Monday, September 25, 2023
Home उत्तराखंड उत्तराखंड पर्यटन का विकास कर राज्य की अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

उत्तराखंड पर्यटन का विकास कर राज्य की अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

- Advertisment -

देहरादून। शिक्षक दिवस के मौके पर गढ़ी कैंट स्थित आईएचएम में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट का स्वागत उत्तराखंड पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने पुष्प गुच्छ देकर किया।

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उत्तराखंड पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन का विकास कर राज्य की अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलेगी, हमें इस ओर तेजी से काम करना होगा।

अधिकारियों को निर्देश देते हुए केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि देश-विदेश के पर्यटकों को प्राचीन भारत के बारे में जानने की बहुत रूचि है। ऐसे में प्रदेश के इनर लाइन क्षेत्रों की पहचान कर उन स्थानों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाया जाए। हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि इनर लाइन क्षेत्र में पर्यटन ‌गतिविधियों को शुरू करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर पर्यटन मंत्रालय को भेजा जाए। इसके अलावा उन्होंने उत्तराखंड में सड़क, रेल और जल परिवहन के विकास कार्यों में तेजी लाने पर भी जोर दिया।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महाभारत, रामायण और विवेकानंद सर्किट जैसे विभिन्न सर्किटों का तेजी से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जबकि अन्य सर्किटों का प्रसार-प्रसार करना प्रस्तावित है। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित ‌हो रहे हैं। इसके साथ ही दोनों मंत्रियों ने राज्य आईएचएम देहरादून को केंद्रीय आईएचएम का दर्जा देने के मामले को आगे बढ़ाने पर भी सहमति जताई।

इस अवसर पर पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार की ओर से तेजी से काम किया जा रहा है। पर्यटन गतिविधियों के बढ़ने से राज्य की अर्थव्यवस्था में तेजी आने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित ‌हो रहे हैं। इनर लाइन क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियां शुरू होने से इसका सीधा लाभ यहां के स्थानीय लोगों के साथ प्रदेश को मिलेगा। इसके लिए केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर आईएचएम के प्रांगण में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने वृक्षारोपण भी किया।

RELATED ARTICLES

मंत्री सतपाल महाराज ने नैनीताल जनपद को दिया 14 करोड़ 77 लाख की विकास योजनाओं का तोहफा

नैनीताल: प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति, जलागम एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं मंत्री सतपाल महाराज...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 105वाँ संस्करण सुना

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को करनपुर, देहरादून स्थित डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का...

शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पॉलीथिन कचरा बैंक का किया उद्घाटन

देहरादून: शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने छावनी परिषद देहरादून द्वारा स्थापित पॉलीथिन कचरा बैंक का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Trending NEWS

मंत्री सतपाल महाराज ने नैनीताल जनपद को दिया 14 करोड़ 77 लाख की विकास योजनाओं का तोहफा

नैनीताल: प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति, जलागम एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं मंत्री सतपाल महाराज...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 105वाँ संस्करण सुना

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को करनपुर, देहरादून स्थित डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का...

शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पॉलीथिन कचरा बैंक का किया उद्घाटन

देहरादून: शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने छावनी परिषद देहरादून द्वारा स्थापित पॉलीथिन कचरा बैंक का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह देश...

भारत मैच के तीनों प्रारूप में दुनिया की नंबर एक टीम बन गया

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में जीत दर्ज करने से भारत वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गया...

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 105वाँ संस्करण सुना साथ ही...

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को करनपुर, देहरादून स्थित डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का...