Monday, September 25, 2023
Home उत्तराखंड ऋषिकेश - नौकरी से निकाले जाने पर टंकी पर चढ़े 11 कर्मचारी, मौके पर पहुंची पुलिस

ऋषिकेश – नौकरी से निकाले जाने पर टंकी पर चढ़े 11 कर्मचारी, मौके पर पहुंची पुलिस

- Advertisment -

ऋषिकेश- गीता भवन स्वर्गाश्रम की ओर से संचालित औषधालय के कर्मचारियों को हटाए जाने से नाराज 11 कर्मचारी आश्रम परिसर में बने ओवरहेड टैंक पर चढ़ गए हैं। एक व्यक्ति अपने 10 वर्षीय पुत्र के साथ टंकी पर चढ़ा है। सूचना पाकर पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। गीता भवन औषधि निर्माणशाला को यहां से सिडकुल हरिद्वार शिफ्ट कर दिया गया है। इसके बाद यहां कार्यरत 32 कर्मचारियों को निकाल दिया गया था। पिछले दो वर्षों से कर्मचारियों तथा प्रबंधन के बीच इस बात को लेकर गतिरोध बना हुआ है। शुक्रवार को मनोरंजन पासवान, ललित पासवान, राम उत्तम पासवान, मानवराय, कमल राय, प्रमोद यादव, भोला यादव, विजेंद्र कुमार, बहादुर पासवान, ललित पासवान यहां एक ओवरहेड वाटर टैंक पर चढ गए।

बहादुर पासवान अपने 10 वर्षीय पुत्र सुधांशु के साथ टंकी पर चढ़ा है। सूचना पाकर लक्ष्मण झूला पुलिस मौके पर पहुंची। टंकी पर चढ़े कर्मचारियों से उतरने का आग्रह किया गया। मगर, उन्होंने मांगे पूरी न होने तक किसी भी सूरत में टंकी से नीचे उतरने से इंकार कर दिया है। इस संबंध में प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधि प्रबंधन के साथ वार्ता करने की कोशिश कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

मंत्री सतपाल महाराज ने नैनीताल जनपद को दिया 14 करोड़ 77 लाख की विकास योजनाओं का तोहफा

नैनीताल: प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति, जलागम एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं मंत्री सतपाल महाराज...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 105वाँ संस्करण सुना

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को करनपुर, देहरादून स्थित डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का...

शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पॉलीथिन कचरा बैंक का किया उद्घाटन

देहरादून: शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने छावनी परिषद देहरादून द्वारा स्थापित पॉलीथिन कचरा बैंक का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Trending NEWS

मंत्री सतपाल महाराज ने नैनीताल जनपद को दिया 14 करोड़ 77 लाख की विकास योजनाओं का तोहफा

नैनीताल: प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति, जलागम एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं मंत्री सतपाल महाराज...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 105वाँ संस्करण सुना

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को करनपुर, देहरादून स्थित डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का...

शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पॉलीथिन कचरा बैंक का किया उद्घाटन

देहरादून: शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने छावनी परिषद देहरादून द्वारा स्थापित पॉलीथिन कचरा बैंक का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह देश...

भारत मैच के तीनों प्रारूप में दुनिया की नंबर एक टीम बन गया

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में जीत दर्ज करने से भारत वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गया...

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 105वाँ संस्करण सुना साथ ही...

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को करनपुर, देहरादून स्थित डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का...