Saturday, March 25, 2023
Home जीवन शैली राशिफल आज का राशिफल

आज का राशिफल

मेष :– कोई भी विशेष कार्य करते समय या डील करते समय बहुत ही सावधानी रखें इससे निश्चित ही आप कामयाब होंगे। रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ विवाद चल रहा है तो मध्यस्थता से निपट जाएगा। आपकी पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। किसी करीबी रिश्तेदार के वैवाहिक जीवन में अलगाव की स्थिति बन सकती है। आर्थिक स्थिति में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। तनाव ना लें। जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा। बिजनेस में मेहनत ज्यादा और फायदा कम होने जैसी स्थिति बनी हुई है। बिजनेस में सावधान रहना बहुत जरूरी है। बेहतर होगा अपने काम करने के तरीकों पर फिर से विचार करें। हालांकि अभी की गई मेहनत के परिणाम निकट भविष्य में सफलता दायक रहेंगे। वैवाहिक संबंधों को मजबूत रखने में आपका योगदान जरूरी है। थोड़ा समय मनोरंजन में बिताएं। मौसम की वजह से शरीर में दर्द और हल्के बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। संतुलित दिनचर्या रखें।

वृष :– अपने आसपास की स्थिति को सकारात्मक नजरिए से समझने से आप और प्रभावशाली हो सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई या करियर को लेकर चल रही चिंता दूर होगी। फाइनेंस संबंधी अटका हुआ काम हल होने की संभावना है। किसी भी विवाद की स्थिति से दूरी रखें। वरना आप मुसीबत में पड़ जाएंगे। अचानक कोई ऐसा खर्चा आ सकता है जिस पर कटौती करना भी मुश्किल है। कोई भी खास काम करते समय नकारात्मक लोगों से दूरी रखें। बिजनेस में बहुत अच्छे मौके मिलेंगे। पूरी तरह अपने कामों पर फोकस करें। विरोधियों की आपके खिलाफ बनाई योजनाएं विफल रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा काम करना पड़ सकता है। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। करीबी रिश्तेदारों या दोस्तों से मुलाकात होगी। इस समय वर्तमान मौसम से बचाव रखना जरूरी है। इंफेक्शन या एलर्जी हो सकती है।


मिथुन :– आज बिजी रूटीन रहेगा। किसी खास योजना संबंधी विचार-विमर्श में पूरा दिन बीतेगा। किसी जरूरतमंद इंसान की मदद करने से आत्मिक खुशी मिल सकती है। धार्मिक आयोजन में जाने का निमंत्रण मिल सकता है। योजनाओं पर काम करने में दिक्कतें बनी रहेंगी। वर्तमान परिस्थितियों के कारण धैर्य रखना जरूरी है। तनाव लेने से परिस्थितियां और विपरीत महसूस होंगी। दूसरों की समस्याओं से दूर रहें। बिजनेस संबंधी नया काम करें। कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते समय सोच-विचार जरूर करें। नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर काम की एक्स्ट्रा जिम्मेदारी आ सकती है। परिवार में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव या डिनर के लिए भी जा सकते हैं। सेहत को लेकर सावधान रहना जरूरी हैं। काम ज्यादा होने से शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है।

कर्क :– ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। कोई खास काम हो जाने से आप आत्मविश्वास महसूस करेंगे। आपकी कार्य क्षमता बढ़ेगी। युवाओं को मन मुताबिक उपलब्धि मिल सकती है। भावनात्मक रूप से कमजोर हो सकते हैं। इससे कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। नुकसान होने की आशंकाा है। किसी फैसले में कन्फ्यूजन भी हो सकता है। करियर में चुनौतियां रहेंगी। परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। बिजनेस संबंधी कामों में गति धीमी रहेगी। ऑफिशल गतिविधियों में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। आप खुश रहेंगे। पारिवार के लोग भी खुश रहेंगे। मौसमी बदलाव के कारण सिर दर्द हो सकता है। चिंता की कोई बात नहीं है। सावधानी रखें और आयुर्वेदिक इलाज लें।


सिंह :– पारिवारिक समस्याएं सुलझने से घर में खुशनुमा माहौल बनेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर चुनौतियां रहेंगी। आप आत्मविश्वास से उनको सुलझा लेंगे। घर में रिश्तेदारों के आने से आपके कामों में रुकावटें आ सकती हैं। विद्यार्थियों को कॉम्पिटिशन में और संभलकर रहने की जरूरत है। फालतू कामों में ध्यान न दें। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहने से तनाव बढ़ सकता है। दोपहर बाद परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों को ध्यान से व्यवस्थित करें। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के मौके मिलेंगे। वैवाहिक संबंध खुशनुमा रहेंगे। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। उमंग और खुशी भरा माहौल रहेगा। ज्यादा तनाव और थकान का नकारात्मक असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। अपने पर ज्यादा कार्यभार ना लें।

कन्या :– सकारात्मक ग्रह स्थिति बनी हुई है। इनका भरपूर सम्मान करें। पूंजी निवेश करने के लिए सोच रहे हैं तो तुरंत कर दें। भाइयों या करीबी रिश्तेदार के साथ फायदेमंद योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। लापरवाही और आलस जैसी नकारात्मक बातें खुद पर हावी न होने दें। इस वजह से महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। बोलचाल का लहजा नरम रखें। गलत भाषा के इस्तेमाल से लोग नाराज हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम के लिए साथियों का पूरा समर्पण रहेगा। बाहरी सोर्स से चल रही बिजनेस की बातचीत का अच्छा नतीजा सामने आएगा। साथ ही कुछ समय से चल रहे उतार-चढ़ाव में ठहराव आएगा। व्यस्तता के बावजूद आप घर परिवार को प्राथमिकता देंगे। कुछ समय उनके साथ मनोरंजन और घूमने-फिरने में बीतेगा।असंतुलित खानपान के कारण गले में इंफेक्शन हो सकता है। आयुर्वेदिक चीजें ज्यादा खाएं।


तुला :– आप पर जिम्मेदारियां ज्यादा रहेंगी। मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। रुके हुए कामों में भी गति आएगी। धर्म-कर्म और अध्यात्म में भरोसा रखें। मन में शांति रहेगी और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। बेवजह ही दोस्तों से बहस हो सकती है। अपने गुस्से पर काबू रखें। दूसरों की बातों में आने की बजाय अपने विचारों को प्राथमिकता दें। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। दोस्तों के साथ घूमने में समय खराब न करें। बिजनेस की गतिविधियां धीमी रहेंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों को बदलाव संबंधी खबर मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच तालमेल अच्छा रहेगा। संतान की परेशानी से आप चिंतित हो सकते हैं। प्रेम संबंधों से दूरी रखें। सेहत अच्छी रहेगी। बदलते माहौल के कारण लापरवाही न करें। दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

वृश्चिक :– कई तरह की गतिविधियों में आप व्यस्त रहेंगे। घर में मांगलिक काम संबंधी योजना बनेगी। करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर होगा। समय अच्छे से बीतेगा। फाइनेंस संबंधी कुछ काम होंगे। विपरीत परिस्थिति में अपना मनोबल बनाकर रखें। अनजान इंसान पर ज्यादा भरोसा न करें। न ही किसी की बातों में आए। आपको नुकसान हो सकता है। खर्चों पर काबू रखें। बजट बिगड़ सकता है। बिजनेस में नए काम शुरू करने से पहले सोच-विचार करें। दिक्कतें आएंगी। लापरवाही के कारण नौकरी और बिजनेस की व्यवस्था गड़बड़ा सकती है। कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति बनाए रखें। परिवार वालों के बीच सामंजस्य होने से घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों से दूर ही रहें तो उचित है। आपकी विचलित मानसिक स्थिति का नकारात्मक असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है। प्राणायाम करें।


