Friday, September 22, 2023
Home उत्तराखंड 23 मार्च को होगा पुष्कर सिंह धामी का मुख्यमंत्री पद पर शपथग्रहण

23 मार्च को होगा पुष्कर सिंह धामी का मुख्यमंत्री पद पर शपथग्रहण

- Advertisment -

देहरादून: वर्तमान उत्तराखंड सरकार का कार्यकाल 23 मार्च को समाप्त हो रहा है और इससे पूर्व भाजपा ने आज नई सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया गया है। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के तौर पर पुष्कर सिंह धामी का नाम आज घोषित किया और इसके बाद भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार बनाने का दावा राज्यपाल के आगे पेश किया है। 23 मार्च को उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उनकी कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह होगा। शपथ ग्रहण के साथ ही एक बार फिर धामी के नेतृत्व वाली सरकार की पारी शुरू होगी।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में 10 मार्च को खटीमा से पुष्कर सिंह धामी के हार के बाद शुरू हुए राजनीतिक अटकलों का दौर आज शाम समाप्त हो गया। केंद्रीय हाईकमान की ओर से भेजे गए पर्यवेक्षकों राजनाथ सिंह एवं मीनाक्षी लेखी द्वारा पुष्कर सिंह धामी का नाम घोषित करने के साथ ही दावेदारी के खेल पर भी विराम लग गया। निश्चित तौर पर पुष्कर सिंह धामी को उनके 6 महीने के कार्यकाल का इनाम मिला है जिसमें भले ही अपनी सीट निकालने में सफल नहीं हुए लेकिन उन्होंने भाजपा को एक ऐसा मजबूत आधार बना कर दिया जिसने उसे सत्ता तक पहुंचाया।

मुख्यमंत्री घोषित किए जाने के बाद अब 6 महीने में पुष्कर सिंह धामी को विधायिका का चुनाव जीतना है और इसके लिए माना जा रहा है कि डीडीहाट से जीते बिशन सिंह चुफाल अपनी सीट छोड़ेंगे जिन्हें बाद में राज्यसभा सांसद बनाकर भेजा जाएगा। भाजपा की नजर अब सीधे तौर पर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर है और हाईकमान को भी धामी के छह माह के कार्यकाल को देखकर यही लगा कि इससे बेहतर नेतृत्व तलाश करना मुश्किल होगा।

RELATED ARTICLES

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह प्रेक्षागृह, कॉलेज ऑफ़ वेटनेरी, पंतनगर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय महिला...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल, शीघ्र तैयार करें डीपीआर, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द...

देहरादून: सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में प्रथम चरण के अंतर्गत 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री विद्यालय...

चाकू की नोक पर हुयी लूट का रायपुर पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर किया खुलासा, 3 शातिर लूटेरे लूट के माल के साथ...

देहरादून: 20 सितंबर की सायं रायपुर क्षेत्रान्तर्गत सोमनाथ नगर के पास तीन अज्ञात व्यक्तियो द्वारा चाकू की नोक पर सुहैल पुत्र मुन्ना अहमद निवासी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Trending NEWS

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह प्रेक्षागृह, कॉलेज ऑफ़ वेटनेरी, पंतनगर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय महिला...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल, शीघ्र तैयार करें डीपीआर, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द...

देहरादून: सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में प्रथम चरण के अंतर्गत 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री विद्यालय...

चाकू की नोक पर हुयी लूट का रायपुर पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर किया खुलासा, 3 शातिर लूटेरे लूट के माल के साथ...

देहरादून: 20 सितंबर की सायं रायपुर क्षेत्रान्तर्गत सोमनाथ नगर के पास तीन अज्ञात व्यक्तियो द्वारा चाकू की नोक पर सुहैल पुत्र मुन्ना अहमद निवासी...

स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को नगर क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्पा सेंटरों में अनैतिक कार्य किये जाने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर...

मंत्री गणेश जोशी ने महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग साथ ही पलायन से संबंधित बिंदुओ पर...

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह...