Saturday, June 3, 2023
Home उत्तराखंड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिविल सेवा के 97वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह को किया संबोधित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिविल सेवा के 97वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह को किया संबोधित

मसूरी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में सिविल सेवा के 97वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह को संबोधित किया।

प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि जब वह उन्हें संबोधित कर रही थीं, तो उनकी स्मृति में सरदार बल्लभ भाई पटेल के शब्द गूंज रहे थे। अप्रैल 1947 में सरदार पटेल ने आई.ए.एस. प्रशिक्षुओं के एक बैच से मिलते समय कहा था कि ‘‘ हमें उम्मीद करनी चाहिए और हमें अधिकार है कि हम हर सिविल सेवक से सर्वश्रेष्ठ की अपेक्षा करें, चाहे वह किसी भी जिम्मेदारी के पद पर हो। ’’ राष्ट्रपति ने कहा कि आज हम गर्व से कह सकते हंा कि लोक सेवक इन अपेक्षाओं पर खरे उतरे हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि इस फाउंडेशन कोर्स का मूल मंत्र ‘‘ मैं नहीं, हम हैं ’’। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस कोर्स के प्रशिक्षु अधिकारी सामूहिक भावना के साथ देश को आगे ले जाने की जिम्मेदारी उठाएंगे। उन्होंने कहा कि उनमें से कई आने वाले 10-15 वर्षों तक देश के एक बड़े हिस्से का प्रशासन चलाएंगे और जनता से जुड़ेंगे। वे अपने सपनों के भारत को एक ठोस आकार दे सकते हैं।

अकादमी के आदर्श वाक्य ’शीलम परम भूषणम’ का उल्लेख करते हुए, जिसका अर्थ है ’चरित्र सबसे बड़ा गुण है’, राष्ट्रपति ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षण की पद्धति कर्म-योग के सिद्धांत पर आधारित है, जिसमें चरित्र का बहुत महत्व है। उन्होंने सलाह दी कि प्रशिक्षु अधिकारियों को समाज के वंचित वर्ग के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ’गुमनामी’, ’क्षमता’ और ’आत्मसंयम’ एक सिविल सेवक के आभूषण हैं। ये गुण उन्हें पूरी सेवा अवधि के दौरान आत्मविश्वास देंगे।

राष्ट्रपति ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अधिकारी प्रशिक्षुओं ने जो मूल्य सीखे हैं, उन्हें सैद्धांतिक दायरे तक सीमित नहीं रखना चाहिए। देश के लोगों के लिए काम करते हुए उन्हें कई चुनौतियों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में उन्हें इन मूल्यों का पालन करते हुए पूरे विश्वास के साथ काम करना होगा। भारत को प्रगति और विकास के पथ पर अग्रसर करना तथा देश की जनता के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करना उनका संवैधानिक कर्तव्य के साथ-साथ नैतिक दायित्व भी है।

राष्ट्रपति ने कहा कि समाज के हित के लिए कोई भी कार्य कुशलतापूर्वक तभी पूरा किया जा सकता है जब सभी हितधारकों को साथ लिया जाए। जब अधिकारी समाज के हाशिए पर पड़े और वंचित वर्ग को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेंगे तो निश्चय ही वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे।

राष्ट्रपति ने कहा कि सुशासन समय की मांग है। सुशासन का अभाव हमारी अनेक सामाजिक और आर्थिक समस्याओं की जड़ है। लोगों की समस्याओं को समझने के लिए आम लोगों से जुड़ना जरूरी है। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को लोगों से जुड़ने के लिए विनम्र होने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि तभी वे उनसे बातचीत कर पाएगें और उनकी जरूरतों को समझ सकेंगे और उनकी बेहतरी के लिए काम कर सकेंगे। सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करने का दायित्व भी आपको निभाना हैं।

ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि पूरी दुनिया इन मुद्दों से जूझ रही है। इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने की तत्काल आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे भविष्य को बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षण के लिए भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को पूरी तरह से लागू करने में मददगार बने।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत की आजादी के अमृत काल में 97वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के अधिकारी सिविल सेवाओं में प्रवेश कर रहे हैं। अगले 25 वर्षों में, वे देश के सर्वांगीण विकास के लिए नीति-निर्माण और उसके कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस संबंध में राष्ट्रपति ने अकादमी में आज उद्घाटन किए गए ’वाक वे ऑफ सर्विस’ का जिक्र करते हुए कहा कि जहां हर साल, अधिकारी प्रशिक्षुओं द्वारा निर्धारित राष्ट्र निर्माण लक्ष्यों को टाइम कैप्सूल में रखा जाएगा, राष्ट्रपति ने प्रशिक्षु अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को हमेशा याद रखें और उन्हें प्राप्त करने के लिये समर्पित रहें। उन्होंने कहा कि जब वे वर्ष 2047 में टाइम कैप्सूल खोलेंगे, तो उन्हें अपने लक्ष्य को पूरा करने पर गर्व और संतोष होगा।

राष्ट्रपति ने प्रशिक्षु अधिकारियों के इस बैच में 133 बेटियां के शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे देश के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं और पुरूषों दोनों का योगदान महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने विशेषकर बेटियों से अपील की कि अपनी सेवा के दौरान वह जहां भी रहे, लड़कियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करते रहें। जब हमारी बेटियाँ विभिन्न क्षेत्रों में आगे आएंगी तो हमारा देश और समाज सशक्त बनेगा।

