Saturday, March 25, 2023
Home उत्तराखंड तत्लानागपुर के ग्राम पंचायत सारी के राजस्व ग्राम झालीमठ में भूस्खलन का दायरा बढ़ता जा रहा

तत्लानागपुर के ग्राम पंचायत सारी के राजस्व ग्राम झालीमठ में भूस्खलन का दायरा बढ़ता जा रहा

रुद्रप्रयाग: तत्लानागपुर के ग्राम पंचायत सारी के राजस्व ग्राम झालीमठ में भूस्खलन का दायरा बढ़ता जा रहा है। रविवार को भूस्खलन से यहां एक मकान जमींदोज हो गया। साथ ही चौक का आधा हिस्सा भी ध्वस्त हो गया है। वहीं, अन्य मकानों में भी गहरी दरारें पड़ गई हैं। खतरे को देखते हुए प्रभावित परिवारों मकान छोड़कर अन्यत्र शरण ली हुई है।

ग्रामीण बीरेंद्र लाल, हरेंद्र कुमार और राकेश कुमार के संयुक्त मकान का एक हिस्सा जमींदोज हो गया। साथ ही मकान के अन्य हिस्से पर चारों तरफ गहरी दरारें पड़ गई हैं। स्थिति यह है कि बुनियाद के साथ दरवाजे व खिड़कियों ने भी अपनी जगह छोड़ दी है, जिससे कभी यह पूरा मकान ढह सकता है। साथ ही चौक का आधा हिस्सा भी भूस्खलन की भेंट चढ़ चुका है।

कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

पीड़ित राकेश कुमार ने बताया कि बीते 28 फरवरी की सुबह शुरू हुए भूस्खलन के बाद से हालात दिनोंदिन खराब हो रहे हैं। अब, पूरे झालीमठ में जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। बताया कि बीते सप्ताह भूस्खलन से दो गोशाला व शौचालय ध्वस्त हो गए थे। तब से गांव के अन्य लोगों के घरों में शरण लिए हुए हैं।

पीड़ित हरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में दिन तो जैसे-तैसे कट रहा है, लेकिन शाम ढलते ही लोग भयभीत हो रहे हैं। अगर, भूस्खलन रात को हुआ तो कहां जाएंगे और अपने बच्चों को कैसे सुरक्षित रखेंगे, इसी सोच से परेशान हैं। बता दें कि यहां 28 फरवरी से हो रहे भूस्खलन के कारण बीरेश चंद्र, उमेश चंद्र, रमेश चंद्र, दिनेश, प्रेम लाल, धीरज लाल आदि प्रभावितों के 67 लोग अपने मकानों को छोड़कर अन्यत्र शरण लिए हुए हैं।

प्रशासन की ओर से प्रभावितों को राहत सामग्री भी मुहैया कराई गई थी, लेकिन जैसे-जैसे धूप की तपन तेज हो रही है, झालीमठ में भूस्खलन का दायरा बढ़ रहा है। इधर, उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल ने बताया कि राजस्व विभाग को स्थिति का जायजा लेने के लिए कहा गया है। साथ ही प्रभावित परिवारों के विस्थापन के लिए लेकर प्रशासनिक स्तर पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विस्थापन की हो रही मांग

झालीमठ के 22 परिवार वर्तमान हालातों को देखकर अन्यत्र विस्थापित करने की मांग कर रहे हैं। प्रभावितों का कहना है कि कावेरी गदेरे के दाईं तरफ की पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन से पूरी बस्ती खतरे की जद में आ गई है। मिट्टी दरक रही है, जिससे जमीन की अंदरूनी परत भी कमजोर हो रही हैं। भूस्खलन से लोगों के खून-पसीने से लाखों की लागत से बनाए मकान, गोशाला दरारों से पट चुके हैं, जो कभी भी ध्वस्त हो सकते हैं। संवाद

भूस्खलन प्रभावित झालीमठ का सर्वेक्षण किया गया है। विस्थापन ही यहां का एकमात्र उपाय है। इन प्रभावित परिवारों को अन्यत्र विस्थापित करने के लिए प्रशासन के माध्यम से जल्द अन्यत्र भूमि चयन की कार्रवाई की जाएगी।
-डा. दीपक हटवाल, खान अधिकारी रुद्रप्रयाग/चमोली

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल रत्न, द्रोणाचार्य और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से खिलाड़ियो को किया सम्मानित

देहरादून: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा भवन पहुंचे जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय स्तर के 168 पदक विजेता खिलाड़ियों एवं 42 प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार से किया सम्मानित

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित नवीन बहुद्देशीय क्रीड़ा भवन, परेड ग्राउण्ड में खेल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वर्ष...

सीएम धामी ने शहद प्रसंस्करण का किया कार्य, 40 किग्रा शहद का हुआ उत्पादन

देहरादून: मुख्यमंत्री आवास परिसर में शुक्रवार को शहद प्रसंस्करण का कार्य किया गया। मुख्यमंत्री आवास परिसर में 22 दिनों के अन्तराल में लगभग 40...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल रत्न, द्रोणाचार्य और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से खिलाड़ियो को किया सम्मानित

देहरादून: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा भवन पहुंचे जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय स्तर के 168 पदक विजेता खिलाड़ियों एवं 42 प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार से किया सम्मानित

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित नवीन बहुद्देशीय क्रीड़ा भवन, परेड ग्राउण्ड में खेल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वर्ष...

सीएम धामी ने शहद प्रसंस्करण का किया कार्य, 40 किग्रा शहद का हुआ उत्पादन

देहरादून: मुख्यमंत्री आवास परिसर में शुक्रवार को शहद प्रसंस्करण का कार्य किया गया। मुख्यमंत्री आवास परिसर में 22 दिनों के अन्तराल में लगभग 40...

देहरादून एयरपोर्ट के लिए डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने 26 फ्लाइट संचालित करने की दी अनुमति, गोवा के लिए शुरू की जाएगी फ्लाइट

देहरादून: जौलीग्रांट में स्थित देहरादून एयरपोर्ट ( Dehradun Airport) के लिए डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) (Director General of Civil Aviation (DGCA)ने 26...

मैक्स अस्पताल में अपॉइंटमेंट दिलाने का झांसा देकर सेवानिवृत्त कार्मिक से ठगे एक लाख रुपये, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून: मैक्स अस्पताल (Max Hospital Dehradun) में चिकित्सक की अपॉइंटमेंट दिलाने का झांसा देकर ठग ने सेवानिवृत्त कार्मिक से एक लाख रुपये ठग लिए।...

भारत ने जल क्षेत्र में 240 अरब डॉलर निवेश करने का लिया फैसला, भूजल स्तर को बेहतर करने की होगी कोशिश

नई दिल्ली: जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संयुक्त राष्ट्र को बताया कि भारत ने जल क्षेत्र में 240 अरब डॉलर से अधिक...

आंचल दूध के सैंपल फेल मामले में डीएम को दिए जांच के आदेश, एक सप्ताह में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

देहरादून: आंचल दूध (Aanchal milk) के सैंपल फेल होने के मामले में शासन ने डीएम देहरादून को जांच के आदेश दिए हैं। सचिव दुग्ध...

कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, इलाके में चलाया तलाशी अभियान

कुपवाड़ा: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया है। बताया जा रहा है कि जिले...

कंप्यूटर एसेसरीज की बिक्री में गिरावट के चलते लॉजिटेक ने 300 कर्मचारियों को निकाला

नई दिल्ली: स्विस प्रौद्योगिकी फर्म लॉजिटेक (logitech) ने चुनौतीपूर्ण वैश्विक मैक्रो-इकोनॉमिक (macro-economic) माहौल के बीच 300 कर्मचारियों को निकाल दिया है। पीपल मैटर्स की...

पहाड़ का ‘पिस्यूं लूण’ देशभर में बिखेर रहा जायका, विदेश में रहने वाले भी हैं सिलबट्टे पर पिसे नमक के शौकीन

देहरादून: पहाड़ का ‘पिस्यूं लूण’ (पिसा हुआ नमक) नमकवाली ब्रांड के नाम से देशभर में जायका बिखेर रहा है और इसे पहचान दिला रही...