Monday, September 25, 2023
Home अंतर्राष्ट्रीय श्रीलंकाई राष्ट्रपति नहीं देंगे इस्तीफा, आइए जानते हैं कि श्रीलंका में क्या चल रहा है?

श्रीलंकाई राष्ट्रपति नहीं देंगे इस्तीफा, आइए जानते हैं कि श्रीलंका में क्या चल रहा है?

- Advertisment -

श्रीलंका की इकॉनमिक और राजनीतिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोताबया राजपक्षे ने विपक्षी दलों को साथ मिलाकर एकता सरकार बनाने की बात कही थी जिसे मानने से विपक्षी दलों ने इनकार कर दिया है।

आइए 10 पॉइंट में जानते हैं कि श्रीलंका में क्या चल रहा है?

1- श्रीलंकाई विपक्षी दलों ने एकता सरकार में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया है। विपक्षी पार्टियों ने खाने की चीजों, फ्यूल और दवाओं की बढ़ती कमी को लेकर राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे से इस्तीफे की मांग की है।

2- श्रीलंका में इमरजेंसी की घोषणा के बाद पहली बार संसद बुलाए के बाद डिप्टी स्पीकर रंजीत सियाम्बलपतिया ने इस्तीफा दे दिया है।

3- राष्ट्रपति ने संसद की वैधता और स्थिरता को बनाए रखने के लिए चार मंत्रियों को नामित किया है जब तक कि एक पूर्ण मंत्रिमंडल की नियुक्ति नहीं हो जाती।

4- देश में दवा की भारी कमी को देखते हुए श्रीलंका में मंगलवार से इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।

5- विदेशी मुद्रा संकट और पेमेंट बैलेंस जैसे आर्थिक स्थिति से निपटने के लिए सत्तारूढ़ राजपक्षे परिवार के खिलाफ बड़े पैमाने पर सार्वजनिक आंदोलन हो रहे हैं।

6- देश के केंद्रीय बैंक के गवर्नर अजित काबराल ने 4 अप्रैल को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

7- 3 अप्रैल की शाम राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे और उनके बड़े भाई पीएम महिंदा राजपक्षे को छोड़कर सभी 26 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था।

8- सरकार के खिलाफ विरोध तेज होने के बाद इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर और यूट्यूब सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को रोक दिया था। रविवार की शाम सोशल मीडिया पर लगे प्रतिबंध हटा लिए गए हैं।

9- भारत ने हाल ही में पेट्रोलियम उत्पादों को खरीदने में मदद करने के लिए फरवरी में पिछले 500 बिलियन अमरीकी डालर कर्ज के बाद आर्थिक संकट से निपटने के लिए देश को अपनी वित्तीय सहायता के हिस्से के रूप में श्रीलंका को 1 बिलियन अमरीकी डालर का कर्ज देने की घोषणा की है।

10- 1948 में आजादी के बाद से श्रीलंका सबसे बुरे आर्थिक संकट का सामना कर रहा है

RELATED ARTICLES

भारत ने पाकिस्तान को पूरी तरह से स्पष्ट शब्‍दों में कहा, दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपना मानवाधिकार रिकॉर्ड सुधारे

संयुक्त राष्ट्र: भारत ने पाकिस्तान से साफ-साफ शब्‍दों में कहा है कि दुनिया के सबसे खराब मानवाधिकार अपराधियों में से एक होने के नाते,...

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कनाडा विवाद पर चिंता जाहिर करते हुए कहा- ‘जांच का परिणाम तक पहुंचना जरुरी’

खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार की संलिप्तता के बारे में जस्टिन ट्रुडो के आरोपों को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री...

ट्रुडो के आरोपों को बताया राजनैतिक, आतंकी गतिविधियों का केंद्र बन रहा कनाडा: विदेश मंत्रालय

भारत और कनाडा के बिगड़ते रिश्तों के बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को दिल्ली में एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान विदेश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Trending NEWS

मंत्री सतपाल महाराज ने नैनीताल जनपद को दिया 14 करोड़ 77 लाख की विकास योजनाओं का तोहफा

नैनीताल: प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति, जलागम एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं मंत्री सतपाल महाराज...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 105वाँ संस्करण सुना

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को करनपुर, देहरादून स्थित डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का...

शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पॉलीथिन कचरा बैंक का किया उद्घाटन

देहरादून: शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने छावनी परिषद देहरादून द्वारा स्थापित पॉलीथिन कचरा बैंक का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह देश...

भारत मैच के तीनों प्रारूप में दुनिया की नंबर एक टीम बन गया

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में जीत दर्ज करने से भारत वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गया...

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 105वाँ संस्करण सुना साथ ही...

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को करनपुर, देहरादून स्थित डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का...