Saturday, March 25, 2023
Home अंतर्राष्ट्रीय भीषण आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में अब एक और सप्ताह बंद रहेंगे स्कूल, वर्क फ्रॉम...

भीषण आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में अब एक और सप्ताह बंद रहेंगे स्कूल, वर्क फ्रॉम होम की सलाह

भीषण आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। देश के पास तेल खरीदने का पैसा नहीं है। इस कारण पेट्रोल डीजल की भारी किल्लत हो गई है। दो सप्तह से बंद स्कूलों को एक सप्ताह और बंद रखा जाएगा। लोगों को घरों से ही काम करने की सलाह दी गई है। श्रीलंका के बिजली व ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकरा ने कहा है कि ईंधन की खेप मंगाने के उपाय किए जा रहे हैं, लेकिन पैसों की भी कमी है। केंद्रीय बैंक के पास तेल खरीदी के भुगतान के लिए सिर्फ 12.50 करोड़ डॉलर ही हैं। विजेसेकरा ने अनिवासी श्रीलंकाई नागरिकों से अपील की है कि वे अनौपचारिक माध्यमों की बजाय बैंकों के माध्यम से अपनी कमाई स्वदेश भेजें, ताकि विदेशी मुद्रा की कमी दूर करने में मदद मिले।

ईंधन लेकर शुक्रवार को पहुंचा सकता है विमान

ऊर्जा मंत्री विजेसेकरा ने कहा कि ईंधन लेकर एक विमान 40 हजार मीट्रिक टन डीजल लेकर कोलंबो पहुंच सकता है। वहीं, एक अन्य विमान 22 जुलाई को पेट्रोल लेकर पहुंचेगा। ईंधन की कई अन्य खेप भी आने वाली है, लेकिन 58.7 करोड़ डॉलर जुटाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। श्रीलंका पर सात ईंधन आपूर्तिकर्ताओं का लगभग 80 करोड़ डॉलर बकाया है।

आज से तीन घंटे बिजली कटौती

सोमवार से श्रीलंका में तीन घंटे तक बिजली कटौती भी शुरू होगी। बिजली संयंत्रों में पर्याप्त ईंधन नहीं होने और आर्थिक तंगी से कई महीनों से श्रीलंका में बिजली, ईंधन व आवश्यक चीजों की भी भारी कमी है। गत माह ईंधन की कमी के कारण श्रीलंका में स्कूल एक दिन के लिए बंद किए गए थे। शहरी क्षेत्रों में पिछले दो सप्ताह से स्कूल बंद हैं। अब स्कूल शुक्रवार तक बंद रहेंगे।

कोई भी देश उधार में ईंधन देने को तैयार नहीं

श्रीलंका पहले से भारी विदेशी कर्ज में डूबा है। उसे कोई भी देश उधार में ईंधन देने को तैयार नहीं है। देश में कुछ ही दिनों का ईंधन बचा है। इसे आवश्यक सेवाओं के लिए रिजर्व रखा गया है। यह स्वास्थ्य सेवाओं, बंदरगाह, आवश्यक परिवहन सेवा और भोजन वितरण के लिए सुरक्षित रखा है।

RELATED ARTICLES

पाकिस्तान में राजनीतिक काफिले पर अंधाधुंध गोलीबारी, 11 लोगों की मौत

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक स्थानीय नेता के काफिले पर हुए हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत हो...

सौ(100) से ज्यादा शवों के साथ ब्रिटेन (Britain) में एक शख्स ने किया रेप, वीडियो बनाकर घर में रखे थे फोल्डर

लंदन/London: ब्रिटेन में एक बड़ा मामला सामने आया है जो आप जानकर हैरान रह जाएंगे। आपको बता दें, ब्रिटेन (Britain) में एक शख्स ने...

राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, रूस ने उड़ाया इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट का मजाक

मॉस्को: इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (आईसीसी) ने युद्ध अपराधों के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह वारंट यूक्रेन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल रत्न, द्रोणाचार्य और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से खिलाड़ियो को किया सम्मानित

देहरादून: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा भवन पहुंचे जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय स्तर के 168 पदक विजेता खिलाड़ियों एवं 42 प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार से किया सम्मानित

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित नवीन बहुद्देशीय क्रीड़ा भवन, परेड ग्राउण्ड में खेल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वर्ष...

सीएम धामी ने शहद प्रसंस्करण का किया कार्य, 40 किग्रा शहद का हुआ उत्पादन

देहरादून: मुख्यमंत्री आवास परिसर में शुक्रवार को शहद प्रसंस्करण का कार्य किया गया। मुख्यमंत्री आवास परिसर में 22 दिनों के अन्तराल में लगभग 40...

देहरादून एयरपोर्ट के लिए डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने 26 फ्लाइट संचालित करने की दी अनुमति, गोवा के लिए शुरू की जाएगी फ्लाइट

देहरादून: जौलीग्रांट में स्थित देहरादून एयरपोर्ट ( Dehradun Airport) के लिए डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) (Director General of Civil Aviation (DGCA)ने 26...

मैक्स अस्पताल में अपॉइंटमेंट दिलाने का झांसा देकर सेवानिवृत्त कार्मिक से ठगे एक लाख रुपये, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून: मैक्स अस्पताल (Max Hospital Dehradun) में चिकित्सक की अपॉइंटमेंट दिलाने का झांसा देकर ठग ने सेवानिवृत्त कार्मिक से एक लाख रुपये ठग लिए।...

भारत ने जल क्षेत्र में 240 अरब डॉलर निवेश करने का लिया फैसला, भूजल स्तर को बेहतर करने की होगी कोशिश

नई दिल्ली: जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संयुक्त राष्ट्र को बताया कि भारत ने जल क्षेत्र में 240 अरब डॉलर से अधिक...

आंचल दूध के सैंपल फेल मामले में डीएम को दिए जांच के आदेश, एक सप्ताह में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

देहरादून: आंचल दूध (Aanchal milk) के सैंपल फेल होने के मामले में शासन ने डीएम देहरादून को जांच के आदेश दिए हैं। सचिव दुग्ध...

कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, इलाके में चलाया तलाशी अभियान

कुपवाड़ा: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया है। बताया जा रहा है कि जिले...

कंप्यूटर एसेसरीज की बिक्री में गिरावट के चलते लॉजिटेक ने 300 कर्मचारियों को निकाला

नई दिल्ली: स्विस प्रौद्योगिकी फर्म लॉजिटेक (logitech) ने चुनौतीपूर्ण वैश्विक मैक्रो-इकोनॉमिक (macro-economic) माहौल के बीच 300 कर्मचारियों को निकाल दिया है। पीपल मैटर्स की...

पहाड़ का ‘पिस्यूं लूण’ देशभर में बिखेर रहा जायका, विदेश में रहने वाले भी हैं सिलबट्टे पर पिसे नमक के शौकीन

देहरादून: पहाड़ का ‘पिस्यूं लूण’ (पिसा हुआ नमक) नमकवाली ब्रांड के नाम से देशभर में जायका बिखेर रहा है और इसे पहचान दिला रही...