धनु :– प्रभावशाली लोगों से जुड़े रहेंगे तो सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कुछ समय से चल रही समस्या का समाधान मिल सकता है। बड़ा निवेश करने के लिए समय अच्छा है। आज दोपहर बाद परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। फिजूलखर्ची से बचें। घरेलू खर्च का संतुलित बजट बनाना जरूरी है। कोर्ट केस संबंधी मामलों में भी रुकावटें आ सकती हैं। इस तरह के काम स्थगित रखें तो बेहतर है। कारोबार संबंधी चुनौतियां सामने आएंगी। अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी को लेकर लापरवाही न करें। नौकरी में अधिकारी आपको एक्स्ट्रा जिम्मेदारी दे सकते हैं। पदोन्नति भी मिल सकती है। पारिवारिक वातावरण में तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है। मौसमी बीमारियों में संभलकर रहें। रूटीन व्यवस्थित रखें।

मकर :– आत्मविश्वास के साथ आध्यात्मिक होने से आप में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। आप जोश और आत्मविश्वास के साथ अपने काम करेंगे और सफल रहेंगे। पढ़ाई कर रहे लोग अपने लक्ष्य पाने की पूरी कोशिश करेंगे और सफल भी रहेंगे। थोड़ा समय परिवार और रिश्तेदारों के साथ भी बिताएं। निजी कामों के साथ रिश्तों को संभालना जरूरी है। संतान की परेशानी में मदद करना और मनोबल बढ़ाना आपकी जिम्मेदारी है। टूर एंड ट्रेवल्स, मीडिया और कला संबंधी कामों में गति आएगी। इस समय इनकम सोर्स बढ़ेंगे। सरकारी नौकरी करने वालों को मन मुताबिक फील्ड मिलने से मानसिक शांति और राहत मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। थोड़ा समय एकांत में भी बिताएं। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान से आपकी सेहत अच्छी रहेगी।


कुंभ :– ज्यादा व्यस्तता के कारण घर पर समय नहीं बिता पाएंगे। अपने बहुत से महत्वपूर्ण काम निपटाने में सफल होंगे। कोई भूमि संबंधी फायदे के भी योग हैं। परिवार जनों के साथ मनोरंजन संबंधी कोई प्रोग्राम बनेगा। व्यर्थ की गतिविधियों में बहुत अधिक धन संबंधी नुकसान हो सकता है। किसी भी प्रकार का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। माता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। हालांकि पारिवारिक सदस्य उनका विशेष ध्यान रखेंगे। व्यावसायिक स्थल पर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें, क्योंकि इस समय बाहरी गतिविधियों पर अधिक समय व्यतीत होगा। काम को लेकर की गई कोई महत्वपूर्ण यात्रा फायदेमंद साबित होगी। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में अतिरिक्त काम भी करना पड़ सकता है। घर का वातावरण सुखद बना रहेगा। मित्रों के साथ कुछ समय व्यतीत करना आपको तनाव मुक्त रखेगा। गुस्से और जल्दबाजी पर काबू रखें। ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है।

मीन :– परिवार और फाइनेंस से जुड़े जरूरी फैसले लेने से सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। दोस्त के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी। संबंधों में मिठास आएगी। पैसा रुका हुआ है, तो हासिल करने के लिए समय अच्छा है। किसी अनजान इंसान पर भरोसा करने से मुसीबत बढ़ सकती है। ज्यादा सोच-विचार में भी समय ना बिताएं। ये समय कल्पना में न जी कर हकीकत का सामना करने का है। कोई जरूरी कागज न मिलने से चिंता रहेगी। मीडिया और इंटरनेट के जरिये अपने कॉन्टैक्ट बढ़ाने का अनुकूल समय है। पार्टनरशिप संबंधी कोई फैसला लेने से पहले जानकारी हासिल करें। सरकारी गतिविधियों को समय पर पूरा कर लें। पति-पत्नी आपसी मतभेदों को शांति से सुलझाने की कोशिश करें। लव पार्टनर के साथ मुलाकात होगी। खान-पान में लापरवाही और बिगड़े हुए रूटीन के कारण एसिडिटी और गैस बढ़ सकती है।


RELATED ARTICLES

आज का राशिफल (Horoscope) : जानिए क्या लिखा है आज आपकी राशि में और कैसा रहेगा दिन

आज का राशिफल/Aaj Ka Rashifal Today's Horoscope मेष:– उत्तम दिनचर्या रखना और सकारात्मक रहने से आपको शारीरिक और मानसिक सुकून मिलेगा। आपका कोई विशेष प्रयोजन भी...

