Sunday, March 26, 2023
Home उत्तराखंड वनाग्नि रोकने हेतु शीतलाखेत, अल्मोड़ा के निवासियों द्वारा अपनाया गया मॉडल सराहनीय है: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

वनाग्नि रोकने हेतु शीतलाखेत, अल्मोड़ा के निवासियों द्वारा अपनाया गया मॉडल सराहनीय है: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में वनाग्नि की रोकथाम के संबंध में समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि वनाग्नि को रोकने के लिए वनाग्नि से प्रभावित जनपदों में शीघ्र वन विभाग के उच्चाधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया जाय। जनपदों में डीएफओ द्वारा लगातार क्षेत्रों का भ्रमण किया जाए। वन विभाग, राजस्व, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ ही जन सहयोग लिया जाए। महिला मंगल दल, युवक मंगल दल, स्वयं सहायता समूहों एवं आपदा मित्रों से भी वनाग्नि को रोकने में सहयोग लिया जाय। वनाग्नि को रोकने के लिए आधुनिकतम तकनीक का प्रयोग किया जाए। रिस्पांस टाइम कम से कम किया जाए। चारधाम यात्रा के दौरान वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाय।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वनाग्नि को रोकने के लिए शीतलाखेत (अल्मोड़ा) मॉडल को अपनाया जाय। शीतलाखेत के लोगों ने जंगलों और वन संपदा को आग से बचाने के शपथ ली। उन्होंने संकल्प लिया कि वे पूरे फायर सीजन में वे अपने खेतों में कूड़ा और कृषि अवशेष नहीं जलायेंगे। इस क्षेत्र में ग्रामीणों महिला मंगल दल और युवक मंगल दल ने ओण दिवस के रूप में जंगल बचाओ, पर्यावरण बचाओ की शपथ ली। वनाग्नि को रोकने के लिए दीर्घकालिक एवं अल्पकालिक दोनों योजनाएं बनाई जाए। दीर्घकालिक योजनाओं के लिए अनुसंधान से जुड़े संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों से समन्वय स्थापित कर योजना बनाई जाए। इकोनॉमी और ईकॉलॉजी का समन्वय स्थापित करते हुए कार्य किये जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए एक नई कार्य संस्कृति एवं कार्य व्यवहार से सभी को कार्य करना होगा। वन सम्पदाओं के संरक्षण के साथ ही वन सम्पदाओं से लोगों की आजीविका को कैसे बढ़ाया जा सकता है, इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पिरूल के एकत्रीकरण एवं उससे लोगों की आजीविका कैसे बढ़ाई जा सकती है, इसके लिए ठोस नीति बनाई जाए। राज्य में वन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसा मॉडल तैयार किया जाए कि इसका संदेश देश-दुनिया तक जाए। वन्य जीवों की सुरक्षा एवं जल स्रोतों के संरक्षण के लिए प्रभावी प्रयासों की जरूरत है। वनाग्नि को रोकने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता के लिए स्कूलों में करिकुलर एक्टिविटी करवाई जाए।

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए अधिकारी जन सहभागिता पर विशेष ध्यान दें। वन सम्पदाओं से लोगों की आर्थिकी को जोड़ने के लिए सुनियोजित रणनीति बनाई जाए। वन पंचायतों में फॉरेस्ट फायर मैनेजमेंट कमेटी बनाई जाए।

बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव श्री आर. के सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार सिंघल, वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, वर्चुअल माध्यम से गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार एवं सभी जनपदों से जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं डीएफओ उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड में अब तक 30 लाख लोगों की बन चुकी आभा आईडी

देहरादून: उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग से अच्छी खबर है। राज्य में अब तक 30 लाख लोगों की आभा आईडी बन चुकी है। अच्छी बात ये...

‘जनसेवा कार्यक्रम’ के तहत स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने पाबौ में बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर का किया शुभारम्भ

पौड़ी: उत्तराखंड सरकार की ‘एक साल नई मिसाल’ के अंतर्गत आयोजित ‘जनसेवा कार्यक्रम’ के तहत आज पाबौ में बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर का...

लोकसभा की सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी का पहला बयान, ट्वीट कर कहा – मैं भारत की आवाज़ के लिए लड़ रहा हूं।...

नई दिल्ली: लोकसभा की सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट कर लड़ाई जारी रखने की हुंकार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय

उत्तराखंड में अब तक 30 लाख लोगों की बन चुकी आभा आईडी

देहरादून: उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग से अच्छी खबर है। राज्य में अब तक 30 लाख लोगों की आभा आईडी बन चुकी है। अच्छी बात ये...

‘जनसेवा कार्यक्रम’ के तहत स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने पाबौ में बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर का किया शुभारम्भ

पौड़ी: उत्तराखंड सरकार की ‘एक साल नई मिसाल’ के अंतर्गत आयोजित ‘जनसेवा कार्यक्रम’ के तहत आज पाबौ में बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर का...

पैसा नहीं दिया तो गायब हो जाएगा आपका फ्री टिवटर ब्लू टिक

नई दिल्ली: लोकप्रिय माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म टिवटर पर अब केवल उन्हीं यूजर्स के अकाउंट पर ब्लू टिक दिखेगा, जो इसके लिए भुगतान कर रहे हैं।...

लोकसभा की सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी का पहला बयान, ट्वीट कर कहा – मैं भारत की आवाज़ के लिए लड़ रहा हूं।...

नई दिल्ली: लोकसभा की सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट कर लड़ाई जारी रखने की हुंकार...

चारधाम यात्रा के लिए एक ही दिन में कराए गए छह लाख से अधिक पंजीकरण, श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए जारी किए...

देहरादून: चारधाम यात्रा के लिए आनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। भारी संख्या में श्रद्धालु रोजाना पंजीकरण करा रहे हैं। यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को किया सम्मानित

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया। दिव्या नेगी ने नई...

Uttarakhan News: सीएम धामी की अध्यक्षता में आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत 50 हेल्थ ए.टी.एम. को गढ़वाल मण्डल के चिन्हित चिकित्सा इकाईयों में हस्ताक्षरित...

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार...

हरिद्वार धनौरी के एक कॉलेज में एमएससी की परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में नकल करते पकड़े गए बच्चे, हैरत में पड़ गई फ्लाइंग...

हरिद्वार: धनौरी के एक कॉलेज में 22 और दूसरे में दो बच्चे नकल करते पकड़े गए हैं। कॉलेजों में एमएससी की परीक्षाएं चल रही...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल रत्न, द्रोणाचार्य और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से खिलाड़ियो को किया सम्मानित

देहरादून: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा भवन पहुंचे जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय स्तर के 168 पदक विजेता खिलाड़ियों एवं 42 प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार से किया सम्मानित

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित नवीन बहुद्देशीय क्रीड़ा भवन, परेड ग्राउण्ड में खेल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वर्ष...