Monday, September 25, 2023
Home उत्तराखंड बॉक्सऑफिस पर नही चला रणवीर सिंह का जादू, ज्यादा नही चल पायी '83'

बॉक्सऑफिस पर नही चला रणवीर सिंह का जादू, ज्यादा नही चल पायी ’83’

- Advertisment -

नई दिल्ली- रणवीर सिंह का जादू ज्यादा नही चल पाया। तीसरे वीकेंड में 100 करोड़ का पड़ाव पार करने के बाद रणवीर सिंह की फिल्म 83 की रफ्तार काफी घट गयी है। वीकेंड के बाद सोमवार और मंगलवार को फिल्म के प्रतिदिन कलेक्शंस एक करोड़ से नीचे पहुंच गये हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राज्यों में सिनेमाघरों पर लगी पाबंदियों का असर फिल्म की रफ्तार पर दिखने लगा है।

कोरोना का असर बॉक्सऑफिस पर भी देखने को मिला है। तीसरे सोमवार को  42 लाख रुपये ही जुटा सकी, वहीं मंगलवार को 34 लाख रुपये जमा किये। इसके साथ फिल्म का 19 दिनों का नेट कलेक्शन 101.32 करोड़ हो चुका है। वहीं, ओवरसीज में फिल्म 18 दिनों 59.63 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। इससे पहले तीसरे वीकेंड में 83 ने शुक्रवार को 80 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया था। वहीं, शनिवार को 1.29 करोड़ और रविवार को 1.47 करोड़ जमा किये थे।

फिल्म 83

24 दिसम्बर को 83 हिंदी के अलावा सभी दक्षिण भारतीय भाषाओं और 3डी फॉर्मेट में भी रिलीज की गयी थी।फिल्म ने 12.64 करोड़ की ओपनिंग ली थी और ओपनिंग वीकेंड में 47 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। पहले हफ्ते में 83 ने 71.87 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया था, जबकि दूसरे हफ्ते में फिल्म ने सिर्फ 25.13 करोड़ का कलेक्शन किया था।

फिल्म 83

ट्रेड जानकारों के मुताबिक, कपिल देव के वल्डकप  तक के सफर पर आधिरत फिल्म 83 को सिर्फ मल्टीप्लेक्स वाली ऑडिएंस ज्यादा मिली। मास सर्किट्स में यह फिल्म दर्शको को ज्यादा लुभा नहीं सकी। हालांकि, मेकर्स यह दावा करते आये हैं कि 83 के कम कलेक्शंस की वजह कोरोना के चलते हालात भी रहे। निर्देशक कबीर खान ने जागरण डॉट कॉम के साथ बातचीत में कहा था कि 83 की रिलीज होने के साथ ही कुछ राज्य नाइट कर्फ्यू में चले गये थे, जिससे नाइट शोज बंद हो गये। कुछ दिनों बाद दिल्ली के सिनेमाघर भी बंद हो गये थे। हालांकि, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि दिसम्बर के आखिरी हफ्ते में फिल्मों के सामने काफी दिक्कतें आनी शुरू हो गयीं। मगर, इन्हीं हालात में स्पाइडरमैन- नो वे होम और तेलुगु फिल्म पुष्पा- द राइज के हिंदी वर्जन ने बेहतरीन कलेक्शन किया।

RELATED ARTICLES

मंत्री सतपाल महाराज ने नैनीताल जनपद को दिया 14 करोड़ 77 लाख की विकास योजनाओं का तोहफा

नैनीताल: प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति, जलागम एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं मंत्री सतपाल महाराज...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 105वाँ संस्करण सुना

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को करनपुर, देहरादून स्थित डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का...

शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पॉलीथिन कचरा बैंक का किया उद्घाटन

देहरादून: शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने छावनी परिषद देहरादून द्वारा स्थापित पॉलीथिन कचरा बैंक का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Trending NEWS

मंत्री सतपाल महाराज ने नैनीताल जनपद को दिया 14 करोड़ 77 लाख की विकास योजनाओं का तोहफा

नैनीताल: प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति, जलागम एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं मंत्री सतपाल महाराज...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 105वाँ संस्करण सुना

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को करनपुर, देहरादून स्थित डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का...

शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पॉलीथिन कचरा बैंक का किया उद्घाटन

देहरादून: शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने छावनी परिषद देहरादून द्वारा स्थापित पॉलीथिन कचरा बैंक का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह देश...

भारत मैच के तीनों प्रारूप में दुनिया की नंबर एक टीम बन गया

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में जीत दर्ज करने से भारत वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गया...

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 105वाँ संस्करण सुना साथ ही...

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को करनपुर, देहरादून स्थित डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का...