून: मैक्स अस्पताल (Max Hospital Dehradun) में चिकित्सक की अपॉइंटमेंट दिलाने का झांसा देकर ठग ने सेवानिवृत्त कार्मिक से एक लाख रुपये ठग लिए।...

भारत ने जल क्षेत्र में 240 अरब डॉलर निवेश करने का लिया फैसला, भूजल स्तर को बेहतर करने की होगी कोशिश

नई दिल्ली: जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संयुक्त राष्ट्र को बताया कि भारत ने जल क्षेत्र में 240 अरब डॉलर से अधिक...

आंचल दूध के सैंपल फेल मामले में डीएम को दिए जांच के आदेश, एक सप्ताह में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

देहरादून: आंचल दूध (Aanchal milk) के सैंपल फेल होने के मामले में शासन ने डीएम देहरादून को जांच के आदेश दिए हैं। सचिव दुग्ध...

कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, इलाके में चलाया तलाशी अभियान

कुपवाड़ा: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया है। बताया जा रहा है कि जिले...

कंप्यूटर एसेसरीज की बिक्री में गिरावट के चलते लॉजिटेक ने 300 कर्मचारियों को निकाला

नई दिल्ली: स्विस प्रौद्योगिकी फर्म लॉजिटेक (logitech) ने चुनौतीपूर्ण वैश्विक मैक्रो-इकोनॉमिक (macro-economic) माहौल के बीच 300 कर्मचारियों को निकाल दिया है। पीपल मैटर्स की...

पहाड़ का ‘पिस्यूं लूण’ देशभर में बिखेर रहा जायका, विदेश में रहने वाले भी हैं सिलबट्टे पर पिसे नमक के शौकीन

देहरादून: पहाड़ का ‘पिस्यूं लूण’ (पिसा हुआ नमक) नमकवाली ब्रांड के नाम से देशभर में जायका बिखेर रहा है और इसे पहचान दिला रही...