Saturday, March 25, 2023
Home अंतर्राष्ट्रीय रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 9 मई को इस युद्ध का अंत करना चाहते हैं

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 9 मई को इस युद्ध का अंत करना चाहते हैं

रूस: खुफिया एजेंसियों ने दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 9 मई को इस युद्ध का अंत करना चाहते हैं। अधिकारियों के मुताबिक, रूस के लिए यह दिन बेहद खास होता है, क्योंकि 70 साल पहले रूस ने इसी दिन को नाजियों पर अपनी जीत के दिन के तौर पर चिह्नित किया था। रूस में इस दिन को विक्ट्री डे यानी विजय दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है और यह दिन बिल्कुल किसी त्योहार की तरह ही सेलिब्रेट होता है।

विक्ट्री डे का रूस में क्या महत्व है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रूस में इस दिन स्कूल से लेकर व्यापार तक बंद रहते हैं और सबी शहरों में सैन्य परेडों का आयोजन होता है। जर्मनी की नाजी सेना ने 1945 में इसी दिन रूसी सेना के सामने सरेंडर कर दिया था।

रूस-यूक्रेन युद्ध का एक महीना पूरा

रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला किया था। तारीख के हिसाब से देखें तो इस जंग को एक महीना पूरा हो चुका है और यह अब भी जारी है, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकल सका है। दोनों देश अपने-अपने रुख पर कायम है। एक तरफ जहां राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी सेना के साथ यूक्रेन पर आक्रामक होते जा रहे हैं वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी हथियार डालने के लिए तैयार नहीं हैं।

मॉस्को और कीव दोनों के लिए यह साफ हो चुका है कि यह युद्ध आसानी से नहीं जीता जाएगा। हालांकि, अब तक के युद्ध में अपनी जीवटता की वजह से जहां जेलेंस्की ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छवि मजबूत की है वहीं रूस आर्थिक और भू-राजनीतिक दोनों रूप से तेजी से अलग-थलग पड़ता दिख रहा है। एक नजर में देखते हैं कि अब तक के युद्ध में यूक्रेन या रूस किसका अधिक नुकसान हुआ है।

यूक्रेन ने क्या गंवाया?

करीब एक महीने के युद्ध में लगातार हमलों के कारण यूक्रेन के कई शहरों में भारी तबाही मच गई है। रूस ने कीव, खारकीव और मारियुपोल में कई धमाके किए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित यूक्रेन का मारियुपोल शहर हुआ है, जहां लगातार बमबारी की जा रही है। इस शहर को लेकर संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि यहां अभी तक करीब 1000 लोग मारे गए हैं।

रूसी सेना ने कीव के ओबोलोन में 30 रॉकेट दागे हैं। इससे दो इमारतों में आग लग गई। संयुक्त राष्ट्र, मीडिया रिपोर्ट, यूक्रेन के अधिकारियों के मुताबिक रूस के हमले से यूक्रेन की 1000 बिल्डिंग तबाह हो चुकी हैं और 3000 के करीब लोग मारे जा चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त के कार्यालय ने कहा है कि इस युद्ध में कम से कम 902 नागरिक मारे गए हैं और 1459 घायल हुए हैं। इस युद्ध में अब तक 121 यूक्रेनी बच्चों की जान जा चुकी है। इसके अलावा 167 बच्चे घायल हुए हैं। कहा जा रहा है कि 5000 से अधिक यूक्रेनी सैनिक मारे जा चुके हैं।

रूस को अब तक कितना नुकसान?

यूक्रेन के अधिकारियों का दावा है कि उसने 15,000 से अधिक रूसी सैनिकों को मार गिराया है। अमेरिका और नाटो ने रूसी हताहतों की संख्या 3,000 से 10,000 के बीच का अनुमान लगाया है। वहीं रूसी टैब्लॉइड कोम्सोमोल्स्काया प्रावदा ने मरने वाले रूसी सैनिकों की संख्या 9,861 बताई है। इसके अलावा यूक्रेन का यह भी दावा है कि उसने रूस के 101 विमानों, 124 हेलीकॉप्टरों और 517 टैंक को तबाह कर दिया है।

24 फरवरी को देश में प्रवेश करते ही कीव पर कब्जा करना और जेलेंस्की की सत्ता को गिराना रूसियों का शीर्ष लक्ष्य था, लेकिन एक महीना गुजर जाने के बाद और 150,000 और 200,000 सैनिकों को युद्ध में उतार देने के बाद भी रूसी सेना अब तक कीव पर कब्जा नहीं कर पाई है। हालांकि, इस बीच अमेरिका और उसके पश्चिमी सहयोगियों ने पुतिन को अलग-थलग करने के लिए मॉस्को पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं और रूसी अर्थव्यवस्था को जबरदस्त झटका दिया है।

RELATED ARTICLES

पाकिस्तान में राजनीतिक काफिले पर अंधाधुंध गोलीबारी, 11 लोगों की मौत

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक स्थानीय नेता के काफिले पर हुए हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत हो...

