Friday, September 22, 2023
Home बिज़नेस एअर इंडिया में पैसेंजर का हंगामा, क्रू मेंबर्स को पहले गालियां दीं फिर की मारपीट

एअर इंडिया में पैसेंजर का हंगामा, क्रू मेंबर्स को पहले गालियां दीं फिर की मारपीट

- Advertisment -

नई दिल्ली: एअर इंडिया की फ्लाइट में क्रू मेंबर के साथ बदतमीजी करने की घटना सामने आई है। एअर इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि हमारी फ्लाइट 882 में 29 मई को एक यात्री ने बदतमीजी की। आरोपी यात्री ने चालक दल के सदस्यों को गालियां दी और फिर उनमें से एक पर हमला भी किया। उन्होंने कहा है कि पैसेंजर को एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया था।

एअर इंडिया ने बताया कि हमने नियामक को भी घटना की सूचना दी है। इससे पहले भी अप्रैल के महीने में एक यात्री ने एअर इंडिया की फ्लाइट में क्रू मेंबर के साथ दुर्व्यवहार किया था। दरअसल, 10 अप्रैल को दिल्ली-लंदन की फ्लाइट में एक यात्री ने दो महिला केबिन क्रू सदस्यों के साथ बदसलूकी की थी। एयरलाइन ने इस घटना के बाद आरोपी व्यक्ति पर दो साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था।

एयर इंडिया की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार 29 मई को उनकी फ्लाइट ्रढ्ढ882 एक पैसेंजर ने क्रू पर मौजूद लोगों से गलत व्यवहार किया। पैसेंजर ने पहले क्रू मेंबर्स को किसी बात पर आक्रामक होते हुए गाली-गलौच की। इसके बाद उसने क्रू पर शारीरिक हमला भी किया।

दिल्ली एयरपोर्ट पर उतने के बाद भी पैसेंजर की आक्रमकता शांत नहीं हुई जिसके बाद उसे सुरक्षा कर्मियों के हवाले कर दिया गया है। एयर इंडिया ने बताया कि उन्होंने इस घटना की जानकारी रेगुलेटर को भी दी है। हालांकि अभी तक यात्री की पहचान से संबंधित कोई जानकारी पुलिस या एयर इंडिया की ओर से नहीं दी गई है।

RELATED ARTICLES

रेलवे ने विभिन्न रूटों पर चलने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों के नंबर बदलने का लिया निर्णय

रेलवे ने विभिन्न रूट पर चलने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों के नंबर बदलने का निर्णय लिया है। इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी कर...

जंतर-मंतर पहुंचे, प्रदर्शनकारी शिक्षा शव यात्रा को लेकर

20 सितंबर बुधवार को जंतर मंतर में एक देश एक शिक्षा को लेकर समान शिक्षा संघर्ष मोर्चा द्वारा एक दिवसीय प्रदर्शन किया। देश में...

राहुल गाँधी ने कुलियों से की मुलाकात, रेलवे स्टेशन पहुंच यात्रियों का उठाया सामान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे स्टेशन पर उन्होंने कुलियों से मुलाकात की इस दौरान राहुल ने वह...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Trending NEWS

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह प्रेक्षागृह, कॉलेज ऑफ़ वेटनेरी, पंतनगर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय महिला...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल, शीघ्र तैयार करें डीपीआर, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द...

देहरादून: सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में प्रथम चरण के अंतर्गत 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री विद्यालय...

चाकू की नोक पर हुयी लूट का रायपुर पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर किया खुलासा, 3 शातिर लूटेरे लूट के माल के साथ...

देहरादून: 20 सितंबर की सायं रायपुर क्षेत्रान्तर्गत सोमनाथ नगर के पास तीन अज्ञात व्यक्तियो द्वारा चाकू की नोक पर सुहैल पुत्र मुन्ना अहमद निवासी...

स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को नगर क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्पा सेंटरों में अनैतिक कार्य किये जाने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर...

मंत्री गणेश जोशी ने महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग साथ ही पलायन से संबंधित बिंदुओ पर...

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह...