Friday, September 22, 2023
Home उत्तराखंड बर्फबारी वाले बूथों के लिए आज रवाना हो जाएंगी पोलिंग पार्टियां

बर्फबारी वाले बूथों के लिए आज रवाना हो जाएंगी पोलिंग पार्टियां

- Advertisment -

उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव की तैयारी अंतिम मोड़ पर है। 14 फरवरी को होने वाले मतदान पर बर्फबारी भारी न पड़े, इसके लिए खास तैयारी की गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने चुनाव आयोग से भारी बर्फबारी वाले बूथों के लिए 72 घंटे पहले यानी तीन दिन पहले पोलिंग पार्टियां भेजने की अनुमति ली है। उत्तरकाशी के 17 और पिथौरागढ़ के 18 बूथों के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। इसके बाद शनिवार को जिन 1442 मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियां जाएंगी, उनमें उत्तरकाशी के 72, चमोली के 34, रुद्रप्रयाग के 18, टिहरी के 463, देहरादन के 121, पौड़ी गढ़वाल के 278, पिथौरागढ़ के 142, बागेश्वर के 14, अल्मोड़ा के 238, चंपावत के 38, नैनीताल के 24 बूथ शामिल हैं। मतदान से एक दिन पहले प्रदेश के 10 हजार 222 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी।

5860 बूथों पर वेब कास्टिंग

प्रदेश के पांच हजार 860 बूथों पर इस बार वेबकास्टिंग की जाएगी। इनमें सर्वाधिक ऊधमसिंह नगर के 745 बूथ हैं। इसके अलावा उत्तरकाशी के 270, चमोली के 287, रुद्रप्रयाग के 181, टिहरी के 477, देहरादून के 943, हरिद्वार के 871, पौड़ी के 472, पिथौरागढ़ के 300, बागेश्वर के 188, चंपावत के 167 और नैनीताल के 503 बूथ हैं।

उत्तराखंड को मतदान के लिए 276 जोन में बांटा

मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने विधानसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड को 276 जोन में बांटा है, जिनमें 1447 सेक्टर हैं। प्रदेश में इस बार 6983 क्रिटिकल, 1692 वलनरेबल और 310 शैडो बूथ हैं। प्रदेश में चूंकि तमाम ऐसे क्षेत्र हैं जो कि दूरस्थ हैं, इसलिए मतदान के दिन सभी बूथों से पोलिंग पार्टियां नहीं पहुंच पाएंगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या के मुताबिक मतदान समाप्ति के बाद उसी दिन प्रदेश की 9385 पार्टियां लौट आएंगी। जबकि 2312 पोलिंग पार्टियां दूसरे दिन वापस पहुंचेंगी।

हरिद्वार में सबसे ज्यादा मॉडल और सखी पोलिंग बूथ

चुनाव आयोग ने प्रदेश में इस बार 156 मॉडल बूथ बनाए हैं, जिन पर सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इन 156 में से सर्वाधिक 24 बूथ हरिद्वार जिले में हैं। इसके अलावा उत्तरकाशी में छह, चमोली में छह, रुद्रप्रयाग में पांच, टिहरी में 12, देहरादून में 23, पौउ़ी में दस, पिथौरागढ़ में आठ, बागेश्वर में पांच, अल्मोड़ा में 15, चंपावत में पांच और नैनीताल में 17 बूथ शामिल हैं। वहीं, प्रदेश में इस बार 101 सखी बूथ बनाए गए हैं, जिन पर पोलिंग का पूरा स्टाफ महिलाएं होंगी। इनमें सबसे ज्यादा हरिद्वार में 19, देहरादून के 18 बूथ शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश में इस बार छह दिव्यांग बूथ बनाए गए हैं, जिनमें से देहरादून और हरिद्वार में दो-दो, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर में एक-एक बूथ शामिल हैं। इन बूथों पर पूरा स्टाफ दिव्यांग ही होगा।

दूरस्थ 17 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां आज होंगी रवाना

उत्तरकाशी जिले के दूरस्थ 17 मतदान केंद्रों के लिए शुक्रवार (आज) पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इनमें मोरी ब्लॉक का सबसे दूरस्थ ओसला गांव में स्थित पोलिंग बूथ भी है। जहां तक पहुंचने के लिए मतदान कर्मियों को 14 किमी का पैदल सफर तय करना पड़ेगा। यहां पहली बार जनपद के दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को मतदान से तीन दिन पहले रवाना करने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत शुक्रवार (आज) दूरस्थ 17 मतदान केंद्रों के लिए 17 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में 9 लोग शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह प्रेक्षागृह, कॉलेज ऑफ़ वेटनेरी, पंतनगर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय महिला...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल, शीघ्र तैयार करें डीपीआर, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द...

देहरादून: सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में प्रथम चरण के अंतर्गत 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री विद्यालय...

चाकू की नोक पर हुयी लूट का रायपुर पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर किया खुलासा, 3 शातिर लूटेरे लूट के माल के साथ...

देहरादून: 20 सितंबर की सायं रायपुर क्षेत्रान्तर्गत सोमनाथ नगर के पास तीन अज्ञात व्यक्तियो द्वारा चाकू की नोक पर सुहैल पुत्र मुन्ना अहमद निवासी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Trending NEWS

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह प्रेक्षागृह, कॉलेज ऑफ़ वेटनेरी, पंतनगर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय महिला...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल, शीघ्र तैयार करें डीपीआर, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द...

देहरादून: सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में प्रथम चरण के अंतर्गत 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री विद्यालय...

चाकू की नोक पर हुयी लूट का रायपुर पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर किया खुलासा, 3 शातिर लूटेरे लूट के माल के साथ...

देहरादून: 20 सितंबर की सायं रायपुर क्षेत्रान्तर्गत सोमनाथ नगर के पास तीन अज्ञात व्यक्तियो द्वारा चाकू की नोक पर सुहैल पुत्र मुन्ना अहमद निवासी...

स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को नगर क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्पा सेंटरों में अनैतिक कार्य किये जाने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर...

मंत्री गणेश जोशी ने महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग साथ ही पलायन से संबंधित बिंदुओ पर...

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह...