भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाजी स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट मैच में शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। भारतीय महिला क्रिकेटर ने इस शतक के साथ कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। वे जहां ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी हैं। वहीं तीनों फॉर्मेट में वे एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं।
इसके अलावा वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट शतक लगाने वाली दूसरी भारतीय महिला बनी हैं। उनसे पहले 1984 में संध्या गोयल ने ये उपलब्धि हासिल की थी।
आपको बता दें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय महिला टीम एकमात्र पिंक बॉल टेस्ट खेल रही है। ये मुकाबला क्वींसलैंड के करारा ओवल ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था और भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था।
पारी की शुरुआत करने उतरीं स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा जिन्होंने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े। शेफाली 31 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गईं। लेकिन स्मृति मंधाना ने एक छोर संभाले रखा और भारत की पारी को संभाला। स्मृति ने 170 गेंदों पर अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया। इस शतक के साथ उन्होंने भारत के दिग्गज खिलाड़ी रहे विजय हजारे की भी बराबरी की।
पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह प्रेक्षागृह, कॉलेज ऑफ़ वेटनेरी, पंतनगर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय महिला...
कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी
रुद्रपुर/पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह...