Friday, September 22, 2023
Home उत्तराखंड श्रद्धा पूर्वक मनाये गये भादों महीने की संग्राद मुख्यमंत्री धामी ने मत्था टेक लिया गुरु साहिब जी...

श्रद्धा पूर्वक मनाये गये भादों महीने की संग्राद मुख्यमंत्री धामी ने मत्था टेक लिया गुरु साहिब जी का आशीर्वाद

- Advertisment -

देहरादून: आज प्रात: नितनेम के पश्चात हज़ूरी रागी भाई नरेन्द्र सिंह जी ने आसा दी वार का शब्द “सतगुरु होइ दइआलु त सरधा पुरिऐ” का गायन किया एवं सेवक परिवार के द्वारा रखे गये श्री अखण्ड पाठ साहिब के भोग डाले गए। भाई चरनजीत सिंह जी ने ‘सो सतिगुरु पिआरा मेरै नाल है जिथै किथै मैनो लए छडाई’ का शब्द गायन किया। हैंड ग्रंथि ज्ञानी शमशेर सिंह जी गुरुद्वारा साहिब जी का इतिहास बताते हुए भादों महीने के शब्द की व्याख्या की।

उत्तराखंड सरकार ने सिखों की मांग को पूरा करते हुए आनंद कारज एक्ट लागू किया, जिसके लिए देहरादून शहर के मुख्य संस्था गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार की प्रबंधक कमेटी एवं देहरादून की समूह सिख संगत ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब जी की सराय एवं गुरुद्वारा साहिबजी के स्कूल दशमेश अकादमी के लिए 25-25 लाख देने की घोषणा की, गुरुद्वारा साहिबजी में आकर मुझे बहुत अच्छा लगा और मैं जानता हूं की कोविद के समय भी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार ने राशन लंगर ऑक्सीजन एवं एंबुलेंस आदि की सेवा में उपलब्ध कराई थी। स्कूल में जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई एवं जरूरतमंद बच्चों की पूर्ण तौर से सहयोग करते हैं, इसके लिए गुरुद्वारा साहिब जी की प्रबंधक कमेटी का धन्यवाद भी किया।।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, पुनीत मित्तल,संतोख सिंह नागपाल, कमलप्रीत कौर, श्याम अग्रवाल, विशाल गुप्ता आदि को भी सम्मानित   किया गया।

हैंड ग्रंथी भाई शमशेर सिंह ने सरबत के भले के लिए अरदास की, प्रधान, गुरबख्श सिंह राजन जी व जनरल सेक्रेटरी गुलज़ार सिंह जी द्वारा संगतों को भादों महीने की संगरांद की बधाई दी ।। मंच का संचालन मानवेंद्र सिंह भसीन ने किया।
कार्यक्रम के पश्चात संगत ने गुरु का लंगर व प्रशाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर सरदार गुरबख्श सिंह जी राजन अध्यक्ष, गुलज़ार सिंह महासचिव, जगमिंदर सिंह छाबड़ा,चरणजीत सिंह उपाध्यक्ष,देविंदर सिंह मान, सेवा सिंह मठारु,मंजीत सिंह, सतनाम सिंह,गुरप्रीत सिंह जौली, अरविन्दर सिंह,हरबन्स सिंह, सुरजीत सिंह,राजिंदर कुमार चड्डा,रमिन्दर सिंह राणा, गुरदियाल सिंह,राजिंदर सिंह राजा, दविंदर सिंह सहदेव, हरमोहिंदर सिंह,जगजीत सिंह, बृजमोहन सिंह,जसविंदर सिंह मोठी, जगमोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह प्रेक्षागृह, कॉलेज ऑफ़ वेटनेरी, पंतनगर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय महिला...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल, शीघ्र तैयार करें डीपीआर, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द...

देहरादून: सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में प्रथम चरण के अंतर्गत 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री विद्यालय...

चाकू की नोक पर हुयी लूट का रायपुर पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर किया खुलासा, 3 शातिर लूटेरे लूट के माल के साथ...

देहरादून: 20 सितंबर की सायं रायपुर क्षेत्रान्तर्गत सोमनाथ नगर के पास तीन अज्ञात व्यक्तियो द्वारा चाकू की नोक पर सुहैल पुत्र मुन्ना अहमद निवासी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Trending NEWS

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह प्रेक्षागृह, कॉलेज ऑफ़ वेटनेरी, पंतनगर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय महिला...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल, शीघ्र तैयार करें डीपीआर, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द...

देहरादून: सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में प्रथम चरण के अंतर्गत 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री विद्यालय...

चाकू की नोक पर हुयी लूट का रायपुर पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर किया खुलासा, 3 शातिर लूटेरे लूट के माल के साथ...

देहरादून: 20 सितंबर की सायं रायपुर क्षेत्रान्तर्गत सोमनाथ नगर के पास तीन अज्ञात व्यक्तियो द्वारा चाकू की नोक पर सुहैल पुत्र मुन्ना अहमद निवासी...

स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को नगर क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्पा सेंटरों में अनैतिक कार्य किये जाने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर...

मंत्री गणेश जोशी ने महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग साथ ही पलायन से संबंधित बिंदुओ पर...

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह...