Sunday, March 26, 2023
Home उत्तराखंड 3 मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

3 मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी:- गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की शुभ मुहूर्त निकालने के बाद अब यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का समय भी निर्धारित हो गया है। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी 3 मई को दोपहर 12:15 बजे विधिवत पूजा अर्चना व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुल जाएंगे। कपाट खुलने के साथ ही देश विदेश के श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे। यमुना जयंती के अवसर पर गुरुवार को मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली) में यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों द्वारा विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने का मुहूर्त निकाला गया। यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने बताया कि आगामी 3 मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 12:15 बजे अपरान्ह अभिजीत मुहूर्त अमृत योग पर यमुनोत्री धाम में मां यमुना के कपाट दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

इसी दिन 8.30 बजे प्रातः मां यमुना की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास खुसीमठ से पारंपरिक बाध्य यंत्रों की थाप पर शनिदेव की डोली की अगुवाई में यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। जहां विधिवत हवन पूजा अर्चना के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। वहीं गुरुवार को यमुना जयंती के अवसर पर मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ में यमुना जयंती महोत्सव को बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल, उपाध्यक्ष राजस्वरूप उनियाल, गजेंद्र उनियाल, बागेश्वर उनियाल, कृतेश्वर उनियाल, सच्चिदानंद उनियाल, पवन उनियाल, प्रकाश उनियाल, सोबन राणा, अनिल चौहान आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड में अब तक 30 लाख लोगों की बन चुकी आभा आईडी

देहरादून: उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग से अच्छी खबर है। राज्य में अब तक 30 लाख लोगों की आभा आईडी बन चुकी है। अच्छी बात ये...

‘जनसेवा कार्यक्रम’ के तहत स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने पाबौ में बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर का किया शुभारम्भ

पौड़ी: उत्तराखंड सरकार की ‘एक साल नई मिसाल’ के अंतर्गत आयोजित ‘जनसेवा कार्यक्रम’ के तहत आज पाबौ में बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर का...

चारधाम यात्रा के लिए एक ही दिन में कराए गए छह लाख से अधिक पंजीकरण, श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए जारी किए...

देहरादून: चारधाम यात्रा के लिए आनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। भारी संख्या में श्रद्धालु रोजाना पंजीकरण करा रहे हैं। यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय

उत्तराखंड में अब तक 30 लाख लोगों की बन चुकी आभा आईडी

देहरादून: उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग से अच्छी खबर है। राज्य में अब तक 30 लाख लोगों की आभा आईडी बन चुकी है। अच्छी बात ये...

‘जनसेवा कार्यक्रम’ के तहत स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने पाबौ में बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर का किया शुभारम्भ

पौड़ी: उत्तराखंड सरकार की ‘एक साल नई मिसाल’ के अंतर्गत आयोजित ‘जनसेवा कार्यक्रम’ के तहत आज पाबौ में बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर का...

पैसा नहीं दिया तो गायब हो जाएगा आपका फ्री टिवटर ब्लू टिक

नई दिल्ली: लोकप्रिय माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म टिवटर पर अब केवल उन्हीं यूजर्स के अकाउंट पर ब्लू टिक दिखेगा, जो इसके लिए भुगतान कर रहे हैं।...

लोकसभा की सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी का पहला बयान, ट्वीट कर कहा – मैं भारत की आवाज़ के लिए लड़ रहा हूं।...

नई दिल्ली: लोकसभा की सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट कर लड़ाई जारी रखने की हुंकार...

चारधाम यात्रा के लिए एक ही दिन में कराए गए छह लाख से अधिक पंजीकरण, श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए जारी किए...

देहरादून: चारधाम यात्रा के लिए आनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। भारी संख्या में श्रद्धालु रोजाना पंजीकरण करा रहे हैं। यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को किया सम्मानित

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया। दिव्या नेगी ने नई...

Uttarakhan News: सीएम धामी की अध्यक्षता में आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत 50 हेल्थ ए.टी.एम. को गढ़वाल मण्डल के चिन्हित चिकित्सा इकाईयों में हस्ताक्षरित...

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार...

हरिद्वार धनौरी के एक कॉलेज में एमएससी की परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में नकल करते पकड़े गए बच्चे, हैरत में पड़ गई फ्लाइंग...

हरिद्वार: धनौरी के एक कॉलेज में 22 और दूसरे में दो बच्चे नकल करते पकड़े गए हैं। कॉलेजों में एमएससी की परीक्षाएं चल रही...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल रत्न, द्रोणाचार्य और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से खिलाड़ियो को किया सम्मानित

देहरादून: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा भवन पहुंचे जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय स्तर के 168 पदक विजेता खिलाड़ियों एवं 42 प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार से किया सम्मानित

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित नवीन बहुद्देशीय क्रीड़ा भवन, परेड ग्राउण्ड में खेल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वर्ष...