Tuesday, June 6, 2023
Home उत्तराखंड विधि-विधान के साथ द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के खुले कपाट

विधि-विधान के साथ द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के खुले कपाट

रुद्रप्रयाग : द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट कर्क लग्न में वैदिक मंत्रोच्चारण और बाबा के जयकारों के बीच विधि-विधान से पूर्वाह्न 11 बजे श्रद्धालु के दर्शनार्थ खोले गए हैं। इस मौके पर 350 श्रद्धालु मौजूद थे। सोमवार को सुबह पांच बजे गौंडार गांव में पुजारी बागेश लिंग ने मद्महेश्वर की पूजा-अर्चना कर अभिषेक किया और आरती उतारी। सुबह छह बजे ग्रामीणों के जयकारों के बीच भगवान मद्महेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली ने गौंडार गांव से अपने मूल मंदिर के लिए प्रस्थान किया। बाबा को धाम के लिए विदा करने के लिए गौंडारवासी बणतोली तक पहुंचे। यहां से खटरा, नानू, मैखंभा, कुन्नचट्टी होते हुए द्वितीय केदार की डोली सुबह 10.30 बजे देवदर्शनी पहुंची।

इसके बाद मंदिर परिसर से थौर-भंडारी के शंख ध्वनि से बुलावे पर आराध्य की डोली ने देवदर्शनी से अपने मूल मंदिर के लिए प्रस्थान किया और 10.45 बजे मंदिर परिसर में पहुंची। मंदिर और अन्य अधीनस्थ मंदिरों की तीन परिक्रमा के बाद डोली को मंदिर परिसर में विराजमान किया गया। उसके बाद ठीक 11 बजे भगवान मद्महेश्वर मंदिर के कपाट खोले गए। इसके बाद डोली से भगवान मद्महेश्वर की भोग मूर्तियों को उतारकर मंदिर के गर्भगृह में छह माह की पूजा-अर्चना के लिए स्थापित किया गया। साथ ही ब्राह्ममणखोली के दस्तूरधारी ब्राह्मणों ने मंदिर परिसर में संपूर्ण भारतवर्ष की कुशलता के लिए यज्ञ-अनुष्ठान कर आहुति दी। भक्तों को शीतकाल में द्वितीय केदार के स्वयंभू लिंग को दी गई समाधि की भष्म व पुष्प प्रसाद रूप में वितरित किए गए।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान वीर सिंह पंवार, सरंपच शिशुपाल पंवार, थौर भंडारी मदन सिंह पंवार, शिव सिंह रावत, बलवीर पंवार, भूपेंद्र सिंह, अरविंद, अशोक, भगत सिंह पंवार, यात्री प्रभारी रमेश नेगी, डोली पंवार दीपक पंवार, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट मौजूद थे। द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली अपने मंदिर परिसर में पहुंची। परिक्रमा के बाद आराध्य ने मंदिर परिसर में रखे अपने ताम्र पात्रों का निरीक्षण कर एक-एक बर्तन देखे। भगवान के इन पात्रों में आचमन से लेकर बड़े-बड़े ताम्रपात्र हैं।

मद्महेश्वर के मंदिर को तीन क्विंटल गेंदा के फूलों से सजाया गया। पुजारी शिव शंकर लिंग के मार्गदर्शन में गौंडार गांव के युवक भूपेंद्र पंवार के सहयोग से मंदिर को फूलों से सजाया है। वहीं देवदर्शनी में लोनिवि द्वारा भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया था।

RELATED ARTICLES

सीएम ने पुलिस विभाग में चयनित 1425 आरक्षियों को नियुक्ति पत्र किये प्रदान

देहरादून: 1425 अभ्यर्थियों को आज उत्तराखण्ड पुलिस में नियुक्ति दी गई है। पुलिस लाईन, देहरादून में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया वृक्षारोपण

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास के समीप वृक्षारोपण किया। इस...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 272 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें बधाई दी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 272 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल कल

इंग्लैंड के ओवल में होगा मुकाबला नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। दोनों टीमें इंग्लैंड के ओवल...

फेसबूक यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट, एक छोटी सी गलती से लग सकता है लाखों का चूना

नई दिल्ली: फेसबुक पर एक नए स्कैम का खुलासा हुआ है, जो एक लिंक की मदद से लोगों को लाखों का चूना लगा रहा...

चीन में पहाड़ ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हुई

बीजिंग: चीन के सिचुआन प्रांत के लेशान शहर में पहाड़ ढहने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य...

‘थैला घर’ की अनूठी पहल के बाद देहरादून छावनी ने किया प्लास्टिक को रीसायकल कर प्रदूषण का समाधान

देहरादून: उत्तराखंड का देहरादून स्टेशन जोश के साथ प्लास्टिक से लड़ रहा है। 05 जून को दून सैनिक संस्थान में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस...

सीएम ने पुलिस विभाग में चयनित 1425 आरक्षियों को नियुक्ति पत्र किये प्रदान

देहरादून: 1425 अभ्यर्थियों को आज उत्तराखण्ड पुलिस में नियुक्ति दी गई है। पुलिस लाईन, देहरादून में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया वृक्षारोपण

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास के समीप वृक्षारोपण किया। इस...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 272 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें बधाई दी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 272 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा...

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में लापता हुई महिला का शव हुआ बरामद

चमोली: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकुड़ी ग्लेशियर प्वाइंट के पास ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में लापता हुई महिला की तलाश में आज फिर...

पुराने वाहन खरीदने व बेचने पर अब नहीं चलेगा विक्रय-पत्र और पहचान-पत्र से काम

देहरादून: राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां, अगर आप पुराना वाहन खरीद या बेच रहे हैं, तो केवल विक्रय-पत्र और...

चोरी की गयी गाड़ियों के साथ वाहन चोर को 24 घंटे में कैंट पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

देहरादून: दिनांक 04/06/23 को कमल किशोर पुत्र भगवती प्रसाद निवासी कुमार मंडी ईदगाह देहरादून द्वारा अपनी काले रंग की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर संख्याUK07BQ-9537 जो दिनांक03.06.2023...