राष्ट्रपति ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के पूर्व और वर्तमान अधिकारियों की देश के प्रतिभाशाली लोगों को सक्षम सिविल सेवकों में ढालने में उनके महान समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अकादमी के नए छात्रावास ब्लॉक और मैस, एरिना पोलो फील्ड सहित आज उद्घाटन की गई सुविधाओं से प्रशिक्षु अधिकारियों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि “पर्वतमाला हिमालयन एंड नॉर्थ ईस्ट आउटडोर लर्निंग एरिना“, जिसका निर्माण आज शुरू हो गया है, हिमालय और भारत के उत्तर-पूर्व क्षेत्र के बारे में सिविल सेवकों और प्रशिक्षुओं के लिए एक ज्ञान आधार के रूप में कार्य करेगा। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा प्रशिक्षण के दौरान सराहनीय एवं बेहतर कार्य व्यवहार वाले प्रशिक्षु अधिकारियों को सम्मानित भी किया।

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा अकादमी परिसर में स्थापित पोलो ग्राउंड के उन्नयन एवं पोलो एरिना, अकादमी कर्तव्य पथ, अकादमी अमृत टेलीमेडिसिन परामर्श सेवा केन्द्र एवं मोनेस्टी परिसर तथा वॉक-वे ऑफ सर्विस का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति द्वारा पर्वतमाला हिमालय एवं पूर्वोत्तर आउटडोर लर्निंग एरिना का भी शिलान्यास किया गया। इन योजनाओं के सम्बन्ध में अकादमी निदेशक द्वारा राष्ट्रपति को विस्तार से जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इन कार्यक्रमों में राष्ट्रपति के साथ मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

भाजपा के जन सम्पर्क महाअभियान के खिलाफ कांग्रेस ने राजधानी देहरादून में शुरू किया पोल खोल महा अभियान

देहरादून: केंद्र की मोदी सरकार के सत्ता में नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा शुरू किए गए जनसंपर्क महाअभियान के जवाब...

मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कुमाऊं मंडल के 16 पौराणिक मंदिरों को किया जाएगा विकसित- सीएम धामी

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कुमाऊं मंडल के 16 पौराणिक मंदिरों को विकसित किया जाएगा,...

गूगल ने अपने एप स्टोर से ऑनलाइन पर्सनल लोन देने वाले कई एप को किया बैन

नई दिल्ली: टेक दिग्गज गूगल (Google) ने अपने एप स्टोर से ऑनलाइन पर्सनल लोन देने वाले कई सारे एप को बैन कर दिया है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय

भाजपा के जन सम्पर्क महाअभियान के खिलाफ कांग्रेस ने राजधानी देहरादून में शुरू किया पोल खोल महा अभियान

देहरादून: केंद्र की मोदी सरकार के सत्ता में नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा शुरू किए गए जनसंपर्क महाअभियान के जवाब...

मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कुमाऊं मंडल के 16 पौराणिक मंदिरों को किया जाएगा विकसित- सीएम धामी

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कुमाऊं मंडल के 16 पौराणिक मंदिरों को विकसित किया जाएगा,...

गूगल ने अपने एप स्टोर से ऑनलाइन पर्सनल लोन देने वाले कई एप को किया बैन

नई दिल्ली: टेक दिग्गज गूगल (Google) ने अपने एप स्टोर से ऑनलाइन पर्सनल लोन देने वाले कई सारे एप को बैन कर दिया है।...

लक्सर हरिद्वार में हुये चौहरे हत्याकांण्ड में शामिल फरार अपराधियों में से एसटीएफ ने अब तक करी 4 इनामी अपराधियों की गिरप्तारी

देहरादून: एसटीएफ टीम द्वारा हरिद्वार के लक्सर थाने में घटित चौहरे हत्याकाण्ड में शामिल दो कुख्यात हत्यारों को देवबन्द, उत्तर प्रदेश में जाकर दबोच...

जनपद उत्तरकाशी में पुलिस ने वसूले बारह लाख रुपए, सत्यापन न करवाने पर चालानी कार्रवाई कर वसूला संयोजन शुल्क

उत्तरकाशी: प्रदेशभर में बाहरी प्रान्तों से निवासरत कर्मचारी,घरेलू नौकर, किरायेदार, फड-फेरी, रेडी-ठेली संचालकों आदि के सत्यापन हेतु माह अप्रैल-2023 से अभियान चलाया जा रहा...

24 घंटे के भीतर बाइक चोर गिरोह पकड़ा एक दर्जन मोटरसाइकिलें बरामद, चार गिरफ्तार – नशे का शौक पूरा करने को करते थे...

हरिद्वार: चोरी किए गए वाहनों को बरामद करने व इन घटनाओं में लिप्त विभिन्न गिरोह से पर्दा उठाने के लिए SSP हरिद्वार श्री अजय...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा संयुक्त मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को किया सम्बोधित

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जी एम एस रोड स्थित फार्म हाउस में “भाजपा संयुक्त मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति“ की बैठक को सम्बोधित करते...

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण की जाएं- सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन की तैयारियों के सबंध में सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश...

उत्तराखंड वासियों के लिए वरदान बनी आयुष्मान योजना, 7 लाख से अधिक मरीज ले चुके हैं योजना का लाभ

देहरादून: राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखण्ड। प्रदेश में हरेक व्यक्ति को पांच लाख तक का मुफ्त उपचार प्रतिवर्ष प्रति-परिवार मुहैया करानी वाली आयुष्मान योजना अपेक्षाओं...

मौसम के विपरीत चारधाम यात्रा हो सकती है घातक, मौसम का अपडेट लेकर ही करें यात्रा

उत्तराखंड: जहां एक तरफ पूरा मैदानी क्षेत्र सूर्य की तपिश से सुलग रहा है तो वही उत्तराखंड का चार धाम मार्ग अभी भी खराब...