सौ(100) से ज्यादा शवों के साथ ब्रिटेन (Britain) में एक शख्स ने किया रेप, वीडियो बनाकर घर में रखे थे फोल्डर

लंदन/London: ब्रिटेन में एक बड़ा मामला सामने आया है जो आप जानकर हैरान रह जाएंगे। आपको बता दें, ब्रिटेन (Britain) में एक शख्स ने...

राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, रूस ने उड़ाया इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट का मजाक

मॉस्को: इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (आईसीसी) ने युद्ध अपराधों के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह वारंट यूक्रेन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल रत्न, द्रोणाचार्य और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से खिलाड़ियो को किया सम्मानित

देहरादून: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा भवन पहुंचे जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय स्तर के 168 पदक विजेता खिलाड़ियों एवं 42 प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार से किया सम्मानित

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित नवीन बहुद्देशीय क्रीड़ा भवन, परेड ग्राउण्ड में खेल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वर्ष...

सीएम धामी ने शहद प्रसंस्करण का किया कार्य, 40 किग्रा शहद का हुआ उत्पादन

देहरादून: मुख्यमंत्री आवास परिसर में शुक्रवार को शहद प्रसंस्करण का कार्य किया गया। मुख्यमंत्री आवास परिसर में 22 दिनों के अन्तराल में लगभग 40...

देहरादून एयरपोर्ट के लिए डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने 26 फ्लाइट संचालित करने की दी अनुमति, गोवा के लिए शुरू की जाएगी फ्लाइट

देहरादून: जौलीग्रांट में स्थित देहरादून एयरपोर्ट ( Dehradun Airport) के लिए डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) (Director General of Civil Aviation (DGCA)ने 26...

मैक्स अस्पताल में अपॉइंटमेंट दिलाने का झांसा देकर सेवानिवृत्त कार्मिक से ठगे एक लाख रुपये, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून: मैक्स अस्पताल (Max Hospital Dehradun) में चिकित्सक की अपॉइंटमेंट दिलाने का झांसा देकर ठग ने सेवानिवृत्त कार्मिक से एक लाख रुपये ठग लिए।...

भारत ने जल क्षेत्र में 240 अरब डॉलर निवेश करने का लिया फैसला, भूजल स्तर को बेहतर करने की होगी कोशिश

नई दिल्ली: जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संयुक्त राष्ट्र को बताया कि भारत ने जल क्षेत्र में 240 अरब डॉलर से अधिक...

आंचल दूध के सैंपल फेल मामले में डीएम को दिए जांच के आदेश, एक सप्ताह में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

देहरादून: आंचल दूध (Aanchal milk) के सैंपल फेल होने के मामले में शासन ने डीएम देहरादून को जांच के आदेश दिए हैं। सचिव दुग्ध...

कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, इलाके में चलाया तलाशी अभियान

कुपवाड़ा: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया है। बताया जा रहा है कि जिले...

कंप्यूटर एसेसरीज की बिक्री में गिरावट के चलते लॉजिटेक ने 300 कर्मचारियों को निकाला

नई दिल्ली: स्विस प्रौद्योगिकी फर्म लॉजिटेक (logitech) ने चुनौतीपूर्ण वैश्विक मैक्रो-इकोनॉमिक (macro-economic) माहौल के बीच 300 कर्मचारियों को निकाल दिया है। पीपल मैटर्स की...

पहाड़ का ‘पिस्यूं लूण’ देशभर में बिखेर रहा जायका, विदेश में रहने वाले भी हैं सिलबट्टे पर पिसे नमक के शौकीन

देहरादून: पहाड़ का ‘पिस्यूं लूण’ (पिसा हुआ नमक) नमकवाली ब्रांड के नाम से देशभर में जायका बिखेर रहा है और इसे पहचान दिला रही...