Today’s Horoscope: आज का राशिफल

मेष:– कोई भी खास प्लानिंग भावनाओं में आकर ना करें, बल्कि दिल की बजाए दिमाग से काम लें। बच्चों के भविष्य संबंधी कुछ योजनाएं...

राशिफल (Horoscope): जानिए आज का राशिफल

मेष – बेहतरीन समय है। सिर्फ अत्यधिक मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है। आप अपनी योग्यता और काबिलियत के बल पर प्रयासों और कार्यों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल रत्न, द्रोणाचार्य और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से खिलाड़ियो को किया सम्मानित

देहरादून: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा भवन पहुंचे जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय स्तर के 168 पदक विजेता खिलाड़ियों एवं 42 प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार से किया सम्मानित

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित नवीन बहुद्देशीय क्रीड़ा भवन, परेड ग्राउण्ड में खेल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वर्ष...

सीएम धामी ने शहद प्रसंस्करण का किया कार्य, 40 किग्रा शहद का हुआ उत्पादन

देहरादून: मुख्यमंत्री आवास परिसर में शुक्रवार को शहद प्रसंस्करण का कार्य किया गया। मुख्यमंत्री आवास परिसर में 22 दिनों के अन्तराल में लगभग 40...

देहरादून एयरपोर्ट के लिए डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने 26 फ्लाइट संचालित करने की दी अनुमति, गोवा के लिए शुरू की जाएगी फ्लाइट

देहरादून: जौलीग्रांट में स्थित देहरादून एयरपोर्ट ( Dehradun Airport) के लिए डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) (Director General of Civil Aviation (DGCA)ने 26...

मैक्स अस्पताल में अपॉइंटमेंट दिलाने का झांसा देकर सेवानिवृत्त कार्मिक से ठगे एक लाख रुपये, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून: मैक्स अस्पताल (Max Hospital Dehradun) में चिकित्सक की अपॉइंटमेंट दिलाने का झांसा देकर ठग ने सेवानिवृत्त कार्मिक से एक लाख रुपये ठग लिए।...

भारत ने जल क्षेत्र में 240 अरब डॉलर निवेश करने का लिया फैसला, भूजल स्तर को बेहतर करने की होगी कोशिश

नई दिल्ली: जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संयुक्त राष्ट्र को बताया कि भारत ने जल क्षेत्र में 240 अरब डॉलर से अधिक...

आंचल दूध के सैंपल फेल मामले में डीएम को दिए जांच के आदेश, एक सप्ताह में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

देहरादून: आंचल दूध (Aanchal milk) के सैंपल फेल होने के मामले में शासन ने डीएम देहरादून को जांच के आदेश दिए हैं। सचिव दुग्ध...

कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, इलाके में चलाया तलाशी अभियान

कुपवाड़ा: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया है। बताया जा रहा है कि जिले...

कंप्यूटर एसेसरीज की बिक्री में गिरावट के चलते लॉजिटेक ने 300 कर्मचारियों को निकाला

नई दिल्ली: स्विस प्रौद्योगिकी फर्म लॉजिटेक (logitech) ने चुनौतीपूर्ण वैश्विक मैक्रो-इकोनॉमिक (macro-economic) माहौल के बीच 300 कर्मचारियों को निकाल दिया है। पीपल मैटर्स की...

पहाड़ का ‘पिस्यूं लूण’ देशभर में बिखेर रहा जायका, विदेश में रहने वाले भी हैं सिलबट्टे पर पिसे नमक के शौकीन

देहरादून: पहाड़ का ‘पिस्यूं लूण’ (पिसा हुआ नमक) नमकवाली ब्रांड के नाम से देशभर में जायका बिखेर रहा है और इसे पहचान दिला रही...