Friday, September 22, 2023
Home अंतर्राष्ट्रीय चीन की हरकतो पर बरसा अमेरिका, सुधर जाए या फिर जंग को रहे तैयार

चीन की हरकतो पर बरसा अमेरिका, सुधर जाए या फिर जंग को रहे तैयार

- Advertisment -

अमेरिका: चीन लगातार अपनी हरकतों से विवादों में घिर जाता है। अमेरिका और चीन के बढ़ते तनाव के बीच एक बार फ‍िर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में दोनों देशों के मध्‍य विवाद और गहरा गया है। दरअसल, अमेरिकी नौसेना के सबसे शक्तिशाली हथियारों में से एक यूएसएस पनडुब्बी के गुआम द्वीप के एक दुर्लभ बंदरगाह पर अचानक आवक से यहां हलचल बढ़ गई है। इस पनडुब्‍बी की दस्‍तक से चीन और उत्‍तर कोरिया सकते में हैं।

प्रो. हर्ष वी पंत का कहना है कि अमेरिकी नौसेना ने अपनी सबसे शक्तिशाली पनडुब्‍बी को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उतार कर उसने उत्‍तर कोरिया और चीन को सख्‍त संदेश दिया है। बाइडन प्रशासन के इस कदम से यह साफ है क‍ि हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते दखल और हस्‍तक्षेप पर वह अपनी आंखें नहीं बंद कर सकता है। इसके साथ अमेरिकी प्रशासन ने यह भी संदेश दिया है कि वह अपने मित्र राष्‍ट्रों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। वह मित्र राष्‍ट्रों के हितों की अनदेखी नहीं कर सकता। बता दें कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के दखल से जापान एवं अन्‍य देशों की चिंता बढ़ रही है।

मेरिकी नौसेना ने सबसे शक्तिशाली पनडुब्‍बी को गुआम द्वीप पर उतार कर यह संकेत दिया है कि चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो अमेरिकी सेना जंग के लिए भी तैयार है। यह अमेरिकी प्रशासन को चीन की खुली धमकी का जवाब है। बाइडन प्रशासन ने यह दिखा दिया है कि चीन की किसी भी हरकत के जवाब के लिए उसकी नौसेना पूरी तरह से तैयार और सक्षम है। उन्‍होंने कहा कि यह हमले की नहीं हमले के पूर्व की चेतावनी है। यह इशारा है कि मान जाओ नहीं तो युद्ध के लिए तैयार रहो।

बाइडन प्रशासन ने इसके जरिए अपने मित्र राष्‍ट्रों को भी यह संदेश दिया है कि वह किसी भी हाल में अपने मित्र देशों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। बाइडन प्रशासन ने हिंद प्रशांत क्षेत्र से संबद्ध राष्‍ट्रों को यह संदेश दिया है कि अमेरिका उनके साथ पूरी तरह खड़ा है। क्‍वाड के गठन के बाद बाइडन प्रशासन का यह कदम काफी अहम माना जा रहा है। बाइडन प्रशासन हिंद प्रशांत क्षेत्र में क्षेत्रीय अस्थिरता के प्रति पूरी तरह से सजग और सतर्क है।

बता दें कि ओहियो-क्लास की परमाणु शक्तिवाली पनडुब्बी 20 ट्राइडेंट बैलिस्टिक मिसाइल और दर्जनों परमाणु हथियार के साथ प्रशांत द्वीप क्षेत्र में यूएस नेवी के बेस पर पहुंची। इस सबमरीन को ‘बूमर’ भी कहा जाता है। 2016 के बाद से इस पनडुब्‍बी की गुआम की पहली यात्रा है। अमेरिका नौसेना ने एक बयान में कहा कि पनडुब्‍बी की बंदरगाह यात्रा अमेरिका और क्षेत्र में सहयोगियों के बीच आपसी सहयोग को मजबूत करती है। यह अमेरिकी क्षमता, तत्परता और लचीलेपन का प्रदर्शन है। यह हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता के लिए निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

RELATED ARTICLES

कनाडा में भारत के खिलाफ रची जा रही साजिश? आतंकी पन्नू ने ISI के साथ की सीक्रेट मीटिंग

भारत और कनाडा के बीच तनाव बढ़ता नज़र आ रहा है दरअसल खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडाई प्रधानमंत्री...

युगांडा में हुई अनोखी शादी, एक शख्स ने 7 महिलाओं से की शादी, तस्वीरें हुई वायरल

युगांडा में हुई एक शादी ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। बताए भला, यहां कई लोगों की एक भी शादी...

भारत में फंसे कनाडाई पीएम अब अपने ही देश की मीडिया में घिरे, विपक्षी बोले- ताजा हालात अपमानजनक

विमान खराब होने के कारण जी20 समिट के बाद भारत में ही अटके कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को अब घरेलू स्तर पर भी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Trending NEWS

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह प्रेक्षागृह, कॉलेज ऑफ़ वेटनेरी, पंतनगर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय महिला...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल, शीघ्र तैयार करें डीपीआर, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द...

देहरादून: सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में प्रथम चरण के अंतर्गत 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री विद्यालय...

चाकू की नोक पर हुयी लूट का रायपुर पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर किया खुलासा, 3 शातिर लूटेरे लूट के माल के साथ...

देहरादून: 20 सितंबर की सायं रायपुर क्षेत्रान्तर्गत सोमनाथ नगर के पास तीन अज्ञात व्यक्तियो द्वारा चाकू की नोक पर सुहैल पुत्र मुन्ना अहमद निवासी...

स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को नगर क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्पा सेंटरों में अनैतिक कार्य किये जाने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर...

मंत्री गणेश जोशी ने महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग साथ ही पलायन से संबंधित बिंदुओ पर...

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह...